कष्ट ग्रस्त लोगों के प्रति स्वामी प्रसाद मौर्य की ममत्व पूर्ण दृष्टि…

  • डॉ. राजबहादुर मौर्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान, बुंदेलखंड कॉलेज, झाँसी (उत्तर- प्रदेश) email : drrajbahadurmourya @gmail.com, website : themahamaya. Com

भगवान तथागत बुद्ध का कथन है कि “कष्ट ग्रस्त लोगों के प्रति ममत्व पूर्ण दृष्टि, सहायता और स्नेह पूर्ण ह्रदय के भाव, उनको अधिक सम्बल प्रदान करते हैं । सह्रदयता से करुणा और प्रेम के भावों का उदय होता है । प्रेम करने के लिए पूर्ण सत्य समझ लेने की आवश्यकता होती है । तब जीवन शुद्ध ज्ञान, शुद्ध विचारों, शुद्ध वाणी, सत्कर्मों, शुद्ध आचरण, सही प्रयासों, सच्ची जागरूकता और चित्त के केन्द्रीयकरण से प्रकाशित हो उठता है । समझदारी की एक दृष्टि डाल देना, किसी मुस्कराहट को स्वीकार करना, प्रेमपूर्वक बातें कर लेना, किसी की अर्थी को कंधा देना, कहीं लगी हुई आग को बुझाना, किसी के साथ सप्रेम भोजन कर लेना और सचेतनता की अवस्था में रहना, यह सब ऐसी बातें हैं जिनसे वर्तमान के क्षणों को सुखद बनाया जा सकता है । समाज में जिन लोगों के बीच आप रहते हैं यदि उनके दुःख में आप शामिल हो जाते हैं तो यह मानवता का सर्वोच्च स्तर होता है और दुःखी व्यक्ति या परिवार को जीवन जीने का सहारा मिल जाता है ।” स्वामी प्रसाद मौर्य के जीवन का प्रति पल अपने लोगों के दुःख- दर्द में भागीदारी का रहा है । अपने एक साधारण कार्यकर्ता की चीख- पुकार सुनकर वह हज़ारों- हज़ार किलोमीटर की यात्रा करके वहाँ पहुँच जाते हैं और उसे सम्बल, साहस, सांत्वना और सहयोग प्रदान करते हैं । इसीलिए वह मसीहा हैं । जहाँ वह नहीं पहुँच पाते वहाँ पर वह अपनी बात फ़ेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल साइट्स और नेटवर्किंग के माध्यम से साझा करते हैं । पिछले कुछ दिनों की यदि उनकी यात्राओं, सोशल साइट्स पर लिखे गए संदेशों को देखा जाए तो उपरोक्त कथन की तस्दीक की जा सकती है ।

जनपद रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज का दौरा तथा लोगों से भेंट

दिनांक : 13-04-2026 ई. को उन्होंने अपने फ़ेसबुक पेज पर देश की जानी- मानी हस्ती और फ़िल्म जगत की मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए लिखा “संगीत जगत् की महान गायिका आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है । तथागत बुद्ध से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें ।” दिनांक : 10-04-2026 ई. को स्वामी प्रसाद मौर्य श्री बदलू जगन्नाथी मौर्य इंटर कॉलेज, चरुहार जियायक दीनशाह गौरा, जनपद रायबरेली के प्रिंसिपल श्री संजय कुमार मौर्य जी के पिताजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, “एम्स” मुंशीगंज, जनपद रायबरेली पहुँचे तथा उनके शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की । इसी दिन उन्होंने जनपद रायबरेली के ही ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाबूगंज स्थित, ग्राम मियारपुर, स्मृतिशेष पत्नी श्रीनाथ जी के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 08-04-2026 ई. को वह जनपद प्रतापगढ़ के सिटी रोड पर स्थित श्री हरी पैलेस पहुँचे और श्री आर. के. मौर्य जी की धर्मपत्नी और अपनी बहू स्मृतिशेष श्रीमती कादम्बरी मौर्या (प्रधानाध्यापिका) जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संवेदना व्यक्त किया । दिनांक : 28-03-2026 को स्वामी प्रसाद मौर्य प्रयागराज पहुँचे और तेलियरगंज में श्री मनोज चौधरी जी की स्मृति शेष माताजी के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए । आज ही जनपद प्रयागराज के ग्राम मादुपुर रामनगर (टिकरा), थाना नबाबगंज श्री अमित कुमार जी के पिता स्मृति शेष श्री सुन्दर लाल मौर्य जी के आवास पर पहुँच कर परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त किया । दिनांक : 18-03-2026 ई. को अपनी जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री आर. के. मौर्य जी की पत्नी श्रीमती कादम्बरी मौर्या के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर पहुँचे और नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी । दिनांक : 17-03-2026 ई. की रात अचानक ह्रदय गति रुक जाने से श्रीमती कादम्बरी जी का निधन हो गया था । चूँकि 17 तारीख़ को अपनी जनता पार्टी का नईं दिल्ली के जंतर- मंतर पर यूजीसी बिल के समर्थन में धरना- प्रदर्शन आयोजित किया गया था इसलिए सभी लोग दिल्ली में ही थे । रात में उनके निधन की ख़बर मिलते ही स्वामी प्रसाद मौर्य अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर वापस प्रयागराज लौट आए तथा उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए ।

जनपद मुरादाबाद, अयोध्या, रायबरेली के शोकाकुल परिवारों से मुलाक़ात

दिनांक : 06-03-2026 ई. को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद मुरादाबाद में पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे श्री अशोक चौधरी गूजर जी का कुशल क्षेम लेने उनके आवास पर पहुँचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । दिनांक : 01-03-2026 ई. को अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से स्वामी प्रसाद मौर्य ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई को उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने लिखा “भारत के सच्चे मित्र एवं ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामनेई वैश्विक दादागिरी से लड़ते- लड़ते देश के लिए शहीद हो गए… उनकी शहादत को सलाम ।” दिनांक : 18-03-2026 ई. को स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर अपनी जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल, नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में पहुँचकर, राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली, राजनीतिक विशेषज्ञ श्री सारेम शिराबंद, पब्लिक डिप्लोमेसी विशेषज्ञ मोहम्मद मेहंदी खुरासानी से मुलाक़ात कर ईरान के सर्वोच्च नेता शहीद अयातुल्ला अली खामनेई तथा अन्य बेक़सूर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की । अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय श्री शादाब खान एडवोकेट एवं पूर्व मंत्री श्री भगवती प्रसाद सागर ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया । दिनांक : 21-02-2026 ई. को स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद अयोध्या, कौशल पुरी कॉलोनी फ़ेज़- 2, स्मृति शेष डाक्टर त्रिलोकी नाथ मौर्य एवं स्मृति शेष श्री कन्हैया लाल मौर्य जी के आवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया । दिनांक : 14-02-2024 को उन्होंने जनपद रायबरेली का दौरा किया । सर्वप्रथम ऊँचाहार रेलवे स्टेशन रोड निवासी स्मृति शेष धर्मपत्नी श्री विनोद बाल्मीकि जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान किया । इसके पश्चात वहीं पर स्मृतिशेष पिता श्री अनूप कुमार मौर्य जी के आवास पर पहुँचकर परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । आज ही बहुजन जागृति जत्था के पुराने साथी, सुदामापुर तिराहा निवासी श्री राम फेरन गौतम (मास्टर साहब) की धर्मपत्नी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । लखनऊ वापस लौटने समय विगत दिनों जनपद रायबरेली की विधानसभा ऊँचाहार क्षेत्र के अन्तर्गत ब्लॉक दीनशाह गौरा के ग्राम चूली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में घायल रीमा पासी से केजीएमयू में मुलाक़ात कर कुशलक्षेम प्राप्त किया । यहाँ पर उनका इलाज चल रहा था । यह ह्रदय विदारक हादसा दिनांक : 09-02-2026 को हुआ था । इस हादसे में हिमांशी पटेल, शालिनी पटेल, रश्मि यादव और आसमा पटेल का असमय निधन हो गया था ।

जनपद प्रतापगढ़, प्रयागराज, झाँसी, रायबरेली में परिवारों के साथ शोक संवेदना

दिनांक : 28-01-2026 को स्वामी प्रसाद मौर्य अपने पैतृक गाँव चकवड जनपद प्रतापगढ़ पहुँचे और श्री जगन्नाथ पाल की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित की । इसी तारीख़ में वह जनपद भदोही पहुँचे और वहाँ एडीएम श्री प्यारे लाल मौर्य जी की माता जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की । पुनः भदोही जनपद से चलकर स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद मिर्ज़ापुर के थाना चुनार के गाँव चेरा का पुरवा पहुँचे । वहाँ पर स्मृति शेष रविचन्द्रन मौर्य के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाक़ात की और शोक संवेदना व्यक्त की । आज ही की तिथि में देश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार और उनके साथ अन्य यात्रियों की प्लेन दुर्घटना में मृत्यु हो गयी । श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ट्विटर हैंडल और फ़ेसबुक के ज़रिए उन सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जिनकी मृत्यु हो गयी थी । साथ ही उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की । दिनांक : 25-01-2026 को वह जनपद प्रयागराज पहुँचे और वहाँ रामानन्द नगर अल्लापुर में स्मृति शेष श्री राजाराम मौर्य (बाबूजी) के निज निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी और उनके परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । बाबूजी को याद करते उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा “जब तक मैं इलाहाबाद में था तब तक उन्होंने अभिभावक/ संरक्षक के रूप में न केवल हमारा मार्गदर्शन किया अपितु जब भी मिलते थे मेरा हौसला अफ़ज़ाई भी करते रहे । यद्यपि श्री बाबूजी अच्छा सोचते थे, अच्छा बोलते थे, अच्छा करते थे एवं जाते- जाते मेडिकल कॉलेज को अपना देह दान कर सदैव के लिए एक कीर्तिमान और भी स्थापित कर दिया । पहले कभी शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाते थे, अब उनकी पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज के छात्रों को पढ़ाएगी । धन्य हैं बाबूजी… पुनः कोटि- कोटि वंदन ।” प्रयागराज से वापस लौटते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का क़ाफ़िला विपुल खण्ड गोमतीनगर में रह रहे जनपद बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया के आवास पर पहुँचा और वहाँ पर तनुज पुनिया जी के बड़े भाई स्मृति शेष हिमांशु पुनिया जी के निज निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 24-01-2026 को उन्होंने जनपद झाँसी के चिरगांव नगर पंचायत स्थित ख़ज़ांची डेरा श्री सुखराम कुशवाहा के छोटे भाई सुनील कुशवाहा के घर पहुंचकर परिवारजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 20-01-2026 को स्वामी प्रसाद मौर्य का क़ाफ़िला जनपद रायबरेली पहुँचा और वहाँ के क़स्बा सलोन में ग्राम तेरहों के पूर्व प्रधान श्री बबलू मौर्य जी के पिता स्मृति शेष श्री प्रभु मौर्य के निज निवास पहुंचकर परिवारजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की ।

जनपद कुशीनगर, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, जौनपुर, रायबरेली में शोक ग्रस्त लोगों के बीच

दिनांक : 19-01-2026 को जनपद एटा में एक जघन्य हत्या कांड हुआ जिसमें डॉ. गंगासिह शाक्य और उनकी धर्मपत्नी, पुत्रवधू एवं पुत्री की सामूहिक हत्या हुई । स्वामी प्रसाद मौर्य को इस घटना से गहरा आघात लगा और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “जनपद एटा कोतवाली नगर स्थित प्रेमी नगला- शिकोहाबाद रोड एटा में दिनदहाड़े डाक्टर गंगा सिंह शाक्य और उनकी धर्मपत्नी, पुत्रवधू एवं पुत्री की सामूहिक हत्या कर, हत्यारों ने जो दु:साहस किया वह हैवानियत की पराकाष्ठा है । घटना की मैं घोर निंदा करता हूँ । अपेक्षा करता हूँ कि स्थानीय पुलिस प्रशासन प्रकरण को अति गंभीरता से लेते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ़्तारी सुनिश्चित कराएगी ।” दिनांक : 18-01-2026 को वह अपने एकदिवसीय दौरे पर जनपद कुशीनगर पहुँचे और वहाँ सबसे पहले जंगल खिड़कियां (पडरौना) में घायल अजीत कुशवाहा के घर पहुंचकर उनका हालचाल लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । तत्पश्चात ग्राम चंदरपुर (रामकोला) में भगवंत कुशवाहा जी के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । वहॉं से निकलकर वह पडरौना में सरदार पटेल नगर में रहने वाले कैलाश खरवार और खिरियाटोला में श्री आशिक अली जी के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । इसी तारीख़ में ग्राम जरार में स्मृति शेष राज कुशवाहा और स्मृति शेष अल्ताफ़ खान जी के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । इसी क्रम में उन्होंने गाँव बबुरइया हरपुर में स्मृति शेष प्रधानाचार्य श्री छोटेलाल कुशवाहा जी के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 13-01-2026 को स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगरा और फ़िरोज़ाबाद का दौरा किया । जनपद आगरा में किशोर का बाग में पीड़ित नरेन्द्र कुशवाहा के परिजनों से मुलाक़ात कर आगरा पुलिस आयुक्त से वार्ता कर दोषी चौकी इंचार्ज जीवन मंडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करने की माँग की । तत्पश्चात जनपद फ़िरोज़ाबाद पहुंचकर शहीद अतुल शाक्य जी को पुष्पांजलि अर्पित किया और शोक संवेदना व्यक्त कर परिवारजनों से मुलाक़ात किया । दिनांक : 09-01-2026 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद जौनपुर के दौरे पर गए और वहाँ डॉ. जीतेन्द्र कुशवाहा जी की माताजी स्मृति शेष श्रीमती मिथिलेश कुशवाहा जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवारजनों से मुलाक़ात की । यहीं पर स्मृति शेष श्री प्यारे लाल मौर्य के निज निवास सुल्तान पुर गौर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 07-01-2026 को उन्होंने पुनः जनपद रायबरेली का दौरा किया तथा पूरे गोपालसिंह दीनशाह गौरा श्री गंगाकान्त दीक्षित जी की धर्मपत्नी स्मृति शेष श्रीमती माधुरी दीक्षित जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित किया । तत्पश्चात ग्राम दाउदपुर गडई, दीनशाह गौरा श्री संतोष कुमार मौर्य जी के पिता स्मृति शेष श्री दयाशंकर मौर्य जी को पुष्पांजलि अर्पित की व शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों से मुलाक़ात की । दिनांक : 04-01-2026 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद रायबरेली के ग्राम पूरे बन, रूपामऊ पहुँचे और अपनी जनता पार्टी के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष स्मृति शेष श्री शिवकुमार मौर्य जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवारजनों से मुलाक़ात व शोक संवेदना व्यक्त किया । तत्पश्चात वह ऊँचाहार के ग्राम बरगदही पहुँचे और वहाँ पर स्मृति शेष श्री सुरेश कुमार जी के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की ।

जनपद प्रतापगढ़, रायबरेली, प्रयागराज में…

दिनांक : 20-12-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद प्रतापगढ़ के क़स्बा लालगंज अझारा के ग्राम पूरे नवाज खान (खाना पट्टी) श्री राजेश कुमार मौर्य जी के पिता स्मृति शेष श्री स्वामी नाथ मौर्य व माता श्रीमती दुलारी मौर्या जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की । जनपद प्रतापगढ़ से वापस आकर जनपद रायबरेली में श्री अमरेश मौर्य जी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 18-12-2025 को जनपद रायबरेली पहुंचकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने ग्राम ललई का पुरवा, अरखा में श्री जय करन मौर्य के बेटे स्मृति शेष मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया । तत्पश्चात वह जनपद प्रयागराज पहुँचे और क़स्बा बडौत में स्मृति शेष श्री संजय मौर्य जी की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया । यहाँ से चलकर वह जनपद चंदौली पहुँचे और ग्राम अहिकौरा में श्रीमती इंदु मेहता जी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाक़ात कर स्मृति शेष भतीजे के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया । यहीं पर गाँव नोनार तुलसी आश्रम स्मृति शेष श्री ओमप्रकाश मौर्य जी के साथ ही साथ ग्राम दुधारी- स्मृति शेष श्री मोनू कुमार भारतीय जी के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाक़ात कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की । दिनांक : 08-12-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद रायबरेली के ग्राम पूरे गुलाब सिंह पोस्ट दीनशाह गौरा श्री हरिप्रताप पाल की धर्मपत्नी स्मृति शेष कुसुम जी के श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित की और साथ ही साथ जनपद प्रयागराज किदवई नगर अल्लापुर स्मृति शेष श्री समरजीत मौर्य संस्थापक व अध्यक्ष मित्र परिषद उत्तर प्रदेश की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवारजनों से मुलाक़ात की । दिनांक : 24-11-2025 को सिनेमा जगत् के महानायक अभिनेता व पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी के निधन पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ट्विटर हैंडल और फ़ेसबुक के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने लिखा “सिनेमा जगत के महानायक अभिनेता व पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी के निधन से फ़िल्म जगत ने एक महान कलाकार खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती । श्री धरम जी के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ ।”

जनपद प्रयागराज, बहराइच, रायबरेली, जौनपुर, संत कबीर नगर, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़ में…

दिनांक : 10-11-2025 को वह जनपद प्रयागराज पहुँचे और गोहरी सोरांव स्थित श्री गणेश प्रसाद मौर्य (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) के पिता जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित किया । दिनांक : 30-10-2025 को जनपद बहराइच के थाना रानीपुर, ग्राम सरवा स्मृति शेष हरिनाम सिंह कुशवाहा जी के आवास पर पहुंचकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके परिजनों से मुलाक़ात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त किया । दिनांक : 27-10-2025 को जनपद रायबरेली हरचन्द पुर स्थित ग्राम किलौली स्मृति शेष शत्रुघ्न मौर्य जी के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त किया । आज ही ग्राम व पोस्ट अलावलपुर थाना जगतपुर स्मृति शेष मोहन लाल मौर्य जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया । दिनांक : 25-10-2025 को लखनऊ में ही समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पित स्मृति शेष श्री ज्ञान सिंह, आईपीएस के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया । दिनांक : 25-09-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद संत कबीर नगर के ग्राम व पोस्ट धनघटा निवासी स्मृति शेष श्री रवीन्द्र प्रकाश मौर्य जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया । दिनांक : 16-09-2025 को जनपद जौनपुर में सिपाह तिराहा, सिरकौनि में स्मृति शेष जय प्रकाश मौर्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित की । दिनांक : 14-09-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद मैनपुरी कुरावली स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय में वरिष्ठ नेता परिनिर्वाण प्राप्त श्री भगवत दास शाक्य जी के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया । दिनांक : 26-08-2025 स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद प्रयागराज स्थित ग्राम उस्मानपुर पहुँचे जहां पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विद्रोही धनपत राम मौर्य के भतीजे दिवंगत श्री नरेन्द्र कुमार मौर्य की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए । दिनांक : 12-08-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद मऊ दोहरी घाट में अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री रजनी कांत मौर्य के छोटे भाई सूर्य कांत मौर्य की लम्बी बीमारी के कारण निधन की सूचना पर उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए । दिनांक : 28-07-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद प्रतापगढ़ स्थित जोगापुर में परिनिर्वाण प्राप्त श्री सूर्यबली मौर्य जी (शिक्षक एवं महामंत्री मौर्य सभा प्रतापगढ़) के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मौर्य के समाज के प्रति किए गए सेवा, समर्पण, त्याग व योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री मौर्य के निधन से समाज को गहरा आघात हुआ है जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है ।

जनपद प्रतापगढ़, लखनऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी, सिद्धार्थ नगर, कन्नौज, फ़तेहपुर, रायबरेली में…

दिनांक : 07-07-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद प्रतापगढ़ पहुँचे और यहाँ पर उन्होंने थाना महेशगंज, ग्राम गरीबपुर में परिनिर्वाण प्राप्त श्री रमेशचन्द्र मौर्य एवं परिनिर्वाण प्राप्त श्री दयाराम मौर्य तथा परिनिर्वाण प्राप्त श्री राम समुझ मौर्य के आवास पर पहुँचकर परिवारजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 06-07-2025 को कर्मठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश श्री लल्लू राम कनौजिया जी के पुत्र परिनिर्वाण प्राप्त श्री कपिल कनौजिया जी के निजी आवास इंदिरा नगर, लखनऊ पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । दिनांक : 20-06-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य अपने पैतृक गाँव व पोस्ट चकवड जनपद प्रतापगढ़ पहुँचकर राष्ट्रपति से सम्मानित बड़े भाई श्री सालिक राम मौर्य जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित किया । दिनांक : 13-06-2025 को पीजीआई लखनऊ में उनका निधन हो गया था ।दिनांक : 10-06-2025 को जनपद सुल्तानपुर के थाना अखण्ड नगर, ग्राम मरुई किसुनदास पुर में स्मृति शेष महेन्द्र मौर्य (एडवोकेट) के परिजनों से मुलाक़ात कर स्वामी प्रसाद मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 27-05-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद बाराबंकी पहुँचे और वहाँ पर थाना मोहम्मद पुर खाला, स्थित ग्राम गोड़ा में दबंगों के द्वारा की गयी निर्मम हत्या स्व. शैलेंद्र मौर्य के परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 09-05-2025 को वह जनपद इटावा पहुँचे और वहाँ पर ग्राम बुमरी, पोस्ट कुम्हावर में स्मृति शेष श्री सरनाम सिंह के भाई के आदरांजलि सभा में सम्मिलित होकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 03-05-2025 को जनपद सिद्धार्थ नगर के ग्राम पटनी जंगल, टोला कबूलिहा पहुँचकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी जनता पार्टी के मंडल प्रभारी श्री सुरेन्द्र कुमार मौर्य की माताजी के आदरांजलि सभा में सम्मिलित होकर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 05-04-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद कन्नौज के छिबरामऊ प्रेमपुर पहुंचकर श्री बृजपाल शाक्य जी की निर्वाण प्राप्त माता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 30-03-2025 को वह जनपद फ़तेहपुर पहुँचे और हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित मुराइन का पुरवा मजरे लोहारी, श्री छोटेलाल मौर्य के पुत्र सर्वेश कुमार उर्फ़ सुभाष की दबंगों द्वारा की गयी हत्या के सम्बन्ध में परिवार जनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की । दिनांक : 25-03-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद रायबरेली पहुँचे और वहाँ उन्होंने अपनी जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार मौर्य के पिताजी स्मृति शेष श्री इन्द्रपाल मौर्य के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया । इसी दिन विधानसभा क्षेत्र ऊँचाहार के ग्राम विकई निवासी श्री पुतुन निर्मल की माताजी व श्रीमती रंजना चौधरी (अध्यक्ष जिला पंचायत रायबरेली) की सासू माँ के आकस्मिक निधन पर उनके अंतिम संस्कार में गोकना घाट पर सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

जनपद लखनऊ, रायबरेली, एटा, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, जालौन में…

दिनांक : 08-03-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य सुविख्यात लेखक, पत्रकार व विचारक श्री फ्रैंक हुज़ूर की अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । दिनांक : 05-03-2025 को वह जनपद रायबरेली स्थित ग्राम कलकलियापुर मजरे रसूलपुर श्री संजय मौर्य व सुनील के पिताजी की अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए और इसके पश्चात ऊँचाहार में ही बहादुरगंज कोटरा पहुंचकर अनिल मौर्य की दादी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की । दिनांक : 02-03-2025 को जनपद एटा पहुंचकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्री सत्यभान सिंह शाक्य की निर्वाण प्राप्त माता जी के शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया । इसी दिन जनपद मैनपुरी के समशेरगंज किशनी कछपुरा में सत्येन्द्र कुशवाहा के निज निवास पहुंचकर पिता स्मृति शेष श्री हरदयाल सिंह जी के आदरांजलि सभा में शामिल हुए । दिनांक : 06-02-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद कौशाम्बी पहुंचकर ग्राम अंडहरा थाना करारी में लवकुश मौर्य के बेटे मनीष मौर्य की मृत्यु व सिंधिया थाना पोखराज निवासी श्री अवधेश कुशवाहा के बेटे धीरज मौर्य की मृत्यु पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा गंभीर रूप से घायल मसीपुर निवासी रामचन्द्र मौर्य के सुपुत्र संजय मौर्य के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । इसी दिन चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मानिकपुर ज्वालादेवी प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य श्री आरपी मौर्य जी के निज निवास मनोहरगंज, जगतपुर रायबरेली पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की । दिनांक : 11-01-2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद लखीमपुर खीरी के हुलासी पुरवा मजरे दौलतपुर में पुलिस हिरासत में हुई मौत स्व. रामचन्द्र मौर्य के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी जी से माँग की, कि रामचन्द्र मौर्य की हत्या का मुक़दमा स्थानीय थाने के पुलिस के खिलाफ दर्ज किया जाए और स्थानीय सीओ मझगई थाना के कोतवाल के वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल लाइन हाज़िर किया जाए तथा मृतक रामचन्द्र मौर्य की पत्नी को तत्काल 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए । दिनांक : 04-01-2025 को जनपद जालौन उरई में नीरज भाई पटेल (सम्पादक नेशनल जनमत) रघुवीर धाम उत्सव गृह, रामनगर पहुँचकर स्मृति शेष राजेंद्र निरंजन जी के श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर शोक संवेदना व्यक्त की ।

उपसंहार :

उपरोक्त विवेचन केवल स्वामी प्रसाद मौर्य के सामाजिक सरोकारों की मात्र एक झलक है । अपने चार दशक लम्बे सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उनका यह सिलसिला लगातार चलता रहा है और आज भी चल रहा है । जाति, धर्म, सम्प्रदाय, क्षेत्र और भाषा की संकीर्ण सीमाएं उन्हें कभी क़ैद नहीं कर पाईं । कट्टरता से युक्त समाज, राज्य और धर्म के अवांछित बंधनों से वह हमेशा आज़ाद रहे और सभी को मुक्त रहने की सीख देते रहे हैं । उनके दिल में सबके लिए प्रेम और सम्मान है । रात- दिन, सुबह- शाम, सर्दी- गर्मी और धूप- छाँव से बेपरवाह, लाखों- लाख किलोमीटर चलती हुई उनकी पग ध्वनि निरंतर चलने का संकल्प, हौसला और पैग़ाम देती है । उनका जीवन आलस्य रहित और कर्मठता की सीख देता है । पूरी तरह गंगा- जमुनी तहज़ीब से युक्त भारतीयता से ओतप्रोत स्वामी प्रसाद मौर्य कभी सत्ता के ग्लैमर और चकाचौंध में नहीं डूबे और हमेशा पद दलित समाज की सेवा में जुटे रहे । उनका जीवन अपने आप में एक संदेश है जो मानवीय मूल्यों और मानवीय अस्तित्व को नया आयाम देता है और उसकी सार्थकता को सिद्ध करता है । आख़िर बुद्ध, महावीर, मोहम्मद साहेब और गुरु नानक जैसे महान नायकों का यही तो पैग़ाम रहा है ।

Share this Post
Dr. RB Mourya: