Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya
विश्व इतिहास की झलक जवाहरलाल नेहरू

विश्व इतिहास की झलक- पुस्तक समीक्षा – खंड- 1

Posted on फ़रवरी 8, 2021दिसम्बर 9, 2024

पुस्तक का नाम- विश्व इतिहास की झलक (भाग- एक), लेखक- जवाहरलाल नेहरू

पुस्तक विश्व इतिहास की झलक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लेखनी से निकली महत्वपूर्ण कृति है। इस पुस्तक के अध्ययन एवं अनुशीलन से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, संस्कृति और कला तथा सभ्यताओं के उतार- चढ़ाव के इतिहास के गहरे ज्ञान का पता चलता है। यद्यपि यह पुस्तक नेहरू जी के विभिन्न जेलों से अपनी पुत्री इंदिरा प्रियदर्शिनी के नाम लिखे पत्रों का संग्रह है बावजूद इसके यह दुनिया के अतीत को जानने की कुंजी है। पुस्तक का हिन्दी अनुवाद चंद्रगुप्त वाष्णेय के द्वारा किया गया है। सस्ता साहित्य मंडल प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा यह प्रकाशित है। पुस्तक का ISBN 978-7309-554-2(PB) है। पुस्तक के पहले भाग में 616 पेज हैं।

विश्व इतिहास की झलक जवाहरलाल नेहरू
विश्व इतिहास की झलक- पुस्तक Front
विश्व इतिहास की झलक जवाहरलाल नेहरू
विश्व इतिहास की झलक- पुस्तक Back

पुस्तक के पेज नंबर 27 पर लेखक ने लिखा है कि इंकिलाब- जिन्दाबाद का अर्थ है ‘क्रान्ति अमर रहे, यह जंगी नारा है। आजादी से पूर्व के भारत के उत्तर-पश्चिम में मोहेन- जो- दडो नामक स्थान पर एक बहुत प्राचीन सभ्यता के चिन्ह मिले हैं। आजकल यह स्थान सिंध नदी की घाटी में है और अब पाकिस्तान में है। क़रीब पाँच हजार वर्ष पुराने इन खंडहरों को लोगों ने खोदा और वहाँ पर प्राचीन मिस्र की सी मोमियाई मिली थी। यह सभ्यता आर्यों के आने से बहुत पहले की की है। यूरोप उस समय वीरान रहा होगा।(पेज नं.29) मोमियाई या ममी मसाला लगाकर रखा गया मुर्दा होता है।

[adsforwp id=”2660″]

फिलिस्तीन, जिसे पैलस्टाइन भी कहते हैं, एशिया का एक प्राचीन देश है और यहूदियों, ईसाइयों व मुसलमानों, तीनों की पवित्र भूमि है। पश्चिम देश के अधीन रहने के बाद ईसा से लगभग 1100 वर्ष पूर्व यह फिलस्तीन जाति के अधिकार में आया। ईसा से पहले की नवीं सदी से छठीं सदी तक अशर और बाबुल के साम्राज्य इसे जीतते और फिर इससे हारते रहे। एक जमाने में यहूदियों ने यहाँ पर अपना स्वतंत्र राज्य कायम कर लिया था। कभी यह मुसलमानों के भी आधीन रहा। 1917-18 से 1948 ई. तक यह अंग्रेजों के अधिकार में रहा। अब इसके दो भाग कर दिए गए हैं। एक भाग इजरायल है, जिसे यहूदियों ने अपना राष्ट्रीय वतन बना लिया है। दूसरा जार्डेन है जहाँ अरब लोगों का प्रभुत्व है।(पेज नं. 30)

जेरूसलम, इजरायल
जेरूसलम, इजरायल

[adsforwp id=”2660″]

ईरान, एशिया का एक स्वतंत्र देश है। ईसा से पूर्व 559 से 331 ई. तक ईरानी सभ्यता बहुत उन्नत दशा में थी और सम्राट डेरियस या दारा के जमाने से इसका साम्राज्य इतना विस्तृत और शक्तिशाली हो गया था कि यूनानियों को इसके डर के मारे नींद नहीं आती थी। यूरोप, अफ्रीका और एशिया ईरानी सम्राट के नाम से कांपते थे। लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसका पतन हो गया और यूनानी विजेता सिकन्दर ने इस साम्राज्य को नष्ट कर दिया।

जरथुस्त, प्राचीन ईरानी मज़हब के प्रवर्तक या पैगम्बर थे। यह किस ज़माने में हुए, इसका कुछ ठीक-ठीक पता नहीं चलता। लेकिन कुछ लोगों के ख्याल में इनका समय ईसा से एक हजार वर्ष पहले का है। ईरानी शहंशाह कुरुष के जमाने में इनका धर्म ईरान का खास धर्म हो गया था। यह भी एक आर्य धर्म ही था। भारत के पारसी अब भी इसी धर्म को मानते हैं। इनके शिवा इस धर्म का मानने वाला दुनिया में अब कोई नहीं है। इनकी मुख्य पुस्तक जेंदावेस्ता है। जरथुस्त को जोराष्टियन मजहब भी कहते हैं।(पेज नं. 30) संसार की प्राचीनतम सभ्यता के उद्गम स्थल होने के कारण जवाहरलाल नेहरू एशिया को बूढ़ा महाद्वीप कहते थे।

[adsforwp id=”2660″]

कन्फ्यूशियस एक मशहूर चीनी दार्शनिक और धर्म प्रवर्तक या पैगम्बर थे। ईसा से 551 साल पहले इसका जन्म हुआ था। कन्फ्यूशियस ने अपना सारा जीवन अपने देश की प्राचीन पुस्तकों को इकट्ठा करने, सम्पादन करने और छपाने में बिताया। ईसा से 458 साल पहले इसकी मृत्यु हुई थी। चीन में अब भी इनका मज़हब मानने वाले बहुत पाये जाते हैं। इनका चीनी नाम कुंग फू त्से है। लाओत्से भी मशहूर चीनी वेदांती और पैगम्बर थे। यह कन्फ्यूशियस के जमाने में ही हुए थे और उनके विरोधी थे। इसके मानने वाले भी चीन में बहुत हैं।(पेज नं. 31)

क्रीट भूमध्य सागर के सबसे बड़े टापुओं में से एक है। प्राचीन सभ्यता में इसका स्थान बहुत ऊँचा है।कला- कौशल में कुशलता पाने वाला यह सबसे पहला यूरोपीय देश है। यहाँ का राजा माइनास बड़ा मशहूर शासक था और इतिहास का सबसे पहला राजा था जिसके पास अपनी जल सेना थी।क्रीट की राजधानी नोसास थी। यह बड़ा सम्पन्न और खुशहाल शहर था। मिट्टी का काम तो यहां खास तौर पर सुंदर होता ही था, सोने- चांदी का काम भी बहुत अच्छा होता था। यहां के हथियार भी बहुत अच्छे होते थे।(पेज नं. 32) फरात और दजला नदियों के बीच के पूरे प्रांत का नाम इराक है। यह देश प्राचीन सभ्यताओं में से कइयों का क्रीडा क्षेत्र रहा है। इसे ही मेसोपोटामिया कहा जाता है।

[adsforwp id=”2660″]

मिस्र देश के पत्थर के विशाल स्तूपों या मीनारों को अल-अहराम या पिरेमिड कहा जाता है जिसके नीचे मिस्र के प्राचीन सम्राटों की कब्रें हैं। सबसे बड़ा पिरेमिड गिजेह नामक स्थान पर है। इसमें पत्थर की 23 लाख चट्टानें लगी हुई हैं और एक एक चट्टान का वजन ढाई ढाई टन है। जिस जमाने में मशीनों का नाम तक न था, उस जमाने में लोगों ने कैसे ढाई- ढाई टन के 23 लाख पत्थर एक- दूसरे पर चुनकर रख दिए, इस बात के समझने में बुद्धि चकरा जाती है।

मिस्र देश के पिरेमिड (विशाल स्तूप/मीनार/अल-अहराम)
मिस्र देश के पिरेमिड (विशाल स्तूप/मीनार/अल-अहराम)

इराक के एक प्राचीन साम्राज्य का नाम बाबुल था। प्रथम बाबुली राजवंश की स्थापना ईसा से करीब 2300 साल पहले हुई थी। कई बार इसका उत्थान और पतन हुआ। ईसा से लगभग 625 साल पहले, नाबोपोलासार के खाल्दिया के सम्राट होने पर यह फिर आगे बढ़ने लगा। उसके उत्तराधिकारी दूसरे नेबूखुदनजर ने ईसा से पूर्व करीब 604 और 565 साल के बीच इस साम्राज्य को गौरव की सबसे ऊँची चोटी पर पहुंचा दिया। लेकिन उसके बाद उसका ऐसा पतन हुआ कि आगे कभी न उठा। इसकी राजधानी बाबुल एशिया का बहुत पुराना शहर था। आजकल के बगदाद से करीब 60 मील दक्षिण की तरफ, फुरात नदी के दोनों किनारों पर यह आबाद था। यहीं पर असर और ईरानी साम्राज्यों की राजधानियाँ भी थीं। यहां के लटकते हुए उद्यान संसार का एक आश्चर्य माने जाते थे।(पेज नं. 33)

[adsforwp id=”2660″]

अशर, एशिया के एक प्राचीन साम्राज्य का नाम है। इसका विशाल साम्राज्य उन सबसे पहले साम्राज्यों में से एक था, जिनके ऐतिहासिक लेख मिलते हैं। अपने गौरव काल में यह मिस्र में ईरान तक फैला हुआ था। इसी प्रकार खाल्दिया एक अर्थ में बेबीलोनिया का प्रांत था। ईरान की खाड़ी के ऊपर की तरफ अरब के रेगिस्तान से मिला हुआ फुरात नदी के निचले हिस्से के किनारों पर आबाद था। यहाँ का निवासी नाबोपोलासार मीड जाति की मदद से बैबीलोनिया का सम्राट हुआ।।

– डॉ. राज बहादुर मौर्य, फोटो गैलरी- संकेत, झांसी, उत्तर प्रदेश, भारत।

No ratings yet.

Love the Post!

Share this Post

4 thoughts on “विश्व इतिहास की झलक- पुस्तक समीक्षा – खंड- 1”

  1. पिंगबैक: पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक (खंड-१), भाग-५ - The Mahamaya
  2. पिंगबैक: पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक, (खंड-१) भाग-४ - The Mahamaya
  3. पिंगबैक: पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक (खंड-१) भाग-३ - The Mahamaya
  4. पिंगबैक: विश्व इतिहास की झलक- पुस्तक समीक्षा(खण्ड-१), भाग-२ - The Mahamaya

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Latest Comments

  • Tommypycle पर असोका द ग्रेट : विजन और विरासत
  • Prateek Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Mala Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Shyam Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Neha sen पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम

Posts

  • अप्रैल 2025 (1)
  • मार्च 2025 (1)
  • फ़रवरी 2025 (1)
  • जनवरी 2025 (4)
  • दिसम्बर 2024 (1)
  • नवम्बर 2024 (1)
  • अक्टूबर 2024 (1)
  • सितम्बर 2024 (1)
  • अगस्त 2024 (2)
  • जून 2024 (1)
  • जनवरी 2024 (1)
  • नवम्बर 2023 (3)
  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (105)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (23)
  • Memories (13)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

030031
Total Users : 30031
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2025 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com