Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya

हक़, इंसाफ और सम्मान के लिए संघर्षरत, रजक समाज…

Posted on फ़रवरी 1, 2020जुलाई 12, 2020

रजक समाज को उत्तर भारत में “धोबी” समाज के नाम से जाना जाता है। यह भारत का मूल निवासी समाज है। कपड़े धोना, कपड़ों को रंगना, कपड़ों को प्रेस करना, इससे संबंधित दुकानों का संचालन करना इस समाज का परम्परागत पेशा था। देश के विभिन्न भागों में यह समाज अलग अलग नामों से जाना जाता है। इनमें प्रमुख नाम-कनौजिया, बयिठा, मादी वाला, अगसार, पारित, साफी, चकली, राजकुला, वेलुप्दार, एकली, सेठी मरेठिया, दिवाकर, निर्मल तथा पनिक्कर हैं।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में रजक समाज की अनुमानित आबादी लगभग 9 करोड़ थी। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति की आबादी 21.5 फीसदी है जिसमें धोबी,कोरी तथा बाल्मीकि समाज की सम्मिलित आबादी 15 प्रतिशत है। देश की आजादी के आंदोलन में भी रजक समाज का अविस्मरणीय योगदान है। दिखयी धोबी, देवरिया, रामचन्द्र, रामपुर, संतु धोबी, आजमगढ़,बैजू धोबी, जौनपुर, बलदेव धोबी, गिरधारी धोबी, विष्णु धोबी,अजुद्धी धोबी, इटावा,कल्लू धोबी, गोरखपुर,लालमोहन, लखीमपुर, छत्र पाल, आगरा,झब्बू धोबी, कन्नौज,नत्थू, फर्रूखाबाद, साहब दीन, गोण्डा, लल्लू धोबी तथा लोहारी धोबी, कन्नौज प्रमुख क्रांतिकारी स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी दी।

रजक समाज के परिश्रमी और कर्तव्यनिष्ठ लोगों का देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान है।इस समाज के लोग बड़ी संख्या में खाड़ी के देशों में रहते हैं, जहां कठिन परिश्रम करके वह जो आय अर्जित करते हैं उसका बड़ा हिस्सा भारत में भेजते हैं। इससे देश को विदेशी मुद्रा मिलती है।समकालीन दौर की रजक समाज की बड़ी हस्तियों में नगीना के पूर्व सांसद श्री यशवीर सिंह, पूर्व सांसद बहराइच श्री कमल किशोर, पूर्व कमिश्नर श्री श्याम किशोर, पूर्व विधायक श्रीमती आशा किशोर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अखिलेश पल्लवी, लखीमपुर,श्री दिलीप जयंत, रायबरेली, पूर्व विधायक जगदीश पुर श्री राम सेवक कनौजिया, श्रीमती गुलाब देवी, वर्तमान विधायक,बिल्लौर, कानपुर देहात,श्री भगवती प्रसाद सागर प्रमुख हैं। इसी समाज से ताल्लुक रखने वाले श्री लाल जी प्रसाद निर्मल वर्तमान में उत्तर -प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष हैं। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

समकालीन दौर में रजक समाज ने अपने महापुरुषों के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुकरण कर अपनी बेहतरी का प्रयास किया है।संत गाडगे बाबा रजक समाज के पथ प्रदर्शक तथा पूज्य हैं। मूलतः महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणपुर गांव में 1876 ई.में जन्में संत गाडगे बाबा ने अपने जीवन काल में 31 शिक्षण संस्थानों, 18 धर्म शालाओं, 3 गौ रक्षा संस्थानों तथा 2 विकलांग आश्रम खोले। 1954 ई.मे जे .के. अस्पताल बम्बई में रोगियों के सम्बंधियों के ठहरने के लिए धर्म शाला का निर्माण कराया। बाबा साहेब डॉ .अम्बेडकर के मिलिंद विश्वविद्यालय के लिए जमीन संत गाडगे ने ही दान की थी।स्वयं आजीवन कष्टों में रहकर भी संत गाडगे बाबा ने दबे – कुचले और शोषित समाज को सम्मान और स्वाभिमान से जीना सिखाया।

रजक समाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शोध छात्र अयोध्या प्रसाद निर्मल जी ने उपलब्ध कराई है। उन्हें धन्यवाद।

– डॉ.राजबहादुर मौर्य,झांसी


Next Post – अमेरिकी कालों के मसीहा और दासों के मुक्तिदाता- अब्राहम लिंकन …


Previous Post- ग़रीबी के अभिशाप से ग्रस्त “कोरकू” आदिवासी समुदाय…

No ratings yet.

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Latest Comments

  • Abhishek rajpoot पर विश्व विरासत स्थल : फतेहपुर सीकरी, आगरा और ग्वालियर की शैक्षणिक यात्रा, दिनांक : 30-01-2026 ई.
  • Navneet Kushwaha पर विश्व विरासत स्थल : फतेहपुर सीकरी, आगरा और ग्वालियर की शैक्षणिक यात्रा, दिनांक : 30-01-2026 ई.
  • RajBahadur Mourya पर विश्व विरासत स्थल : फतेहपुर सीकरी, आगरा और ग्वालियर की शैक्षणिक यात्रा, दिनांक : 30-01-2026 ई.
  • Krishna पर भुवनेश्वर, पुरी, कोणार्क, धौला गिरि की गुफाएं, विश्व शांति स्तूप और सम्राट अशोक शिलालेख की यात्रा, दिनॉंक : 25 दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक
  • Devendra kushwaha jhansi पर भुवनेश्वर, पुरी, कोणार्क, धौला गिरि की गुफाएं, विश्व शांति स्तूप और सम्राट अशोक शिलालेख की यात्रा, दिनॉंक : 25 दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक

Posts

  • फ़रवरी 2026 (1)
  • जनवरी 2026 (1)
  • अक्टूबर 2025 (1)
  • अगस्त 2025 (1)
  • जुलाई 2025 (1)
  • जून 2025 (2)
  • मई 2025 (1)
  • अप्रैल 2025 (1)
  • मार्च 2025 (1)
  • फ़रवरी 2025 (1)
  • जनवरी 2025 (4)
  • दिसम्बर 2024 (1)
  • नवम्बर 2024 (1)
  • अक्टूबर 2024 (1)
  • सितम्बर 2024 (1)
  • अगस्त 2024 (2)
  • जून 2024 (1)
  • जनवरी 2024 (1)
  • नवम्बर 2023 (3)
  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (112)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (23)
  • Memories (13)
  • travel (3)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

033876
Total Users : 33876
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2026 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com