Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya

“अपनी जनता पार्टी” की “संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा

Posted on अप्रैल 1, 2026अप्रैल 3, 2026

डॉ. राजबहादुर मौर्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान, बुंदेलखंड कॉलेज, झाँसी (उत्तर- प्रदेश) email : drrajbahadurmourya@gmail.com Website: themahamaya.com

भूमिका : पिछले वर्ष यानी 2025 की तारीख़ 2 जनवरी को उत्तर- प्रदेश की राजनीति में कदम रखने वाली अपनी जनता पार्टी ने एक राजनीतिक दल के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है । इस एक वर्ष की समयावधि में अपनी जनता पार्टी ने न केवल पूरे उत्तर- प्रदेश में अपना संगठन खड़ा किया है बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब हुई है । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शीर्ष पदाधिकारियों ने व्यापक रूप से पूरे प्रदेश का सघन दौरा किया और कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा । पार्टी की रीति नीति, विचारधारा और उद्देश्यों को आम जनता के बीच ले जाने की सफल कोशिश की । पार्टी के ज़िम्मेदार नेताओं ने आम जनता के बीच लगातार यह संदेश देने की कोशिश की कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य और दौर में क्यों अपनी जनता पार्टी की ज़रूरत है । प्रस्तुत आलेख अपनी जनता पार्टी की इसी राजनीतिक बहस और समीक्षा पर केंद्रित है ।


राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का व्यक्तित्व : किसी भी राजनीतिक दल के उद्भव, विकास, विस्तार और सफलता के पीछे पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही उनके पार्टी प्रमुख का व्यक्तित्व और उनकी प्रतिभा, विचारधारा, कौशल, राजनीतिक अनुभव, निजी जीवन, सामाजिक सरोकार का प्रमुख योगदान होता है । अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर- प्रदेश सरकार के कई बार कैबिनेट मंत्री रहे श्री स्वामी प्रसाद मौर्य हैं । उनके पास लम्बा राजनीतिक अनुभव है । उनका व्यक्तित्व विराट है । लगभग साढ़े चार दशक का उनका राजनीतिक जीवन बहुत साफ़- सुथरा है । उन्होंने अपने जीवन में हमेशा जुर्म, अन्याय और अत्याचार का डटकर विरोध किया तथा न्याय का पक्ष लिया है । स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिभा का यह प्रमाण है कि उनके विजन और मिशन में आज़ादी और सामाजिक बराबरी दोनों समाहित हैं । अपने तर्क को स्थापित करने के लिए वह तथ्यपरक प्रमाणों को प्रस्तुत करते हैं । स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन वादी विचारधारा से लैस हैं लेकिन वह विचारधारा की ग़ुलामी से दूर हैं । चूँकि वह सामाजिक परिवर्तन आन्दोलन के प्रबल पक्षधर हैं इसलिए बदलते सामाजिक विरोधाभास में स्पष्ट राजनीतिक निर्णय लेते हैं । वह बहुत खुलकर कहते हैं कि धर्म अपने शुरुआती दौर में एक सामाजिक आन्दोलन ही होता है इसलिए धर्मांन्धता से बचा जाना चाहिए । उन्होंने हमेशा विचारधारा की स्पष्टता के साथ ही सामाजिक मुद्दों की जटिलता को अपनी राजनीति के केन्द्र में रखा है । वर्ण व्यवस्था से उपजी सामाजिक असमानता ने उनके स्वर को विद्रोही रूप दिया है इसलिए सामाजिक अन्याय को बर्दाश्त करना उनके लिए कठिन ही नहीं बल्कि नामुमकिन है । वे दमन और ग़रीबी के विरुद्ध बेज़ुबान लोगों के आवाज़ और प्रतिक्रिया की नुमाइंदगी करते हैं । स्वामी प्रसाद मौर्य ने ताउम्र उन तमाम लोगों को उजाले में लाने के लिए समता और सम्मान की लड़ाई लड़ी है जो अंधेरे में भटक रहे थे । उनका लक्ष्य एक नई और साफ़ -सुथरी दुनिया का निर्माण करना है । जब भी उत्तर-प्रदेश की राजनीति का बीसवीं और इक्कीसवीं शताब्दी का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें स्वामी प्रसाद मौर्य अहम किरदार होंगे ।

अदम्य साहसी : स्वामी प्रसाद मौर्य अदम्य साहसी, हिम्मती और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं । अनजान खतरों से निबटने और मुक़ाबला करना का जीवट और साहस है उनमें । वह कहते हैं कि बुनियादी मतभेदों के बावजूद संवाद का रिश्ता क़ायम रखना चाहिए क्योंकि यही जनतंत्र की बेइंतिहा ख़ूबसूरती है । वह निरंतर मनुष्य के द्वारा किए जाने वाले मनुष्य के शोषण और उससे उपजी पीड़ा पर गहराई से चिंतन करते हैं । स्वामी प्रसाद मौर्य किसी भी स्तर पर पक्षपात की हिमायत नहीं करते बल्कि वह कहते हैं कि नैतिक मूल्यों की आड़ में भी पक्षपात नहीं किया जाना चाहिए । उन्होंने कभी भी ताउम्र धार्मिक कट्टरता को सद्- विवेक नहीं माना । समकालीन दौर में स्वामी प्रसाद मौर्य बेहद संवेदनशील और रचनात्मक विद्रोही स्वर का नाम है । उनकी सृजनात्मकता में मानव प्रेम और अन्याय का विरोध अखण्ड स्वर है । किसी अनजान व्यक्ति के ऊपर आई विपदा में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक है । वह ऐसी स्थितियों और सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का सृजन करना चाहते हैं जिसके तहत इंसान पूरी आज़ादी के साथ जीवन जी सके । वह अफ़सोस और उम्मीद दोनों के स्वामी हैं क्योंकि अफ़सोस तड़पाता है और उम्मीद दिलासा दिलाती है । इस कश्मकश में कभी पीछे हटना और कभी धक्का खाना उनकी ज़िंदगी और उनकी वैचारिक रणनीति का हिस्सा है । स्वामी प्रसाद मौर्य का सम्पूर्ण जीवन और कार्य स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का समृद्ध दस्तावेज़ है । अपने भाषणों और वक्तव्यों में वह पाखंड और अतार्किकता में उलझी हुई अमानवीयता को इतने तार्किक रूप से प्रस्तुत करते हैं कि सभी उनकी प्रतिभा का लोहा मानते हैं । वस्तुतः मानव मन की गुत्थियों को समझने के लिए नए आयामों, नए आधारों और नए मानदंडों की ज़रूरत है । आज की दुनिया मनुष्य और समाज को समझने के लिए नवीन चेतना की तलाश कर रही है । इसी फलक पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विचारों, उनके कार्यों, उनके व्यवहार तथा राजनीति में उनके द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों की सही समझ और सही व्याख्या समाज में तेजी से पनप रहे बेगानेपन के एहसास को ख़त्म करने में मददगार साबित हो सकती है जिसकी हमें सख़्त ज़रूरत है ।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के हिमायती : स्वामी प्रसाद मौर्य समाज, सभ्यता और संस्कृति के बदलाव और नव निर्माण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के हिमायती हैं । वह कहते हैं कि हमें अपने ज्ञान, अपनी प्रतिभा और अपने कौशल को बेहतर सामाजिक बदलाव के लिए खपा देना चाहिए । भारत का संविधान भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है । स्वामी प्रसाद मौर्य बड़ी बेबाक़ी से कहते हैं कि विज्ञान से नफ़रत और उसके प्रति हिंसक होने वाले लोग समाज में सवाल पूछने को हतोत्साहित करते हैं । तर्क- वितर्क तथा बहस की गुंजाइश को ख़त्म करना चाहते हैं और सत्ता के आगे बिना सवाल पूछे ही सर झुकाने की आदत विकसित करना चाहते हैं । इसलिए वैचारिक दृष्टिकोण को आमजन तक ले जाने वाले लोगों के खिलाफ धार्मिक नेता आपसी झगड़े भूलकर वैज्ञानिक चेतना के प्रसारकों के जानी दुश्मन बन जाते हैं । लेकिन इन सारी परेशानियों के बावजूद देश- दुनिया और समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रसार तेज़ी से बढ़ रहा है और आम जनमानस का उस पर भरोसा और मज़बूत हुआ है । हमें महान उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए जारी संघर्ष में मिलने वाले कष्टों और चुनौतियों तथा मुश्किलों और अपमानों का आनन्द उठाना चाहिए । अपनी निजता और आज़ादी को समाज की गरिमा और ग़ुलामी से मुक्त करने में लगा देना चाहिए । यही समाज के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी है और यही हमारे महान पूर्वजों का सनातन पैग़ाम है ।

संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा : अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले भारतीय संविधान के समक्ष मौजूद चुनौतियों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश व्यापी संविधान सम्मान व जनहित हुंकार- यात्रा निकालने का निर्णय लिया । इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने पार्टी के जनाधार को विस्तार देने और प्रदेश की आम जनता से सीधे संवाद करने का भी प्रयास किया । यात्रा का प्रारम्भ बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम साहेब के जन्मदिवस 15 मार्च, 2025 से किया गया ।


यात्रा का पहला चरण, पहला दिन, दिनांक 15-03-2025 से 19-03-2025 तक : अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री दिलीप चौधरी के द्वारा जारी किए गए यात्रा विवरण के अनुसार संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार- यात्रा का पहला चरण दिनांक 15 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च अर्थात् कुल 5 दिन तक चला । यात्रा का नेतृत्व करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री स्वामी प्रसाद मौर्य दिनांक 15 मार्च, 2025 को प्रातः काल 10 बजे अपने निज निवास गोमतीनगर, लखनऊ से चलकर डॉ. अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल गैलरी- भागीदारी भवन मार्ग स्थित मा. कांशीराम साहब की प्रतिमा पर पहुँचे और यहाँ माल्यार्पण किया । मान्यवर कांशीराम साहब को नमन् और वंदन कर उनका क़ाफ़िला लखनऊ से चलकर मोहनलालगंज और निगोहां होते हुए जनपद रायबरेली की सीमा पर पहुँचा । यहाँ रायबरेली के उत्साही कार्यकर्ताओं ने श्री शत्रुघ्न सिंह मौर्य के नेतृत्व अपने प्रिय नेता का ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया । आगे चलकर क़ाफ़िला बछरावां और हरचंदपुर होते हुए रायबरेली सदर में स्थित सारस होटल चौराहे पर पहुँचा । यहाँ अपनी जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष प्रेमचन्द मौर्य के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष माननीय श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया । यहाँ से यात्रा मुड़कर फ़ुरसत गंज, बहादुरपुर होते हुए जनपद अमेठी की सीमा पर स्थित तिलोई क़स्बे में पहुँची । यहाँ पर जनपद अमेठी के अपनी जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष रामकेवल मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ताओं ने यात्रा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया । तिलोई से चलकर गौरीगंज होते हुए यात्रा अमेठी पहुँची । यहाँ पर भी आम जनता ने यात्रा का उत्साह पूर्वक स्वागत किया । अमेठी से चलकर अगला पड़ाव जनपद प्रतापगढ़ की सीमा में आने वाला क़स्बा अन्तू, बाबूगंज (विश्वनाथ गंज) था । यहाँ जनपद प्रतापगढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं ने माननीय श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया । देर रात यात्रा प्रतापगढ़ सदर स्थित चिलबिला पहुँची । रात्रि विश्राम प्रतापगढ़ में किया । इस तरह यात्रा के पहले दिन लगभग 175 किलोमीटर की दूरी तय की गयी ।

दूसरा दिन : दिनांक 16-03-2025 संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा दूसरे दिन जनपद प्रतापगढ़ के विश्वनाथ गंज से प्रातः 10 बजे निकली और साढ़े दस बजे मऊ आइमा पहुँची । यहाँ पर कार्यकर्ताओं द्वारा रैली का स्वागत किया गया । यहाँ से चलकर सोरांव, मलाक हरहर, हथिगवां, फाफामऊ, सहसो चौराहा, हबूसा मोड़ और हनुमानगंज होते हुए दोपहर दो बजे यात्रा सैदाबाद पहुँची । यहाँ तक पहुँचते- पहुँचते यात्रा में भारी हुजूम जुड़ चुका था । उत्साही कार्यकर्ता ज़ोरदार और गगनभेदी नारे लगा रहे थे । अपनी जनता पार्टी ज़िंदाबाद, स्वामी प्रसाद मौर्य ज़िंदाबाद, बाबा साहेब अम्बेडकर अमर रहें, मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहें जैसे नारे फिजा में गूंज रहे थे । सैदाबाद से चलकर यात्रा हंडिया के मानस हाल में पहुँची और यहाँ पर एक जनसभा हुई । जिसमें यात्रा का नेतृत्व कर रहे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा संविधान पर किए जा रहे लगातार हमलों से जनता को आगाह किया और एक साथ मिलकर अन्याय का विरोध करने का आह्वान किया । सभा समाप्त होने के बाद यात्रा पुनः आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई और भीटी पहुँची । यहाँ पर सभी ने जलपान किया । लगभग चार बजे यहाँ से निकलकर गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही और औराई होते हुए शाम को खमरिया पहुँची और यहीं पर रात्रि विश्राम किया ।

दिनांक 17-03-2025 आज यात्रा का तीसरा दिन था । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल दस बजे जनपद मिर्जापुर से चलकर यात्रा कछवा, चुनार, अहिरौरा, मद्दूपुर होते हुए सायं चार बजे राबर्ट्सगंज पहुँची और यहीं पर रात्रि विश्राम किया । अगले दिन, दिनांक 18-03-2025 को प्रातः काल दस बजे घोरावल से रवाना होकर कलवारी, दीप नगर, लालगंज, हाटा, कोरांव, करछना, गोहनियां होते संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा सायंकाल में जनपद प्रयागराज पहुँची और यहीं पर रात्रि विश्राम किया । दिनांक 19-03-2025 सुबह दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर और नाश्ते के बाद यात्रा प्रयागराज जनपद के मुख्यालय से निकलकर प्रातः दस बजे मुण्डेरा पहुँची । यहाँ से आगे चलकर पूरा मुफ़्ती, मूरतगंज, सिराथू, देवीगंज, आलापुर होते हुए जनपद रायबरेली के क़स्बा ऊँचाहार पहुँची । यहाँ पर ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य के नेतृत्व में नवयुवकों ने यात्रा का ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया । यहाँ से आगे चलकर यात्रा जमुनापुर चौराहा, मतीनगंज, धमधमा, कुरौली बुधकर होते हुए गदागंज क़स्बे में पहुँची । यहाँ पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया । गदागंज से आगे चलकर गोविन्द पुर माधव, बरारा बुजुर्ग, डलमऊ, लालगंज और गुरूबक्शगंज होते हुए देर रात को यात्रा लखनऊ पहुँची । इसी के साथ यात्रा का पहला चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया ।


संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा का दूसरा चरण : अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा दिनांक 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल तक चली । इस अवधि में यात्रा ने जनपद गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और पडरौना सहित 11 जनपदों का सघन भ्रमण किया । अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी के द्वारा जारी कार्यक्रम विवरण (पत्रांक-AJP-AS 3/25, दिनांक-21 मार्च , 2025) के अनुसार यात्रा दिनांक 2 अप्रैल, 2025 को प्रातः काल 9 बजे गोमतीनगर, लखनऊ से चलकर 11 बजे जनपद गोण्डा के क़स्बा लोलपुर पहुँची । यहाँ जनपद के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया । यहाँ से आगे चलकर क़ाफ़िला जनपद बस्ती के क़स्बा खतम सराय पहुँचा । आगे चलकर यात्रा शंकरपुर, टोल प्लाजा बस्ती, महराजगंज, कप्तानगंज और गोटवा बाज़ार होते हुए बादशाह मैरेज लान, रौवता चौराहा, बस्ती पहुँची । यहाँ पर एक कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ । लगभग दो घंटे के ठहराव के बाद फुटहिया चौराहा, बस्ती पहुँची । रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बस्ती में हुआ ।

अगले दिन यानी दिनांक 3 अप्रैल, 25 को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस बस्ती से चलकर संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा कांटे चौकी खलीलाबाद, हीरालाल डिग्री कॉलेज के पास नेदुला चौराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास पर पहुँची । यहाँ बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया । दोपहर लगभग 12 बजे यात्रा बन्धन मैरिज लान, खलीलाबाद पहुँची । यहाँ पर एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसको पार्टी अध्यक्ष ने सम्बोधित किया । यात्रा का अगला पड़ाव वेलवनिया क़स्बे में श्री मुन्ना लाल मौर्य का निवास स्थान था । कुछ दिनों पहले उनका देहांत हो गया था । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यहाँ पहुंचकर परिजनों से मुलाक़ात की और शोक संवेदना व्यक्त की । लगभग आधे घंटे के ठहराव के बाद यात्रा अपनी अगली मंजिल की ओर रवाना हुई और बेलहरी चौराहा खलीलाबाद होकर हुए जनपद सिद्धार्थ नगर के क़स्बे बांसी पहुँची । यहाँ जनपद सिद्धार्थ नगर के पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । इसके बाद यात्रा जोगिया, सनई (सुभाष चौक) होते हुए नौगढ पहुँची । यहाँ पर एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया । यात्रा का रात्रि विश्राम सिद्धार्थ नगर में हुआ ।

दिनांक 4 अप्रैल को प्रातःकाल 9 बजे सिद्धार्थ नगर से चलकर यात्रा जनपद महराजगंज के क़स्बा धानी बाज़ार, फरेंदा, पिपरा विशम्भरपुर, महादेवा चौराहा, पकड़ी बाज़ार, जिला मुख्यालय महराजगंज और शिकारपुर चौराहा होते हुए पुरैना चौराहा महराजगंज पहुँची । यहाँ पर कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई । चूँकि अगले दो दिनों तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम सम्राट अशोक जयंती समारोह में विभिन्न जनपदों में लगे हुए थे इसलिए दिनांक 5 एवं 6 अप्रैल को यात्रा को विराम दिया गया । यात्रा पुनः दिनांक 7 अप्रैल, 2025 से जनपद गोरखपुर के क़स्बा करजहॉं से प्रारम्भ हुई । दोपहर 11 बजे करजहॉं से चलकर क़ाफ़िला एस आर एस मैरिज लान गोरखपुर पहुँची । यहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया । यहाँ से चलकर यात्रा जनपद देवरिया के क़स्बे खरौंह चौराहा पर पहुँची । यह स्थान जनपद देवरिया और जनपद गोरखपुर का बार्डर है । यहाँ से आगे चलकर गौरी बाज़ार होते हुए यात्रा जनपद कुशीनगर के हाटा बाज़ार पहुँची । यहाँ पर जनपद कुशीनगर के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया । रात्रि विश्राम कसया, कुशीनगर में किया ।

दिनांक 8 अप्रैल को यात्रा पूरा दिन कुशीनगर में रही । प्रातःकाल 10 बजे क़ाफ़िला पथिक निवास से चलकर गांधी चौक कसया पहुँचा । इसके बाद मल्लूडीह, फाजिल नगर, तम्कुहीराज, भुलिया बाज़ार होते हुए घघवा क़स्बे में जगदीश के आवास पर पहुँची । यहीं पर सभी ने दोपहर का भोजन किया । भोजन करने के बाद वहाँ से चलकर तिवारी पट्टी, गौरी श्रीराम तमकुहीराज, दुधही, सिधुवा बाज़ार पडरौना और सुभाष चौक होते हुए यात्रा पी एम पैलेस, जटहा रोड पडरौना पहुँची । यहीं पर रात्रि विश्राम हुआ । अगले दिन सुबह यानी दिनांक 9 अप्रैल को इसी स्थान पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया और अपने ओजस्वी भाषण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । चूँकि आज दोपहर का भोजन डॉ. अम्बेडकर विकलांग इंटर कॉलेज में था इसलिए पूरा कारवां वहीं पर पहुँच गया । सभी ने दोपहर का भोजन किया और लगभग तीन बजे यहाँ से निकल कर सूर्य नगर चौराहा, पिपरा बाज़ार, पकडियार बाज़ार खड्डा और कप्तान गंज होते हुए देर रात तक वापस लखनऊ पहुँची ।

संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा का तीसरा चरण : यात्रा का तीसरा चरण दिनांक 10 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल अर्थात् चार दिन तक चला । इस यात्रा में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर देहात आदि जनपदों का सघन दौरा किया । अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी के द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम विवरण (पत्रांक- AJP-3A/25, दिनांक 28-03-2025) के अनुसार यात्रा का आग़ाज़ दिनांक 10 अप्रैल, 2025 को लखनऊ से हुआ । तूफ़ानी दौरा प्रारम्भ करते हुए दोपहर 11:30 बजे यात्रा अरौल कट पर पहुँची । यहाँ से तिर्वा कट, सौरिख कट, छिबरामऊ, जहानगंज होते हुए क़ाफ़िला महोई पहुँचा । यहाँ पर मनोज शाक्य और आर्यन शाक्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया और अभिनंदन किया । यहाँ से आगे चलकर जाजपुर बंजारा में आशीष शाक्य और बृजपाल शाक्य ने यात्रा की अगवानी की । मतापुर में शैलेश शाक्य, सम्राट शाक्य और अनमोल शाक्य की युवा टीम ने यात्रा का स्वागत किया । पंचपुरा में शेखर शाक्य और सुमित शाक्य की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से यात्रा का स्वागत किया । कांशीराम कॉलोनी में दीपक शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का ज़ोरदार स्वागत किया । आज की यात्रा का आख़िरी पड़ाव बीबीगंज था जहां पर महावीर शाक्य और देवानंद शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी जनता पार्टी की संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा का स्वागत किया । रात्रि विश्राम जनपद फर्रुखाबाद में किया गया ।

रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी दिनांक 11 अप्रैल, 2025 को प्रातःकालीन नाश्ते के बाद सुबह 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया । पत्रकारों से बातचीत करने के बाद यात्रा अगले चरण के लिए रवाना हुई । आगे चलकर नवाबगंज में देवेन्द्र शाक्य और धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में, पपड़ी में डॉ. देव सिंह शाक्य और महेश शाक्य (सभासद) के नेतृत्व में, इनायत नगर में मनोज शाक्य (कोटेदार) के नेतृत्व में तथा नगला दुबे में दुर्वेश शाक्य के नेतृत्व में उत्साही कार्यकर्ताओं ने यात्रा का ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया । वहाँ से चलकर यात्रा संकीसा, भोगॉंव, मैनपुरी सदर, वाचपुरा, नारायण पुरा, जवांपुरा, रामनगर, फूलपुर सकरामपुर, महोली, कछपुरा, बसेहर होते हुए इटावा जनपद के मुख्यालय पहुँची । यहीं पर रात्रि विश्राम किया गया । अगले दिन यानी दिनांक 12 अप्रैल, 2025 को यहीं पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गयी । इस प्रेस वार्ता में उन्होंने संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के उद्देश्यों को रेखांकित किया । प्रेस वार्ता को सम्पन्न करके कारवां अगली मंजिल की ओर रवाना हुआ । बकेवर, आलमपुर, वैसौली घाट, मोड़ी, भरथना, भोली, उसराहार, उमरैन, ऐरवा कटरा, हरचंदपुर, विधूना और बेला होते हुए जनपद कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश किया । यहाँ पर संक्षिप्त जलपान के बाद रसूलाबाद, झींझक चौराहा, सिकन्दरा, शाहजहांपुर (सभा), भोगनीपुर, पुखराया(दलेल नगर) होते हुए यात्रा कंधिया माती पहुँची । चूँकि माती ही जनपद कानपुर देहात का मुख्यालय है इसलिए आज यहीं पर रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया गया । सायंकाल में ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गयी और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । अगले दिन दिनांक 13 अप्रैल, 2025 को यहाँ पर भी सुबह नाश्ते के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गयी । प्रेस वार्ता को सम्बोधित करने के बाद यात्रा अपने अगले मिशन की ओर रवाना हुई । यात्रा का पहला पड़ाव रनिया था । यहाँ पर कार्यकर्ताओं के द्वारा गगनभेदी नारों से सभी नेताओं का हौसला अफ़ज़ाई किया गया । आगे चलकर रामपुर, सचेंडी, भौंती, गम्भीर पुर, भीमसेन, सेनपुरब, रौवतारा, विधनू, समुआ, पतारा, घाटमपुर, भीतरगाँव होते हुए क़ाफ़िला बरईगढ पहुँचा । यहाँ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । माल्यार्पण के बाद यात्रा कुढ़नी, नखल,समेरझाल और सरसौल होती हुई देर रात में वापस लखनऊ पहुँची ।

संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा का चौथा चरण : अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में सामाजिक परिवर्तन आन्दोलन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिन 15 मार्च, 2025 से प्रारम्भ होने वाली “प्रदेश व्यापी” “संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा” का चौथा चरण दिनांक 17 मई, 2025 से लेकर 23 मई, 2025 तक चली । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में चलने वाली इस यात्रा ने अपने चौथे चरण में जनपद अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती आदि बहराइच का दौरा किया । पूर्व की यात्राओं की भांति इस 7 दिवसीय यात्रा में श्री स्वामी प्रसाद मौर्य और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और उनको प्रदेश की वस्तुस्थिति से अवगत कराया । पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को कार्यकर्ताओं को समझाया । उत्तर- प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी द्वारा जारी कार्यक्रम विवरण (पत्रांक- AJP/L-4/25, दिनांक 08-05-2025) के अनुसार यात्रा का आग़ाज़ दिनांक 17 मई, 2025 को प्रातःकाल 9 बजे विपुल खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ से हुआ । यात्रा का पहला पड़ाव जनपद अमेठी का क़स्बा जाफरगंज था । इसके बाद ब्लॉक गेट जगदीशपुर, रानीगंज बाज़ार और हलियापुर होते हुए यात्रा जनपद सुल्तानपुर की सीमा में प्रवेश किया । पारा, बल्दीराय, कुट्टा, धनपतगंज, कूरेभार ईरुल चौराहा, पीढ़ी, बगिया चौराहा, दिपरा चौराहा, कादीपुर, चाँदा, लम्भुआ होते हुए सुल्तानपुर जनपद के मुख्यालय पर पहुँची और यहीं पर रात्रि विश्राम किया । शाम को यहाँ पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस और जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

अगले दिन यानी दिनांक 18-05-2025 को सुबह सुल्तानपुर से चलकर यात्रा का क़ाफ़िला जनपद अम्बेडकर नगर की सीमा में पहुँचा । यहाँ अम्बेडकर जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया । रसूलपुर दिवरा तिराहा, रामपुर सकरवारी, पटेल नगर तिराहा अकबरपुर होते हुए यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर अकबरपुर पहुँची । यहाँ पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित किया । आगे चलकर यात्रा सम्मोपुर चौराहा, जाफरगंज बाज़ार, मालीपुर बाज़ार, जलालपुर, नेवादा, मुंडेहरा, कटका बाज़ार, न्योरी, रामनगर, ईन्दइपुर, बसखारी (टांडा रोड), पुंथर चौराहा होते हुए खैरपुर क़स्बे में पहुँची । यहीं पर रात्रि विश्राम किया गया । पूर्वांचल के इस जनपद में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह था । रात्रि में यहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति- नीति से अवगत कराया गया । अगले दिन यानी दिनांक 19-05-2025 को खैरपुर से चलकर क़ाफ़िला इल्तिफातगंज और ऐनवा बाज़ार होते हुए जनपद अयोध्या की सीमा पर पहुँचा । यहाँ पर अयोध्या जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत किया गया । दिलासीगंज, मया, पूरा बाज़ार, पारा खान, अचारी का सागर, कोडरी चौराहा, रामपुर भगन, बीकापुर, कुचेरा बाज़ार, मिल्कीपुर, अमानीगंज, हरिहरपुर, बाबा बाज़ार और मवई चौराहा होते हुए सोहावल पहुँची । रात्रि विश्राम पार्वती मैरिज लॉन फैजाबाद में किया गया । दिनांक 20-05-2025 को प्रातः 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करने के बाद यात्रा अगली मंजिल की ओर रवाना हुई और बस्ती अयोध्या मार्ग पर गोंडा कट लोलपुर से कटरा मार्ग होते हुए जनपद गोण्डा की सीमा में आयी । यहाँ पर जनपद गोण्डा के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा की भव्य अगवानी की गयी । आगे चलकर यात्रा कटरा, टिकरी मोड़ तिराहा, खडउवां चौराहा, होते हुए अकबर पुर से रामापुर भगाही मार्ग से होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क दमकिया परसना, दुर्जनपुर चौराहा, टिकरी, रघुराज नगर चौराहा, पूरे डाढूपुर चौराहा, दयानंद कॉलेज टिकारी मोड़ वजीरगंज (अयोध्या मार्ग), राजा सगरा (गोंडा मार्ग), अशोक पुर टिकरिया मार्ग, बंधवा चौराहा, बानेपुर, चनहा चौराहा, गौरिया देवी नगर तिराहा (मनका पुर मार्ग), अम्बरपुर मुसेरगंज बाज़ार, जोगपुर (गोण्डा मार्ग), बीरेपुर बाज़ार (गोण्डा मार्ग), दर्जी कुआँ तिराहा (गोण्डा मार्ग), सद्भावना पुलिस चौकी (मुन्नन खाँ) चौराहा, बाईपास झंझरी ब्लॉक होते हुए चौधरी चरण सिंह सिंचाई डाक बंगला, गोण्डा शहर पहुँची । यहीं पर रात्रि विश्राम किया ।


अगले दिन यानी दिनांक 21-05-2025 को डाक बंगले पर ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस की गयी और यात्रा के उद्देश्यों को आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया । चाय और नाश्ते के बाद यात्रा अगली मंजिल की ओर अग्रसर हुई । बड़गाँव चौराहा, जयनारायण चौराहा, संगम इंटर कालेज सुभागपुर, गोण्डा (बलरामपुर मार्ग), बहलौल पुर बाज़ार, पारासराय चौराहा, इटियाथोक, गोण्डा (बलरामपुर मार्ग), गॉंधी चबूतरा महराज गंज गोण्डा होते हुए जनपद बलरामपुर की सीमा में पहुँची । यहाँ पर बलरामपुर ज़िले के उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया । यहाँ से आगे चलकर यात्रा भगवती गंज चौराहा, बलरामपुर (उतरौला मार्ग), श्री दत्त गंज बाज़ार, बलरामपुर (उतरौला बाज़ार), डॉ. अम्बेडकर चौराहा उतरौला, मुखर्जी चौराहा, उतरौला, धानी बाज़ार, हानटन रोड, बलरामपुर (जैतापुर मार्ग), कुडी हरबंसपुर गाँव (जैतापुर मार्ग), मझौवा, इटई- इटवा (जैतापुर मार्ग), जैतापुर चौराहा, बेनी नगर डॉ. भीमराव अम्बेडकर बुद्ध विहार (गैसडी मार्ग), भोजपुर चौराहा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर ज्योति बुद्ध विहार, ओरीडीह (गैसडी मार्ग), गैसडी बाज़ार बलरामपुर (तुलसी पुर मार्ग), पुरुषोत्तम पुर गैसडी, इटावा चौराहा, गुलहरिया घाट, गौर चौराहा बलरामपुर, नसीब गंज, बलरामपुर मार्ग, बलरामपुर पुर सदर, बलरामपुर होते हुए हरिहर गंज बाज़ार, बलरामपुर से जनपद श्रावस्ती की सीमा में आई। यहाँ पर यात्रा की अगवानी जनपद श्रावस्ती के पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा की गयी । जनपद श्रावस्ती में यात्रा का पहला पड़ाव भारतीय बौद्ध विहार, श्रावस्ती में था । आज का रात्रि विश्राम यूपीटीयू श्रावस्ती में किया गया । दिनांक 22-05-2025 को सुबह चाय और नाश्ते के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यहीं पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित किया और पत्रकारों के सवालों का उत्तर दिया । वहाँ से निकलकर इकौना बाज़ार, श्रावस्ती, सेमगढा (भिनगा मार्ग), होते हुए सभी लोग भिनगा मुख्यालय पर पहुँचे । यहाँ भी एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी थी जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया और पत्रकारों के सवालों का जबाब दिया । आगे चलकर यात्रा जमुनहॉं विकास खण्ड (मल्हीपुर) होते हुए जनपद बहराइच की सीमा में पहुँच गयी । यहाँ पर बहराइच जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गगन भेदी नारों के साथ स्वागत और अभिनंदन किया । नानपारा, बहराइच, मिही पुरवा, बरदाहा, राजी चौराहा (महसी), मिर्जापुर (बहराइच मार्ग), होते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क, बहराइच मुख्यालय पर पहुँची । यहीं पर आज रात्रि विश्राम किया गया । यात्रा के इस चरण का आख़िरी दिन, दिनांक 23-05-2025, बहराइच जनपद में ही बीता । प्रातःकाल बहराइच मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यात्रा के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए । मुख्यालय से निकलकर यात्रा टिकोरा मोड़, गजाधर पुर, कुण्डासार (कैसरगंज मार्ग), कैसरगंज और जरवल क़स्बा होते हुए वापस लखनऊ के लिए रवाना हुई और देर रात लखनऊ पहुँची ।

“संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा” का पाँचवाँ चरण, दिनांक : 13-06-2025 से 18-06-2025 ई. अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में चल रही प्रदेश व्यापी संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा ने अपने पाँचवें चरण में उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और अमेठी जनपदों का सघन भ्रमण किया और आम जनता से सीधे संवाद किया । देश और प्रदेश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों से आम जनता को अवगत कराया । दिनांक : 06-06-2025 ई. को अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी के द्वारा जारी किए गए यात्रा विवरण (पत्रांक- AJP/L-5/25) के अनुसार यात्रा का पाँचवाँ चरण 13 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 18 अप्रैल तक चला । पाँच ज़िलों में चली इस रैली ने अपने विजन और मिशन से हज़ारों लोगों को जोड़ा और उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनाया । दिनांक 13 अप्रैल, 25 को प्रातःकाल 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में लखनऊ से चलकर गौरी बाज़ार और जुनाबगंज रोड बंथरा होते हुए क़ाफ़िला जनपद उन्नाव की सीमा में पहुँचा । यहाँ पर पार्टी के उन्नाव ज़िले के अध्यक्ष संदीप सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया । आगे चलकर यह यात्रा सोहरामऊ, रानीपुर, कालूखेडा, मौरावां, मिर्री चौराहा, पनहन, सुमेरपुर, ऊंचगॉंव, धानीखेडा, पचोडडा और लोहचा होते हुए बदरका पहुँची । यहाँ पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा माल्यार्पण किया गया । यहाँ पर कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए । यहाँ से आगे चलकर क़ाफ़िला अंटाबंथर, करिया खेड़ा, मदन खेड़ा बाइपास होते हुए जनपद उन्नाव के मुख्यालय पर पहुँचा । आज रात यहीं पर रात्रि विश्राम किया गया ।

दिनांक 14-06-2025 को प्रातःकाल उन्नाव के जिला मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्बोधित किया गया और यात्रा के उद्देश्यों पर पत्रकारों को जानकारी प्रदान की गयी । यहाँ से निकलकर बौनामऊ, चकलवंशी, सफीपुर, बांगरमऊ और गंज मुरादाबाद होते हुए जनपद हरदोई की सीमा में पहुँची । यहाँ पर पार्टी के जनपद हरदोई के ज़िलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा की अगवानी किया । जनपद हरदोई में मल्लावां विधानसभा, माधवगंज, बिलग्राम, सांडी विधानसभा, हरदोई सदर विधानसभा का भ्रमण करते हुए यात्रा अम्बेडकर पार्क में पहुँची और वहाँ पर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । यहाँ पर एक जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये । आज का रात्रि विश्राम हरदोई के जिला मुख्यालय पर किया गया । हरदोई मुख्यालय पर ही जनपद लखीमपुर खीरी के पार्टी के ज़िलाध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य पूरे दल बल के साथ सुबह ही दिनांक 15-06-2025 को पहुँच आए और यात्रा को अपने जनपद में ससम्मान ले गये । पिहानी क़स्बे में जनपद की शाहाबाद विधानसभा व गोपामऊ विधानसभा का संयुक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति समझाया और निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया । यहाँ से आगे चलकर मोहम्मदी, गोला, पलिया होते हुए पलिया निरीक्षण भवन पहुँचे और यहाँ पर रात्रि विश्राम किया गया ।

अगले दिन यानी दिनांक 16-06-2025 को प्रातःकाल निरीक्षण भवन पलिया में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित किया गया । इस दौरान जहाँ उन्होंने पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला वहीं संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के औचित्य को भी रेखांकित किया । प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद यात्रा अपनी अगली मंज़िल की ओर रवाना हुई और निघासन, दखेरवा, रमिया बेहड, आढीपुर, धौरहरा, केवल पुरवा होती हुई लखीमपुर खीरी मुख्यालय पहुँची और यहाँ पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित किया गया । यहीं पर आज रात्रि विश्राम किया गया । यहाँ से यात्रा जनपद सीतापुर में प्रवेश करने वाली थी इसलिए जनपद सीतापुर के पार्टी के ज़िलाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य यात्रा की अगवानी के लिए अपने पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ पहुँच आये । दिनांक 17-06-2025 को यात्रा ने जनपद सीतापुर के हरगॉंव, लहेरपुर, चकले बाबा, सकरन, सांडा, विसवां, सरैया चौराहा और महमूदाबाद क़स्बे का भ्रमण किया और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया । यहाँ से आगे यात्रा जनपद बाराबंकी की सीमा में पहुँची जहाँ पर बाराबंकी के पार्टी के ज़िलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया । जनपद बाराबंकी में यात्रा का पहला पड़ाव बड्डूपुर क़स्बा था । इसके बाद टिकैत गंज, कुर्सी, मितई, देवा, विशुनपुर, फतेहपुर, सुढियामऊ, राम नगर, मसौली होते हुए जनपद बाराबंकी के मुख्यालय पर पहुँच गई । आज रात्रि विश्राम यहीं पर किया गया । अगले दिन, दिनांक 18-06-2025 को बाराबंकी जिला मुख्यालय पर ही एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गयी थी जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया और यात्रा के उद्देश्यों को स्पष्ट किया । मुख्यालय से चलकर यात्रा सफदरगंज, बदोसराय, कोटवा धाम, टिकैत नगर, दरियाबाद, राम सनेही घाट, देवीगंज, नई सड़क, हैदरगढ़, त्रिवेदी गंज, गंगागज, अमेठी, गोसाई गंज और खुर्दही होते हुए वापस लखनऊ की सीमा में पहुँची । यहाँ पर बाराबंकी के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिदा किया और यात्रा के इस पांचवें चरण का समापन हुआ ।

संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार- यात्रा का छठां चरण : दिनांक 15-09-2025 से 21-09-2025 तक : अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पूरे उत्तर- प्रदेश में चल रही संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा का छठवाँ चरण दिनांक 15 सितम्बर से 21 सितम्बर तक, कुल सात दिन चला । इस चरण में श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज़मगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, ग़ाज़ीपुर, मऊ, बलिया जनपदों का व्यापक तौर पर भ्रमण किया और हज़ारों- हज़ार किसानों, नौजवानों, मज़दूरों और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उन्हें पार्टी की रीति- नीति तथा विचारधारा से जोड़ने की कोशिश की । पार्टी की उत्तर- प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी के द्वारा दिनांक 12-09-2025(पत्रांक-AJP-01-P/25) को जारी कार्यक्रम विवरण के अनुसार यात्रा का प्रारम्भ दिनांक 15 सितम्बर, 2025 को प्रातः 9 बजे आवास संख्या 6/237 E, विपुल खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ से हुआ । जोश, उत्साह और उमंग से भरा हुआ क़ाफ़िला लगभग डेढ़ घंटे के सफ़र के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के भेलार से कट संख्या 182, शाहगंज जनपद आज़मगढ़ पहुँचा । यहाँ पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया गया । यहाँ से आगे चलकर तारवा चौक स्थित अम्बेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । आगे शाहगंज आज़मगढ़ रोड, पी पी मार्ट तिराहा पर स्थित पंकज बीज भंडार पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । आगे चलकर निखिल पैलेस खुटहन थाने के सामने यात्रा का आम जनमानस के द्वारा स्वागत किया गया । थोड़ा सा और आगे बढ़ने पर पुनः बटाऊबीर में स्वागत कार्यक्रम हुआ । लगभग 10 मिनट चलने के बाद बदलापुर में अम्बेडकर तिराहे पर माल्यार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । यहीं से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सब्ज़ी मंडी में कलिजरा मोड़ पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया । लगभग एक घंटे के बाद यहाँ से चलकर क़ाफ़िला तेजी बाज़ार, लोहिन्दा चौराहा, सुजानगंज, मुंगर बादशाह पुर, सतहरिया पवारा होते हुए मछली शहर पहुँचा । यहाँ पर स्थित अशोक भवन में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । यहाँ से आगे बढ़ते हुए यात्रा अरुऑंवा बाज़ार, मडियाहूं होते हुए विधानसभा जफराबाद के पुरानी बाज़ार, जलालपुर पहुँचा । यहाँ पर रतनलाल मौर्य के द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इसके बाद यात्रा जनपद जौनपुर की सीमा में पहुँची । यहाँ थाना गद्दी, केराकत में स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । चंद क़दम आगे बढ़ कर क़ाफ़िला अशोक स्तंभ पर पहुँचा और यहाँ पर भी माल्यार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । यहीं पास में ही बौद्ध विहार में जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी । आगे चलकर मुक्ति गंज में स्वागत कार्यक्रम हुआ तथा सूर्या इंटरनेशनल होटल में रात्रि विश्राम हुआ । यहाँ पर सायंकाल में जनपद के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाक़ात एवं संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।


यात्रा के दूसरे दिन यानी दिनांक 16-09-2025 को जौनपुर जिला मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गयी जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही प्रदेश व्यापी संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के औचित्य एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा पत्रकारों के सभी सवालों का जवाब बड़ी बेबाक़ी से दिया । यहाँ से निकलकर यात्रा का सुबह सिपाह तिराहा पर स्वागत हुआ । आगे चलकर बाकरा बाद होते हुए यात्रा जनपद वाराणसी की सीमा में पहुँची । यहाँ पिण्डारा, करखियांव अमूल फैक्ट्री, बाबतपुर, बसनी, बडागॉंव, होते हुए गोईराई स्थित मानव विकास विद्यालय में पहुँची । यहाँ पर एक जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आम लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया । आगे चलकर क़ाफ़िला अकेलवा, लोहता शिवपुर, कलेक्ट्री फार्म, मडुआडीह, लहरतारा, अजगर, हरउवा चक्का पहुँचा और यहाँ पर भी जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संक्षिप्त विश्राम के बाद पुनः यात्रा आगे बढ़ी और शिवपुर फारक, चॉंदमारी, सिंधौरा, गरसौना, मुनारी बाज़ार, चौबेफर, चिरई गाँव ब्लॉक, गौरा बाज़ार होते हुए सलारपुर पुलिस लाइन पहुँची । आज का कार्यक्रम यहीं पर समाप्त हुआ। रात्रि विश्राम वाराणसी में किया गया । अगले दिन यानी दिनांक 17 सितम्बर, 25 को सुबह यहीं पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया । प्रेस वार्ता के बाद आज की यात्रा शुरू हुई और लगभग एक घंटे के सफ़र के बाद क़ाफ़िला जनपद चंदौली की सीमा में पहुँच गया । यहाँ पर जनपद चंदौली के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यात्रा की अगवानी किया और गगनभेदी नारे लगाए । चंद कदमों की दूरी पर स्थित क़स्बा पड़ाव में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया । आगे चलकर मुगलसराय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा गंजी प्रसाद यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया । इसके बाद पचोखर होते हुए यात्रा बबुरी क़स्बे में पहुँची जहाँ पर कार्यकर्ताओं का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था । यहाँ से आगे चलकर विठवल और चकिया होते हुए यात्रा गांधी पार्क पहुँची । यहाँ भी जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों ने भी अपनी बात रखी । यहाँ जन संवाद कार्यक्रम को सम्पन्न कर यात्रा अपने अगले पड़ाव में कांटा,महराजपुर, दुघारीपुल, नई बाज़ार और भोजापुर होते हुए सकलडिहा क़स्बे में पहुँची । यहाँ पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित लोगों से मुलाक़ात एवं संवाद किया गया । लगभग आधे घंटे के बाद यहाँ से आगे निकल कर डेढाबल, कमालपुर, अहिकौरा होते हुए क़ाफ़िला धानापुर पहुँचा । यहाँ पर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया । यात्रा अगले पड़ाव में चहनियां, मारुखपुर होते हुए जनपद ग़ाज़ीपुर की सीमा में पहुँची । यहाँ जनपद ग़ाज़ीपुर के उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया । क़स्बा चंदौली से सैदपुर, महराजगंज और ग़ाज़ीपुर सदर में लोगों से मिलते- जुलते, संवाद करते, कुशल क्षेम पूछते यात्रा ग़ाज़ीपुर जिला मुख्यालय पर आ पहुँची । यहीं पर रात्रि विश्राम किया गया ।

दिनांक 18-09-2025 को विश्राम स्थल पर ही एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए । उन्होंने प्रदेश व्यापी संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर बेबाक़ी के साथ अपनी बात रखी । यहाँ प्रेस वार्ता को सम्पन्न कर यात्रा अपने अगले मिशन पर चल पड़ी और कठवा मोड़ पर पहुँच कर आम जनता से रूबरू होकर संवाद किया । इसी तरह से जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसुंडी क़स्बे में जन संवाद किया गया । आगे चलकर वेद विहारी पोखरा में स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । यात्रा का अगला पड़ाव विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद में क़स्बा कशिमाबाद में था जहाँ पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था । लगभग एक घंटे तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आम जनता की समस्याओं को सुना और भविष्य की रणनीति पर चर्चा किया । आज की यात्रा का आख़िरी पड़ाव सरवां था जहाँ पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया । आज का रात्रि विश्राम जनपद मऊ में किया गया । अगले दिन यानी दिनांक 19-09-2025 को सुबह चाय और नाश्ते के बाद यहीं पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित किया और प्रदेश व्यापी अपनी यात्रा की आवश्यकता और उद्देश्य बताया । उन्होंने उपस्थित पत्रकारों के सवालों का भी जबाब दिया । पत्रकार वार्ता के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने मऊ शहर में आम जनता से सीधे संवाद स्थापित किया और अपनी बात रखी । यहाँ से चलकर यात्रा भीटी, बलिया मोड़, कोपागंज होते हुए घोसी क़स्बे में पहुँची जहां पर एक नुक्कड़ सभा सम्पन्न हुई । इस सभा में स्वामी प्रसाद मौर्य ने ओजस्वी भाषण दिया जिसने जनता पर गहरा असर छोड़ा । आगे चलकर क़ाफ़िला विधानसभा मधुबन के थानीदास क़स्बे से होकर गोठा, दोहरी घाट, सायफन होता हुआ रसूलपुर पहुँचा । यहाँ सूरजपुर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था । आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लोगों की समस्याओं को जाना और समझा । आगे चलकर यात्रा दरगाह, बनियावाद, मधुवन, मर्यादपुर, बेलौली होते हुए जनपद बलिया के क़स्बे बेल्थरा पहुँची । यहीं आज का रात्रि विश्राम हुआ ।

पूर्व स्थानों की भाँति यहाँ बेल्थरा पर भी दिनांक 20-09-2025 को प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित हुई जिसमें यात्रा की अगुआई कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों को सम्बोधित किया और यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । साथ ही पत्रकारों के सवालों का बेबाक़ी के साथ जवाब दिया । प्रातःकालीन स्वल्पाहार और प्रेस वार्ता से निवृत्त होकर यात्रा अपनी अगली मंज़िल की ओर रवाना हुई और बेल्थरा चौकी मोड़ पर पहुँची । यहाँ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ और आगे चलकर गौवापार अधिनपुर में जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । आम जनता से मिलते- जुलते क़ाफ़िला तीरनई होते हुए नागरा पहुँचा । यहाँ स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया । यहाँ से आगे चलकर सोनापाली क़स्बे में जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । यात्रा का अगला पड़ाव विधानसभा क्षेत्र रसड़ा के अंतर्गत आने वाला क़स्बा राघौपुर था जहां पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था । आगे चलकर लगभग दस मिनट बाद क़ाफ़िला कमतैला पहुँचा और यहाँ पर जन संवाद कार्यक्रम हुआ । इसी प्रकार प्यारे लाल चौराहा रसड़ा में माल्यार्पण कार्यक्रम, परसिया में जन संवाद, पकवा इनार में माल्यार्पण और नदौली में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ । इसके बाद यात्रा आज़मगढ़ जनपद में आ गयी और यहाँ स्थित चौधरी गेस्ट हाउस आज़मगढ़ में रात्रि विश्राम किया गया । अगले दिन यानी दिनांक 21 सितम्बर, 2025 को प्रातःकाल आज़मगढ़ में प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी बात रखी और पत्रकारों के सवालों का जबाब दिया । दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे यहाँ से निकलकर शाहगढ (जमुडी) पहुँची जहां पर उत्साही कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत और अभिनंदन गगनभेदी नारों से किया । आगे चलकर गूजरपार क़स्बे में जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । आम लोगों से संवाद करते, कुशल क्षेम लेते हुए अपनी जनता पार्टी का क़ाफ़िला मौर्या मेडिकल स्टोर, जियनपुर, मनिकाडीह बाज़ार गोसाई पहुँचा । यहाँ पर पुनः जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । आगे चलकर भीमबर पेट्रोल पम्प के सामने क़ाफ़िला रूका और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया । आगे चलकर परशुरामपुर सरैया में स्वागत, महाराज गंज में स्वागत, कप्तान गंज में स्वागत का कार्यक्रम सम्पन्न करते हुए लालगंज पहुँची । यहाँ पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया तथा यात्रा में मिले सहयोग, समर्थन, सम्मान तथा प्रोत्साहन और प्यार के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया गया । यहाँ से निकलकर 233 किलोमीटर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर यात्रा देर रात वापस लखनऊ पहुँची और इस तरह छठवें चरण का समापन हुआ ।


संविधान सम्मान व जनहित हुंकार- यात्रा का सातवाँ चरण, दिनांक : 14-11-2025 से 21-11-2025 तक : अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन आन्दोलन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिन 15 मार्च, 2025 से प्रारम्भ होकर चलने वाली ‘प्रदेश व्यापी’ “संविधान सम्मान व जनहित हुंकार – यात्रा” ने सातवें चरण में दिनांक 14 नवंबर से लेकर 21 नवम्बर, तक की 8 दिवसीय यात्रा की । इस दौरान यात्रा उत्तर-प्रदेश के जनपद फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झाँसी और जालौन जनपद सहित 9 जनपदों में प्रमुख क़स्बों, गाँवों, मार्गों और मुख्यालयों से होकर गुज़री । यात्रा की अगुआई कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी के साथ ही साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आम जनता से सीधे मिलकर कर संवाद स्थापित किया । ज़मीनी और बुनियादी स्तर पर आम लोगों के जीवन में आने वाली समस्याओं, चुनौतियों और कठिनाइयों को जाना, समझा तथा उससे अपने आप को जोड़ने का गम्भीर प्रयास किया । यात्रा के लिए पार्टी के लेटर हेड पर जारी किए गए यात्रा विवरण (पत्रांक- AJP/02-P/25, दिनांक : 18-10-2025) के अनुसार यात्रा का प्रारम्भ दिनांक 14 नवम्बर को सुबह 9 बजे 6/237 E, विपुल खण्ड, गोमतीनगर लखनऊ से कार द्वारा हुआ । लखनऊ से चलकर जनपद रायबरेली होते हुए दोपहर लगभग 12 बजे यात्रा जनपद फतेहपुर की सीमा में पहुँची । यहाँ पर फतेहपुर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ यात्रा की अगवानी की और क़ाफ़िला हुसैनगंज क़स्बे में पहुँचा जहाँ आम लोगों से मिलकर जन संवाद किया । इसके बाद जनपद फतेहपुर सदर और खागा क़स्बे में लोगों से मिलते- जुलते क़ाफ़िला जनपद कौशाम्बी की सीमा में पहुँच गया जहाँ पर कौशाम्बी ज़िले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ जुलूस की अगवानी की । आगे चलकर अजुहा सैनी, कोखराज, धन्नी सकाडा और भरवारी में स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । क़स्बा करारी में जन प्रतिनिधियों और लोगों से मुलाक़ात कर उनसे सीधा संवाद किया गया । देर शाम यात्रा रक्सवारा कटरा गेस्ट हाउस पहुँची जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर उनका हौसला बढ़ाया । आज यहीं पर रात्रि विश्राम किया गया ।

अगले दिन यानी दिनांक 15-11-2025 को यहाँ पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा यात्रा के उद्देश्यों और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर वक्तव्य दिया गया । इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का बड़ी बेबाक़ी के साथ खुलकर जवाब दिया । प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्पन्न कर यात्रा अगले मिशन की रवाना हो गयी और थोड़ी देर बाद जनपद चित्रकूट की सीमा में पहुँच गयी । अन्य जनपदों की भॉंति यहाँ भी चित्रकूट जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संक्षिप्त उद्बोधन के बाद क़ाफ़िला आगे बढ़ा और राजापुर, कलवलिया, पहाड़ी, चकल चकौंध क़स्बे में स्वागत और जन संवाद करते हुए कर्वी सदर पहुँचा । यहाँ सरदार पटेल की प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा आम लोगों से मुलाक़ात कर उनसे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की गयी । लगभग आधे घंटे के जनसंवाद कार्यक्रम के बाद यात्रा आगे बढ़ी और शिवरामपुर तथा भरतकूप होते हुए जनपद बांदा की सीमा में पहुँची । यहाँ पर बांदा जिले के अपनी जनता पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया । सीमा से आगे चलकर बदौसा में स्वागत कार्यक्रम तथा अतर्रा और डिगवाही क़स्बे में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था । पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाक़ात कर उन्हें ज़मीनी हकीकत की जानकारी दी और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया । आगे चलकर खुरहट, महुआ, बांदा बाईपास पर कार्यकर्ताओं से मिलते- जुलते क़ाफ़िला बांदा शहर में पहुँचा और यहीं पर रात्रि विश्राम किया गया । अगले दिन, दिनांक 16-11-2025 को सुबह यहीं पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित कर अपनी जनता पार्टी का कारवाँ ज़िले के भ्रमण पर निकला और मवई तथा लामा क़स्बे में स्वागत कार्यक्रम को सम्पन्न करते हुए पपरेदा पहुँचा । यहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से सीधे संवाद स्थापित किया गया । पपरेदा से चलकर पैलानी, जसपुरा और सिकुलहा होते हुए जनपद हमीरपुर की सीमा में प्रवेश किया । यहाँ जनपद हमीरपुर की पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीम मौजूद थी, जिनके द्वारा सभी का स्वागत और अभिनंदन किया गया । संक्षिप्त कुशल- क्षेम के बाद यात्रा आगे बढ़ी और टेठा, पारा क़स्बे में स्वागत कार्यक्रम को सम्पन्न करते हुए भरुआ सुमेरपुर पहुँची । यहाँ पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लोगों को सम्बोधित कर यात्रा के औचित्य को रेखांकित किया गया । भरुआ सुमेरपुर से आगे चलकर यात्रा मौदहा, बिवार और मुस्कुरा होते हुए राठ क़स्बे में पहुँची । आज का रात्रि विश्राम यहीं पर किया गया ।

दिनांक 17-11-2025 को राठ क़स्बे में ही एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के औचित्य एवं कारणों पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया । प्रेस वार्ता को सम्पन्न कर अपनी जनता पार्टी का क़ाफ़िला स्वामी ब्रह्मानंद जी की समाधि स्थल पर पहुँचा और वहाँ पर पुष्पांजलि अर्पित की । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक महान सामाजिक कार्यकर्ता और महान शिक्षाविद् बताया । वहाँ से चलकर क़ाफ़िला क़स्बा बसेला होते हुए जनपद महोबा की सीमा में आया जहां पर जनपद महोबा के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया । जनपद महोबा में यात्रा का पहला पड़ाव पनवाड़ी क़स्बे में था जहाँ पर लोगों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया । लगभग आधे घंटे बाद यहाँ से चलकर क़ाफ़िला भरवारा, सुगिरा, गौरहरी, गुढा, चरखारी, करहरा कलां होते हुए जनपद महोबा के मुख्यालय पर पहुँचा । इस दौरान जगह- जगह स्वागत और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए । महोबा के मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी । सभी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य नेताओं से मुलाक़ात की । आज यहीं पर रात्रि विश्राम किया गया । अगले दिन, दिनांक 18-11-2025 को यहीं पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया तथा यात्रा के औचित्य को रेखांकित किया । इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया गया । प्रेम वार्ता को सम्पन्न कर क़ाफ़िला जनपद महोबा के गली, मोहल्ले और क़स्बों की ओर चल पड़ा । पचपहरा, सुपा तिगैला, लाडपुर, कुलपहाड, मुढारी, जैतपुर, अजनर, इंद्राहटा, बिजौरी जैसे दर्जनों गाँवों तथा क़स्बों से गुज़रती हुई यात्रा मध्य- प्रदेश की सीमा पर स्थित नौगाँव पहुँची । जहाँ पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया । इसके बाद पलेरा और जतारा क़स्बे से होती हुई यात्रा मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ मुख्यालय पहुँची जहाँ पर जनसंवाद करते हुए उत्तर- प्रदेश के जनपद ललितपुर की सीमा में आई । यहाँ प्रदेश की सीमा पर ललितपुर ज़िले के अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नवयुवकों ने यात्रा की अगवानी की । आगे चलकर उत्साही कारवां महरौनी, पठा, नरहट और विरधा क़स्बे से होता हुआ देर रात जनपद ललितपुर के मुख्यालय पर पहुँचा और आज यहीं पर रात्रि विश्राम किया ।


दिनांक 19-11-2025 को प्रातः 11 बजे ललितपुर जनपद के मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी जिसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया । उन्होंने अपने नेतृत्व में चल रही प्रदेश व्यापी संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के औचित्य पर प्रकाश डाला और समकालीन समय इस यात्रा की उपयोगिता पर चर्चा की । यहाँ पर उपस्थित पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब भी उन्होंने दिया । पत्रकार वार्ता के बाद यात्रा मुख्यालय से निकलकर गाँव और गली कूचों तथा खेत खलिहानों की तरफ़ बढ़ गयी । बासी क़स्बे और तेरई फाटक पर उपस्थित जन समूह ने यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया । यहीं तेरई फाटक से मुड़कर यात्रा गाँवों की ओर चली गयी । यहीं गाँव में एक पार्टी कार्यकर्ता ने सभी लोगों को दोपहर का भोजन कराया और अपने चहेते नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्य से सभी को मिलवाया । सभी का कुशल क्षेम लेकर कारवां वहाँ से निकलकर तालबेहट क़स्बे में पहुँचा जहाँ आम लोगों ने फूल माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया । यहीं तालबेहट क़स्बे में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य को जानकारी मिली कि पड़ोस के एक गाँव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है और पुलिस अपराधियों को गिरफ़्तार करने में हीलाहवाली कर रही है । श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने तुरंत यात्रा को गाँव की ओर मोड़ा और पीड़ित परिवार से मिलने उसके घर पहुँचे तथा परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की । उन्होंने तत्काल मौक़े पर ही ज़िले की पुलिस के आला अधिकारियों से फ़ोन पर बात की तथा अविलंब अपराधियों की गिरफ़्तारी की माँग की । यहाँ से निकलकर यात्रा वापस राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बबीना टोल प्लाजा और बिजौली होते हुए जनपद झाँसी की सीमा में पहुँच गयी । यहाँ पर झाँसी जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा की अगवानी की । झाँसी शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यात्रा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा स्थल पर पहुँची जहाँ पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्र पिता ज्योति बा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । आज रात्रि विश्राम झाँसी में किया गया ।

दिनांक 20-11-2025 को प्रातः काल साढ़े दस बजे यहीं पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विस्तार पूर्वक यात्रा के बारे में जानकारी दी । समकालीन दौर में भारतीय संविधान के समक्ष आ रही चुनौतियों के बारे में चर्चा की और पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों का बड़ी बेबाक़ी के साथ जवाब दिया । प्रेस वार्ता के बाद यात्रा अपनी अगली मंज़िल की ओर रवाना हुई और झाँसी शहर के मध्य में स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया । तत्पश्चात यात्रा कचहरी चौराहे पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुँची । यहाँ पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । यहीं बस स्टाप के पास स्थित चौराहे पर संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । सभी महापुरुषों को नमन् और वंदन कर यात्रा अपने अगले चरण में बरुआ सागर क़स्बे में पहुँची जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया । आगे चलकर यात्रा सकरार, तेजपुरा, घुराहट होती हुई बंगरा क़स्बे में पहुँची । बंगरा से चलकर कचनेव, रानीपुर, भण्डारा होते हुए मऊ रानी पुर पहुँची जहाँ पर जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । लोगों से मिलते- जुलते, सभी का कुशल क्षेम लेते टोड़ी फतेहपुर, टहरौली, चंदवारी और चिरगांव में स्वागत और जनसंवाद स्थापित करते हुए क़ाफ़िला ऐट टोल प्लाजा पर पहुँच गया । यहाँ से जनपद जालौन की सीमा प्रारम्भ हो जाती है इसलिए वहाँ के पार्टी कार्यकर्ता यहाँ पर यात्रा की अगवानी करने के लिए पहले ही पहुँच चुके थे । जनपद जालौन के उत्साही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया । आज का रात्रि विश्राम जालौन जिले के मुख्यालय उरई में किया गया । यहाँ पर देर शाम पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित हुई जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी बात रखी तथा पार्टी की रीति- नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया ।

दिनांक 21-11-2025 को संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा के सातवें चरण का आख़िरी दिन था । प्रातःकाल चाय और नाश्ते के बाद यहाँ पर भी एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित किया तथा यात्रा के अपने अनुभवों को साझा किया और साथ ही साथ यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । यहाँ पर उपस्थित पत्रकारों के द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों का जवाब राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिए गये । दोपहर लगभग 12 बजे यहीं पर एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आम जनता की भागीदारी थी । सभी ने अपने प्रिय नेता के साथ अपने विचार साझा किये तथा अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया । उरई से चलकर यात्रा जालौन क़स्बे में पहुँची जहां पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया था । जालौन से चलकर सिरिया सलेमपुर, राजपुरा और गोहन होते हुए यात्रा ने चंबल नदी को पार किया और औरैया जनपद में प्रवेश कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुँच गयी । यहाँ से कानपुर होते हुए लखनऊ को प्रस्थान कर गयी और देर रात वापस गोमतीनगर, लखनऊ पहुँच गयी ।

इस पूरी यात्रा में, यात्रा का नेतृत्व कर रहे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य पूरे आत्मविश्वास से लबरेज़ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला अफ़ज़ाई करते रहे । उन्होंने कहीं भी यात्रा का साथ नहीं छोड़ा । उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री श्री भगवती सागर कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे । बिना थके, बिना रुके, उन्होंने कहीं भी अपने नेतृत्व को अकेला नहीं होने दिया । इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट शादाब खान और उत्तर- प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी और तीसरे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर- प्रदेश तथा उत्तराखंड के प्रभारी विद्रोही धनपत राम जी भी पूरी यात्रा में साथ-साथ चले । प्रयागराज मंडल में प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र कुशवाहा, गुलाब मौर्य और श्रीराम मौर्य साथ- साथ मौजूद रहे । लखनऊ मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य और प्रदेश सचिव धुन्नी लाल मौर्य के साथ इन जनपदों के ज़िलाध्यक्ष तथा उनकी पूरी टीम साथ रही । फैजाबाद मंडल में, फैजाबाद और बस्ती मंडल के प्रभारी श्री राम जी तथा बबलू उर्फ़ राजेश के साथ वहाँ के जनपदों के पदाधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही । गोरखपुर मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा और प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार मौर्य के नेतृत्व में वहाँ के पदाधिकारियों की पूरी टीम उपस्थित रही । देवी पाटन मंडल में प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमार और राजेश कुमार मौर्य के साथ वहाँ आने वाले सभी जनपदों की पूरी टीम लगातार सक्रिय रही और साथ- साथ चली । आज़मगढ़ मंडल में पार्टी के यूथ विंग के राष्ट्रीय महासचिव श्री राम मौर्य तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामायन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की मौजूदगी यात्रा में रही । इसके साथ ही महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दु मेहता तथा प्रदेश महासचिव अमिता मौर्या भी आज़मगढ़ तथा वाराणसी मंडल में यात्रा के साथ सक्रियता पूर्वक साथ चलीं । वाराणसी मंडल, मिर्जापुर मंडल और इलाहाबाद मंडल में यात्रा के साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव रामलखन मौर्य, गुलाब मौर्य तथा आर. के. मौर्या (प्रवक्ता ) साथ- साथ रहे । इस दौरान पार्टी के दूसरे प्रवक्ता दिलीप चौधरी भी लगातार सक्रिय रहे और साथ- साथ चले । बुंदेलखंड में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय लोधी जी, और प्रदेश सचिव अशोक स्वामी के साथ ही साथ मध्यप्रदेश के पार्टी प्रभारी सी. एल. साहू भी साथ साथ रहे । कानपुर मंडल में महादेव कुशवाहा के साथ जनपद की पूरी टीम सक्रिय रही । कानपुर नगर, ग्रामीण से पार्टी के ज़िलाध्यक्ष श्री रामराज मौर्य जी, सभी मंडलों में और अधिकांश जनपदों में साथ रहे ।


उपसंहार : अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में चलने वाली प्रदेश व्यापी संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा ने कुल सात चरणों में उत्तर- प्रदेश के 50 से अधिक जनपदों का भ्रमण किया । लगभग 45 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा प्रदेश के 14 मंडलों से होकर गुजरी । एक सामान्य अनुमान के मुताबिक़ इस यात्रा ने उत्तर- प्रदेश के आन्तरिक जनपदों से लेकर सीमावर्ती ज़िलों तक लगभग 5 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की । स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के महानगरों से लेकर गाँव- गली और कूचे- मुहल्लों को प्रत्यक्ष रूप देखा । ख़ास से लेकर आम लोगों तक सभी से मिलकर उनसे संवाद स्थापित किया । किसानों, मज़दूरों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरी पेशा कर्मचारियों से सीधी मुलाक़ात की और समकालीन दौर में उनके विचार जाने । दैनिक जीवन में आने वाली उनकी समस्याओं और कठिनाइयों के बारे में ज़मीनी हकीकत को जाँचा और परखा । जगह- जगह उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और अपनी बात रखी तथा बड़ी बेबाक़ी के साथ उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया । वह जहाँ पर भी रात्रि विश्राम करते थे वहाँ पर सायंकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर उन्हें भविष्य की रणनीति और चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी देते और भावी समय में कठिन संघर्ष के लिए मानसिक रूप से तैयार करते । रात में बमुश्किल 4-5 घंटे की नींद लेते और पुनः अगली रणनीति पर चर्चा- परिचर्चा करते । सुबह में चाय- नाश्ते के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते और दोपहर में किसी कार्यकर्ता के यहाँ पहुंचकर रूखा- सूखा खाना लेकर आगे के लिए निकल पड़ते ।

अन्ततः पुनः उस प्रश्न पर लौटा जाए और इस सारी परिचर्चा को आख़िरी अंजाम तक पहुँचाया जाए । आख़िर उत्तर- प्रदेश की राजनीति के अहम् किरदार और पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का भावी लक्ष्य क्या है ? उम्र के सात दशक बाद भी आख़िर उन्होंने सड़क पर उतरने का फ़ैसला क्यों किया ? अपने सुस्थापित राजनीतिक कैरियर को छोड़कर उन्होंने जोखिम और कठिन संघर्ष का रास्ता क्यों चुना ? क्या इस सबके पीछे उनकी निजी महत्वाकांक्षा है या बहुजन समाज का दु:ख और दर्द, लाचारी और बेबसी, उस पर होने वाला जुर्म और अन्याय, धन, धरती और राजपाठ से वंचित होकर हासिए पर पहुँचते हुए वंचित समाज की वेदना उन्हें इस संघर्ष के लिए मजबूर करती है ? यही कुछ ऐसे मौलिक प्रश्न हैं जिनके आलोक में इस यात्रा के असली उद्देश्य और परिप्रेक्ष्य को समझा जा सकता है । जहाँ तक स्वामी प्रसाद मौर्य के विजन का प्रश्न है तो संक्षिप्तीकरण का जोखिम उठाते हुए यह बात स्पष्ट रूप से कही जा सकती है कि वह देश के बहुजन समाज को हुक्मरान बनाना चाहते हैं । लेकिन बहुजन समाज की उनकी परिभाषा का फलक विस्तृत है और इसमें वह सम्पूर्ण वंचित समाज शामिल है जो स्वयं के सम्मान और स्वाभिमान के साथ दूसरे के भी सम्मान और स्वाभिमान की कद्र करता है । किसी को भी अपमानित नहीं करता है । किसी के शोषण की हिमायत नहीं करता बल्कि उसे भी आगे बढ़ाने और ख़ुशहाली देने में अपना योगदान देता है । आज जब बहुजन आंदोलन और उससे प्रेरित वैचारिक राजनीति संकट के दौर में है तब स्वामी प्रसाद मौर्य ने उसे केन्द्र बिन्दु बनाकर, उसके परिदृश्य में एक मज़बूत राजनीतिक चेतना के प्रसार के लिए सड़क पर उतरने का फ़ैसला किया । अपने स्थापित राजनीतिक कैरियर को छोड़ा और कठिन संघर्ष का रास्ता चुना । यह एक बकवास की बात है कि इस सबके पीछे उनकी निजी महत्वाकांक्षा है बल्कि सच इसके क़रीब है कि वह अपने शेष जीवन में एक मज़बूत उद्देश्य परक राजनीतिक विकल्प और विचारधारा की विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए समर्पित करना चाहते हैं । जो लोग उन्हें क़रीब से जानते हैं उन्हें यह मालूम है कि वंचित समाज का दुख और पीड़ा उन्हें बेचैन करती है । अपने एक साधारण कार्यकर्ता की चीख- पुकार और करुण क्रंदन पर वह हज़ारों- हज़ार किलोमीटर की यात्रा कर वहाँ पहुँच जाते हैं और उसे सम्बल प्रदान करते हैं । आजीवन उन्होंने संवैधानिक राजनीति के अतिरिक्त किसी भी अन्य विकल्प के बारे में सोचा भी नहीं । इसलिए जब उन्हें लगा कि संविधान पर हमला हो रहा, उसके अंतर्निहित उद्देश्यों को निष्प्रभावी करने की कोशिश की जा रही है तब इस बात से आम जनता को अवगत कराना ज़रूरी है । क्योंकि बहुसंख्यक वंचित समाज के पास संविधान के अतिरिक्त सम्मान और स्वाभिमान से जीने का कोई दूसरा मार्ग नहीं है । भारतीय संविधान ही देश और समाज की एकता, अखंडता और संप्रभुता के साथ समाज के विविधता पूर्ण ताने- बाने को सुरक्षित रख सकता है । संविधान ही सबको एकता के सूत्र में पिरोकर सामाजिक न्याय स्थापित कर सकता है । इसके अतिरिक्त कोई दूसरा मार्ग नहीं है । इसी परिप्रेक्ष्य में संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा को देखा, समझा और व्याख्यायित किया जा सकता है और यही इस यात्रा का उद्देश्य और पैग़ाम था । संविधान के सम्मान को बचाना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और देश के वंचितों के हक और हकूक को बचाना है । संविधान ही हमारे मानवीय मूल्यों का प्रहरी है जिसमें सदियों से मानवता का संदेश देने वाले महामानवों की आवाज़ है ।

5/5 (1)

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Latest Comments

  • Abhishek rajpoot पर विश्व विरासत स्थल : फतेहपुर सीकरी, आगरा और ग्वालियर की शैक्षणिक यात्रा, दिनांक : 30-01-2026 ई.
  • Navneet Kushwaha पर विश्व विरासत स्थल : फतेहपुर सीकरी, आगरा और ग्वालियर की शैक्षणिक यात्रा, दिनांक : 30-01-2026 ई.
  • RajBahadur Mourya पर विश्व विरासत स्थल : फतेहपुर सीकरी, आगरा और ग्वालियर की शैक्षणिक यात्रा, दिनांक : 30-01-2026 ई.
  • Krishna पर भुवनेश्वर, पुरी, कोणार्क, धौला गिरि की गुफाएं, विश्व शांति स्तूप और सम्राट अशोक शिलालेख की यात्रा, दिनॉंक : 25 दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक
  • Devendra kushwaha jhansi पर भुवनेश्वर, पुरी, कोणार्क, धौला गिरि की गुफाएं, विश्व शांति स्तूप और सम्राट अशोक शिलालेख की यात्रा, दिनॉंक : 25 दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक

Posts

  • अप्रैल 2026 (1)
  • फ़रवरी 2026 (1)
  • जनवरी 2026 (1)
  • अक्टूबर 2025 (1)
  • अगस्त 2025 (1)
  • जुलाई 2025 (1)
  • जून 2025 (2)
  • मई 2025 (1)
  • अप्रैल 2025 (1)
  • मार्च 2025 (1)
  • फ़रवरी 2025 (1)
  • जनवरी 2025 (4)
  • दिसम्बर 2024 (1)
  • नवम्बर 2024 (1)
  • अक्टूबर 2024 (1)
  • सितम्बर 2024 (1)
  • अगस्त 2024 (2)
  • जून 2024 (1)
  • जनवरी 2024 (1)
  • नवम्बर 2023 (3)
  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (112)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (24)
  • Memories (13)
  • travel (3)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

034830
Total Users : 34830
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2026 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com