Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya

परम्पराओं की दुनिया में जीते- “आपातानी जनजाति” के लोग…

Posted on मार्च 31, 2020जुलाई 12, 2020

अरुणाचल प्रदेश के संवसीरी जिले के पूर्वी हिमालय की ऊंची बर्फ से ढकी हुई बाहृय श्रृंखला और असम की उप उष्णकटिबंधीय मध्य ब्रम्हपुत्र घाटी के बीचों-बीच “आपातानी” घाटी स्थित है।इसी घाटी के हृदय स्थल में निवास करने वाली आदिवासी क़ौम को “आपातानी” जनजाति के नाम से जाना जाता है। इस जनजाति में अभी प्रागैतिहासिक काल की सभ्यता की झलक शेष है और यह लोग अभी भी अपनी परम्पराओं में जीते हैं।

आपातानी घाटी को “हाखेतारी” के नाम से जाना जाता है। यह घाटी समुद्र तल से 5,754 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है।इसकी लंबाई 93,952 तथा चौड़ाई 27,032 मीटर है।यह घाटी ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं से घिरी हुई है जो इसके निवासियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराती है। यहां पर अनंत शांति का प्रभामंडल है। जहां पर आपातानी जनजाति रहती है वह “टैली घाटी”आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित “हपोली” शहर के उत्तर पूर्व में 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मान्यता है कि आपातानी जनजाति के पूर्वज अतीत में कई पीढ़ियों तक यहीं रहे हैं। यहां सर्दी बहुत कड़ी एवं कठिन होती है।आपातानी की इस शांत घाटी में प्रमुख गांव होंग, हारी,तलयांग-कलुंग,रेरू,ताजंग,हिजा,दत्ता,मुदंग-टागे, एवं मिचि-बामिन।इन गांवों को सामूहिक रूप से आपातानी जनजाति के लोग अपनी भाषा में “तलयंग” एवं “हाओ” कहकर पुकारते हैं।ये पवित्र नाम इनके अपने अपने पूर्वजों के नाम से लिए गए हैं।

वर्ष 1991 की जनगणना के अनुसार इस जनजाति की आबादी 20 हजार थी।आपातानी जनजाति के लोगों का रंग गोरा, मध्यम तथा लम्बी कद काठी, घुंघराले खड़े बाल,उभरी हुई गालों की हड्डियां, तिरछी तथा दोहरी फोल्ड की पलकों वाली आंखें होती हैं।यह सब उनके इण्डो- मंगोलियन नस्ल के होने के द्योतक हैं।

आपातानी जनजाति के लोग स्थायी तौर पर बसने वाले,व्यक्तिगत चरित्र वाले, अत्यंत सावधान, सतर्क स्वभाव तथा सांस्कृतिक व धार्मिक विश्वासों में आस्था रखने वाले होते हैं। इनकी बोली तिब्बती-चीनी- बर्मी परिवार की है।इनका सामाजिक ढांचा उनके मानवीय मूल्यों और नियमों के अनुसार तय होता है।आपातानियों की पुरानी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि था। इसके अलावा वे शिकार पकड़ना, बुनना,बेंत और बांस का काम, पशुपालन, मुर्गी पालन आदि भी करते हैं। खेती में भी धान, दलहन,मकई, कोहड़ा, तम्बाकू, कालीमिर्च, कागज़,घिया,खीरा,आलू ,अदरक और सेब इत्यादि की फसल होती है। दालों की खेती अलग से सूखी धरती जिसे “यापो” कहते हैं,पर की जाती है।पशुओं और जंगली जानवरों को फंसाने के रास्ते को यह लोग “मारे डिलिंग” कहते हैं।आपातानी जनजाति में कभी भी”मुजारों” की प्रथा नहीं रही है। यहां कृषि की तैयारी पूर्णतः मानवीय श्रम पर आधारित है,पशु श्रम यानी हल पर नहीं।

आपातानियों का धार्मिक ढांचा उनके विश्वासों और आस्था मिथकीय अवधारणाओं पर आधारित हैं। “अबोतानी” आपातानियों का आदि पूर्वज माना जाता है। इनके देवता तीन श्रेणियों में बंटे हुए हैं- गुयनियांग वूही,चालू वूही और टिगो या यारनी वूही। वूही आपातानियों के लिए जातिगत लक्षण है।यह मानते हैं कि कष्टप्रद जीवन “दायो दानी ” (सूरज की माता) और “अतो पिल्लौ” (चंद्रमा का पिता) की अकृपा के कारण होता है। इनके सबसे भयावह देवतागण “दोजी” और “चपुंग” होते हैं जो जंगलों में निवास करते हैं। यही वन सम्पदा की रक्षा करते हैं।आपातानी पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं।

इस समुदाय में “नेहा बुलियांग” ग्रामीण शासन का प्रतिनिधि होता है जो परम्परागत नियमों का पालन कराता है। “नेहा” का शाब्दिक अर्थ “मानवता” है और “बुलियांग” का अर्थ है “परिषद”। यह पद पुरखों की सम्पत्ति माना जाता है। यही व्यक्ति समुदाय में अमन- चैन कायम रखने के लिए उत्तरदाई है।आपातानी जनजाति में सगोत्र विवाह की परम्परा नहीं है। चचेरे तथा मौसेरे भाई बहनों में आपस में विवाह मान्य नहीं है।पति की मृत्यु के बाद उसकी विधवा को अपने देवर या निकट सम्बन्धी से विवाह तथा “सोरोरेट” प्रथा को मान्यता है। इनमें सातों गांव के अन्दर ही वर्ग और स्तर के आधार पर विवाह मान्य होता है।

– डॉ.राजबहादुर मौर्य, झांसी


Next Post- पिछड़ेपन के बीच शिक्षा की बढ़ती रौशनी में “राभा जनजाति”…

Previous Post- पुस्तक समीक्षा – दलित समाज के हक़ इंसाफ और संघर्ष का दस्तावेज़ हैं, ‘मोहनदास नैमिशराय’ की आत्मकथा “अपने अपने पिंजरे”

No ratings yet.

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Latest Comments

  • Abhishek rajpoot पर विश्व विरासत स्थल : फतेहपुर सीकरी, आगरा और ग्वालियर की शैक्षणिक यात्रा, दिनांक : 30-01-2026 ई.
  • Navneet Kushwaha पर विश्व विरासत स्थल : फतेहपुर सीकरी, आगरा और ग्वालियर की शैक्षणिक यात्रा, दिनांक : 30-01-2026 ई.
  • RajBahadur Mourya पर विश्व विरासत स्थल : फतेहपुर सीकरी, आगरा और ग्वालियर की शैक्षणिक यात्रा, दिनांक : 30-01-2026 ई.
  • Krishna पर भुवनेश्वर, पुरी, कोणार्क, धौला गिरि की गुफाएं, विश्व शांति स्तूप और सम्राट अशोक शिलालेख की यात्रा, दिनॉंक : 25 दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक
  • Devendra kushwaha jhansi पर भुवनेश्वर, पुरी, कोणार्क, धौला गिरि की गुफाएं, विश्व शांति स्तूप और सम्राट अशोक शिलालेख की यात्रा, दिनॉंक : 25 दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक

Posts

  • फ़रवरी 2026 (1)
  • जनवरी 2026 (1)
  • अक्टूबर 2025 (1)
  • अगस्त 2025 (1)
  • जुलाई 2025 (1)
  • जून 2025 (2)
  • मई 2025 (1)
  • अप्रैल 2025 (1)
  • मार्च 2025 (1)
  • फ़रवरी 2025 (1)
  • जनवरी 2025 (4)
  • दिसम्बर 2024 (1)
  • नवम्बर 2024 (1)
  • अक्टूबर 2024 (1)
  • सितम्बर 2024 (1)
  • अगस्त 2024 (2)
  • जून 2024 (1)
  • जनवरी 2024 (1)
  • नवम्बर 2023 (3)
  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (112)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (23)
  • Memories (13)
  • travel (3)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

034118
Total Users : 34118
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2026 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com