Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya

दिलेर और स्वाभिमानी कौम “भील आदिवासी”…

Posted on फ़रवरी 19, 2020जुलाई 12, 2020

“भील ” नाम द्रविड़ भाषा परिवार के अन्तर्गत कन्नड़ के “बील”शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है- धनुष। आदिम विश्वासों में जीने वाले भील समुदाय के लोग अपने धनुष कौशल में कोई सानी नहीं रखते। इसी लिए इनका नामकरण भी इनके गुण के आधार पर हुआ। वर्तमान में भीलों का वास मध्य- प्रदेश, गुजरात, राजस्थान व महाराष्ट्र राज्यों में प्रमुख रूप से है।

मध्य- प्रदेश के पर्वतीय वनखंडों में में भीलों का विस्तार अधिक है। यहां झाबुआ,पश्चिम निमाड़,धार और रतलाम जिलों में भीलों की बस्तियां हैं। सन् 1991 में झाबुआ में भीलों की जनसंख्या 9,68,372,धार जिले में 7,31,272 और पश्चिम निमाड़ में 9,37,710 थी। भीलों का शरीर सुगठित होता है। भील देखने में सुंदर तथा ताम्र वर्णी होते हैं। आंखें भूरी और काली होती हैं। चेहरा गोल और नाक- नक्श सुडौल होते हैं। दांत सुन्दर और मजबूत होते हैं। निर्धनता के कारण भील बहुत ही कम कपड़े पहनते हैं। एक लंगोटी में जीवन – यापन करते रहते हैं। भील पुरुष कानों में मूंदडे, कर्ण बालियां (टोटवा), गले में सांकल,हाथ में चांदी के कड़े,भुजा में हठके तथा पांव में बेड़ी पहनते हैं।स्त्रियां शिर में बोर,राखडी,छिवरा,झेला,बस्का,कान में टोकड़ी झांझर,नाक में कांटा नथ, गले में तागली हार,गलसन,जरबंद,हाथ में हटका, करोंदी,कावल्या, उंगलियों में मुंदरी, पैरों में बाकडिया,रमजोल,लंगर लोड तोडा,पावलिया, बिछिया आदि पहनती हैं।

भीलों का रहन-सहन बहुत ही सादा है। ग़रीबी के कारण बिछाने के लिए सिर्फ गोदड़ी और ओढ़ने के लिए कम्बल होता है। अनाज रखने के लिए बांस से बनी हुई कोठी होती है, जिसे “कनगी ” कहते हैं। अनाज पीसने के लिए घट्टी, झाड़ने के लिए सूपा, उड़ाने के लिए “टोपली” होती है। पानी के बर्तन लकड़ी के मांच पर रखते हैं,जिसे “मुहालदा ” कहते हैं। राबड़ी भीलों का मुख्य भोजन है। ताड़ी और शराब का सेवन करते हैं। धनुष बाण भीलों की मुख्य पहचान है। अंधेरे में भी तीर का निशाना लगाने में कुशल होते हैं। भील धनुष को धनली या “कामठी ” कहते हैं।बाण को “बिल्खी ” कहते हैं। एकलव्य भील समुदाय का कुशल धनुर्धर था। जिसने गुरु दक्षिणा में अपने दाहिने हाथ का अंगूठा काट कर दे दिया था। भील पगड़ी पर “गोफन “भी बांधते हैं जिसका निशाना अचूक लगता है।

भील आदिवासी समुदाय चार वर्गों में विभक्त है- भील,भिलाला,पटलिया और रांठ। यहां भी गोत्र परम्परा है। भील वर्तमान में जिस बोली का उपयोग करते हैं उसे भीली कहते हैं। आदिवासियों में संस्कृति और परंपराएं जीवन की वास्तविकताएं हैं। पुत्र को भील कुलदीपक मानते हैं। यहां शादी – ब्याह में मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति को “भांजगडिया “कहते हैं। यहां वर, वधू का मूल्य चुकाता है जिसे “दापा ” कहते हैं। गांव के लोग और सगे संबंधी वधू को रूपए पैसे,जेवर आदि देते हैं, इसे भील “ओगी “कहते हैं। भीलों में जन्म के बाद बारह वर्ष की उम्र में लड़कों की कलाइयों और भुजाओं में आग से तपी हुई लोहे की धातु से दाग लगाया जाता है। लड़कियां गुदना गुदवाती हैं। भील तंत्र मंत्र पर अधिक विश्वास करते हैं। अधिकतर बीमारियों का इलाज जड़ी – बूटियों से स्वयं करते हैं।”बडवा “भीलों का डाक्टर होता है।

भीलों के पारंपरिक त्योहार हैं- आखातीज,होवण माता की चलावणी,सावण माता की जातर,दिवासा,नवयी,नवणी, भगोरिया,गाय गोहरी इत्यादि। झाबुआ के आस -पास भीलों में गल भरने की पृथा है। यह मनौती पर्व है।”डोहा” मानता से संबंधित उत्सव है। पटेल, तडवी,डाहला, पुजारा और बडवा गांव के सम्मानित व्यक्ति होते हैं। “कोटवार” गांव का चौकीदार होता है। भीलों का जीवन खेती और मज़दूरी पर आधारित है। चोरी करना पाप माना जाता है।

भील जीवन को सबसे अधिक प्रभावित किया है- संगीत, नृत्य – कला ने। कोमल लय के साथ गीत के मधुर बोल जब फूटते हैं,वाद्यों के ताल उभरते हैं तो शरीर से थके,वृद्ध के कांपते पांवों में भी थिरकन मचलने सी लगती है।हर भील झूमने लगता है। भगोरिया, डोहिया, गहर, डोहो, गरबी, वीरबाल्या इनके प्रमुख नृत्य हैं। ढोल, मांदल, कुंडी, ढांक, बांसुरी, अलगोझा, केंदरिया, कामडी और थाली वाद्ययंत्र हैं। सांस्कृतिक सम्पन्नता से परिपूर्ण भील आदिवासी समुदाय विकास की बाट जोह रहा है। इसे इंसाफ की दरकार है।

-डॉ. राजबहादुर मौर्य, झांसी, दिनांक- 19.02.2020


Next Post – अनबूझ पहेली “सेंटीनली आदिवासी”…

Previous Post- पातालकोट की अंधेरी गलियों में जीवन जीते “भारिया” आदिवासी…

No ratings yet.

Love the Post!

Share this Post

1 thought on “दिलेर और स्वाभिमानी कौम “भील आदिवासी”…”

  1. कपिल शर्मा (शोधार्थी राजनीति विज्ञान) कहते हैं:
    फ़रवरी 20, 2020 को 4:03 अपराह्न पर

    आदिवासी समुदाय बहुत ही संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं, सरकार और समाज को उनकी स्थिति में परिवर्तन हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

    प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Latest Comments

  • Tommypycle पर असोका द ग्रेट : विजन और विरासत
  • Prateek Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Mala Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Shyam Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Neha sen पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम

Posts

  • अप्रैल 2025 (1)
  • मार्च 2025 (1)
  • फ़रवरी 2025 (1)
  • जनवरी 2025 (4)
  • दिसम्बर 2024 (1)
  • नवम्बर 2024 (1)
  • अक्टूबर 2024 (1)
  • सितम्बर 2024 (1)
  • अगस्त 2024 (2)
  • जून 2024 (1)
  • जनवरी 2024 (1)
  • नवम्बर 2023 (3)
  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (105)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (23)
  • Memories (13)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

030144
Total Users : 30144
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2025 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com