Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya
kashmir valley

केसर की माटी – कश्मीर घाटी

Posted on अगस्त 3, 2020अगस्त 3, 2020


भारत के केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में स्थित “कश्मीर घाटी” अपने प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छ पर्यावरण तथा हरी-भरी वादियों के साथ हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रही है। यहां की माटी में “केसर” जैसा बहुमूल्य उत्पाद होता है। कश्मीर घाटी दक्षिण-पश्चिम में “पीर पंजाल” और उत्तर पूर्व में मुख्य हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। इसकी लंबाई 135 किलोमीटर तथा चौड़ाई 32 किलोमीटर है। कश्मीर घाटी में ही “वैष्णो देवी” तथा अमरनाथ गुफा है जो हिन्दुओं के महत्वपूर्ण तीर्थ हैं।

जम्मू और कश्मीर की उत्तरी और पश्चिमी पट्टी पर पाकिस्तान का कब्जा है जिसे पाक अधिकृत कश्मीर कहा जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय रूप से इसे पाक नियंत्रित कश्मीर कहते हैं। जम्मू कश्मीर की पूर्व रियासत के उत्तर- पूर्वी भाग पर 1962 के बाद से चीन का नियंत्रण है जिसे अक्साई चिन कहा जाता है। पाक अधिकृत कश्मीर घाटी का क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग किलोमीटर है जबकि भारत के पास 1,38,124 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र है। घाटी में कश्मीरी, पहाड़ी, गूजर तथा शिना प्रमुख जातीय समूह निवास करते हैं।

dal lake srinagar
डल झील की शिकारा नावें

सम्राट अशोक के द्वारा बसाया गया श्री नगर कश्मीर घाटी का ह्रदय स्थल तथा वहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कश्मीर घाटी में ही विश्व प्रसिद्ध डल झील है। लगभग 18 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई डल झील की शिकारा नावें तथा उन पर तैरते हुए हाउस बोट पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

शालीमार तथा निशात बाग, गुलमर्ग, पहलगाम व चश्मा शाही यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। यहां पर स्थित मुग़ल गार्डेन की खूबसूरती लाजबाव है। कश्मीर घाटी में तस्तरी नुमा घास के मैदानों को मर्ग कहा जाता है। इस प्रकार गुलमर्ग का अर्थ है- “फूलों का मैदान” तथा सोनमर्ग का अर्थ- “सोने से बना हुआ घास का मैदान”। सोनमर्ग, श्री नगर से उत्तर- पूर्व 87 किलोमीटर दूर तथा समुद्र तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नागिन झील, डल झील से 6 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे “ज्वैल इन द रिंग” भी कहते हैं।

कश्मीर के दक्षिण- पश्चिम में पंजाब के मैदान हैं। उत्तर में काराकोरम तथा दक्षिण में हिमालय जांस्कर श्रेणियां हैं जिनके मध्य में सिन्धु नदी की संकरी घाटी है। कश्मीर का अधिकांश भाग चिनाव, झेलम तथा सिन्धु नदी की घाटियों में स्थित है। कश्मीर की सीमाएं पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिक्यांग तथा तिब्बत से मिलती हैं। जम्मू के पश्चिम का कुछ भाग रावी नदी की घाटी में पड़ता है। चिनाव घाटी में किश्तवाड़ तथा भद्रवाह के पठार, पहाड़ियां और मैदानी भाग पड़ते हैं।

झेलम नदी की घाटी में, कश्मीर घाटी तथा उनके मध्य स्थित संकरी घाटियां और वारामुला- किशनगंज की संकुचित घाटी का निकटवर्ती भाग शामिल है। सिन्धु नदी की घाटी में जांस्कर और रूपशू सहित लद्दाख, बल्तिस्तान, अस्तोद् एवं गिलगित क्षेत्र पड़ते हैं। सिन्द नदी तथा लिद्दर नदी, झेलम नदी की सहायक नदियां हैं।

saffron kesar plants
केसर

कश्मीर की मुख्य फसल तथा भोजन चावल है। यहां पर आय का मुख्य स्रोत पर्यटन है। मीठे पानी की “वुलर झील” भी यहीं पर है। कश्मीर घाटी तथा श्री नगर हिमालय के पार जाने वालों का प्रमुख पड़ाव है। सिन्धु के उस पार गिलगित क्षेत्र पड़ता है जहां से चारों ओर पर्वतीय मार्ग जाते हैं। यहीं पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित “कोर्जोक” नामक स्थान संसार का उच्चतम कृषक ग्राम माना जाता है।

झेलम नदी के किनारे पर बसा हुआ बारामुला, जम्मू कश्मीर का एक शहर तथा जिला और उसका मुख्यालय भी है। डोडा नदी या स्तोद नदी जम्मू कश्मीर के पूर्वी लद्दाख खण्ड के जंस्कार क्षेत्र में बहने वाली 79 किलोमीटर लंबी नदी है। यह पेन्सी ला (दर्रे) के पास स्थित द्रांग-द्रुंग ग्लेशियर से निकलती है तथा आगे चलकर सिन्धु नदी में मिल जाती है। शीत ऋतु में यह नदी जम जाती है।


जरूर पढ़े- सातवीं शताब्दी का कश्मीर (ह्वेनसांग की भारत यात्रा- कश्मीर, लद्दाख )

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में ही झेलम नदी के किनारे “उड़ी” शहर स्थित है। यह पाक अधिकृत कश्मीर के साथ सटी हुई नियंत्रण रेखा से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। यहां पर “रालन” का वृक्ष होता था जिसको कश्मीरी भाषा में उड़ी कहते हैं। इसी के नाम पर इस स्थान का नाम उड़ी पड़ा। भारत विभाजन से पहले उड़ी तहसील मुजफ्फराबाद का हिस्सा हुआ करती थी। 14 सितंबर 2016 को यहीं पर भारतीय सेना के कैम्प पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। बाद में भारत ने “सर्जिकल स्ट्राइक” कर इसका बदला लिया था। गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्थल भी बारामूला जिले में है। यहीं पर “अमरनाथ गुफा” है।

झेलम उत्तरी भारत में बहने वाली नदी है। वितस्ता उसका वास्तविक नाम है। झेलम नदी का उद्गम वेरीनाग नामी नगर में है। इसकी लंबाई 725 किलोमीटर है। यह मुजफ्फराबाद से मंगला तक भारत-पाक सीमा के समानांतर बहती हुई पाकिस्तान के झंग के निकट चिनाव नदी से मिल जाती है। कश्मीरी भाषा में नाग शब्द का अर्थ “पानी का चश्मा” होता है। पानी का चश्मा ऐसी जगह को कहा जाता है जहां जमीन में बनी हुई दरार या छेद से जमीन के नीचे के किसी जलाशय का पानी अनायास ही बाहर बहता रहता है। वेरीनाग, अनंतनाग से 26 किलोमीटर तथा श्री नगर से 78 किलोमीटर दक्षिण- पूर्व है। यह “जवाहर टनल” को पार करने के बाद कश्मीर घाटी के प्रवेश बिन्दु पर स्थित है। इसे “गेट वे ऑफ कश्मीर” कहा जाता है।

buddhism in kashmir
‘बुद्ध देव और उनके चाहने वाले, मेरु पर्वत’, कश्मीर, c. 700, Norton Simon Museum. Credits:- Wmpearl

श्री नगर के उत्तर- पश्चिम में 16 किलोमीटर दूर “बुर्ज होम” नामक स्थान से पुरातात्विक उत्खनन में ईसा पूर्व 3,000-1,000 के सांस्कृतिक महत्व के रहस्यों का पता चला है। सम्राट अशोक के काल में यहां पर बौद्ध धर्म आया जिसे कुषाण वंशी राजाओं ने मजबूती प्रदान की। कश्मीर का प्राचीन विस्तृत लिखित इतिहास कल्हण द्वारा लिखी गयी पुस्तक “राजतरंगिणी” में मिलता है। गिलगित में जो पाण्डु लिपियां मिली हैं उनकी भाषा पाली है। उनमें बौद्ध धर्म से संबंधित लेख हैं। वादी-ए-कश्मीर अपने चिनार के पेड़ों, कश्मीरी सेब, केसर, पश्मीना ऊन और शालों पर की गई कढ़ाई,गलीचों और देशी चाय ( कहवा) के लिए प्रसिद्ध है। परम्परागत कश्मीरी दावत को “बाजवान” कहा जाता है। थामस मूर की पुस्तक “लैला रुख” कश्मीर की खूबियों पर आधारित है।


– डॉ. राज बहादुर मौर्य, फोटो गैलरी-संकेत सौरभ, झांसी


पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाये. पोस्ट को शेयर करने के लिए ‘Share This Post‘ button का उपयोग करें. Thank You 🙂

Previous Post- माडा तथा बादामी की गुफाएं

5/5 (5)

Love the Post!

Share this Post

4 thoughts on “केसर की माटी – कश्मीर घाटी”

  1. अनाम कहते हैं:
    अगस्त 6, 2020 को 11:57 पूर्वाह्न पर

    आभार आपका डाक्टर साहब
    – डॉ राजबहादुर मौर्य झांसी

    प्रतिक्रिया
  2. देवेन्द्र कुमार मौर्य कहते हैं:
    अगस्त 6, 2020 को 11:23 पूर्वाह्न पर

    विस्तृत लेख और सुंदर अभिव्यक्ति के लिए आप बधाई के पात्र है।

    प्रतिक्रिया
  3. Toshi Anand कहते हैं:
    अगस्त 3, 2020 को 10:46 अपराह्न पर

    Incredible information Sir..Buddhism flourished and maintained till date in Kashmir..that is amazing..

    प्रतिक्रिया
    1. अनाम कहते हैं:
      अगस्त 4, 2020 को 9:14 पूर्वाह्न पर

      Thank you very much Dr Sahab

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Latest Comments

  • Tommypycle पर असोका द ग्रेट : विजन और विरासत
  • Prateek Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Mala Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Shyam Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Neha sen पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम

Posts

  • जून 2025 (2)
  • मई 2025 (1)
  • अप्रैल 2025 (1)
  • मार्च 2025 (1)
  • फ़रवरी 2025 (1)
  • जनवरी 2025 (4)
  • दिसम्बर 2024 (1)
  • नवम्बर 2024 (1)
  • अक्टूबर 2024 (1)
  • सितम्बर 2024 (1)
  • अगस्त 2024 (2)
  • जून 2024 (1)
  • जनवरी 2024 (1)
  • नवम्बर 2023 (3)
  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (108)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (23)
  • Memories (13)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

030507
Total Users : 30507
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2025 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com