Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
  • hi हिन्दी
    en Englishhi हिन्दी
The Mahamaya

पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक, भाग-१७

Posted on जुलाई 17, 2021जुलाई 17, 2021
Advertisement

पुस्तक विश्व इतिहास की झलक में लिखा है कि भारत में हैदर अली का पुत्र टीपू सुल्तान अंग्रेजों का कट्टर दुश्मन था। उसे परास्त करने के लिए दो युद्ध हुए। एक १७९० से १७९२ तक और दूसरा १७९९ में।टीपू सुल्तान अंग्रेजों से लड़ता हुआ मारा गया। मैसूर( कर्नाटक) शहर के पास उसकी पुरानी राजधानी श्रीरंगपट्टम ( जो आज खंडहर है) में उसे दफनाया गया।

अहिल्याबाई होलकर इंदौर की रानी थी, जो १७६५ से १७९५ तक यानी ३० वर्ष तक वह इंदौर की रानी थी। जिस समय वह गद्दी पर बैठी, वह ३० वर्ष की नौजवान विधवा थी। उसने इंदौर को एक छोटे से गांव से मालदार शहर बना दिया।

१८ वीं सदी के प्रारंभ में रणजीत सिंह अमृतसर का स्वामी हुआ। १८२७ के करीब वह पंजाब और कश्मीर का मालिक बना। १८३९ में उसकी मृत्यु हो गई। सिक्खों और अंग्रेजों के बीच दो युद्ध हुए।पहला १८४५-४६ में और दूसरा १८४८-४९ में। इन युद्धों के बाद पंजाब अंग्रेजी राज में मिला लिया गया। अंग्रेजों ने कश्मीर को जम्मू के एक राजा गुलाब सिंह को ७५ लाख रुपए में बेचा था।

Advertisement


भारत में १८५७-५८ के ग़दर ने मुगल वंश का अंत कर दिया। बहादुर शाह ज़फ़र के दोनों पुत्रों और एक पोते को हडसन नामक एक अंग्रेज अफसर ने दिल्ली ले जाते वक्त बिना किसी वजह के, गोलियों से उड़ा दिया। इस तरह जलील होकर तैमूर, बाबर और अक़बर का वंश खत्म हो गया। १८५७ के ग़दर के बाद भारत के शासन की बागडोर ब्रिटिश सरकार ने सीधी अपने हाथ में ले लिया। भारत का गवर्नर जनरल अब वायसराय कहा जाने लगा। १८७७ में ब्रिटेन की महारानी ने बिजैन्तीन साम्राज्य और सीजरों की पुरानी उपाधि के भारतीय रूप कैसरे हिन्द की उपाधि ली।

क्लाइव ने बंगाल के शहर मुर्शिदाबाद का, १७५७ ई. के समय का, बयान करते हुए लिखा था, कि यह नगर लंदन के समान लम्बा- चौड़ा, घनी आबादी वाला और मालदार है। लेकिन फर्क यह है कि इस शहर में ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके पास लंदन के मुकाबले में बहुत ज्यादा संपत्ति है। बंगाल और बिहार के जमींदारों के साथ १७९३ ई. में कार्नवालिस ने जो बंदोबस्त किया था, वह दायमी बंदोबस्त कहलाता है। बंदोबस्त शब्द का अर्थ है – हरेक जमींदार सरकार को जो लगान दे, उसकी रकम तय किया जाना।

Advertisement


भारत को पहले सैकड़ों वर्षों तक पूर्वी दुनिया का लंकाशायर कहा जाता था। भारत में पहला रेलमार्ग १८५३ में बम्बई में डाला गया था जिसका उद्देश्य कच्चे माल को समुद्र तट तक लाना और तैयार माल को बाजारों तक पहुंचाना प्राथमिक उद्देश्य था। १८६१ में उत्तर भारत में अकाल पड़ा और कहा जाता है कि उस अकाल वाले इलाके की ८ फीसदी आबादी मौत की भेंट चढ़ गई। १५ साल बाद १८७६ में एक और भयानक अकाल उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में पड़ा। क़रीब- करीब एक करोड़ लोग काल के गाल में समां गये। १८९६ और १९०० में पुनः अकाल पड़ा।

सन् १८५७ में भारत में तीन विश्वविद्यालय कलकत्ता, बंबई और मद्रास में खोले गए। भारत में अंग्रेजों के आने का एक फायदा यह हुआ कि लोगों में नयी राजनीतिक चेतना आयी जिसने एकता और राष्ट्रीयता का बीजारोपण किया।राजा राममोहन राय ने ब्रम्ह समाज बनाया। स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज बनाया और नारा दिया वेदों की ओर लौटो। रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद थे।उनकी राष्ट्रीयता हिंदू राष्ट्रीयता थी और इसका आधार हिन्दू धर्म व हिन्दू संस्कृति थी। भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् बंकिमचंद्र चटर्जी की पुस्तक आनन्दमठ से लिया गया है।मद्रास विश्वविद्यालय

Related -  ह्वेनसांग की भारत यात्रा- कलिंग, कोशल और अन्ध्र देश...
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय
  • बंबई विश्वविद्यालय
  • मद्रास विश्वविद्यालय

सन् १८८५ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नींव पड़ी। उसकी पहली बैठक बंबई में हुई। उमेश चंद्र बनर्जी इसके पहले अध्यक्ष थे। सुरेन्द्र नाथ बनर्जी, बदरूद्दीन तैयब, फीरोज शाह मेहता, दादा भाई नौरोजी प्रमुख संस्थापकों में से थे।दादा भाई नौरोजी को भारत के वृद्ध पितामह कहा जाता है। उन्होंने ही भारत के लक्ष्य के लिए पहली बार स्वराज शब्द का इस्तेमाल किया। १९०४-५ में छोटे से राष्ट्र जापान ने भारी भरकम रूस को हरा दिया। १९०५ में ही अंग्रेजों ने भारत में बंगाल का विभाजन कर दिया।उस समय बिहार भी बंगाल में आता था। इससे भारत में राष्ट्रीयता का उभार आया तथा स्वदेशी का नारा उठा।

Advertisement


वर्ष १९०८ में भारत में मिण्टो- मार्ले सुधारों की घोषणा हुई। १९११ में बंगाल के विभाजन को रद्द कर दिया गया।इसी वर्ष भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली आयी। बालगंगाधर तिलक ने अपनी गिरफ्तारी के ६ वर्षों में माण्डले की जेल में रहकर मराठी भाषा में गीता रहस्य नामक ग्रंथ लिखा। जिसका बाद में भारत की अन्य भाषाओं में अनुवाद किया गया। अफगानिस्तान इतिहास में किसी भी हमलावर के लिए हमेशा बर्र का छत्ता बना रहा है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लिखा है कि भारत में आर्य लोग मोहनजोदड़ो काल के बाद आए।उनकी सबसे बड़ी यादगार उन्हीं के ग्रन्थ वेद हैं। इन ग्रंथों में प्रकृति प्रेम की बहुलता है। भारत में भोपाल के पास सांची के फाटक अब तक पायी गई कला की बची- खुची निशानियों में सबसे पुराने हैं। उनका समय शुरू का बौद्ध काल है। भारत में शिशु बुद्ध की प्रतिमाओं का प्रचलन गांधार से आया। भारत में अमरावती में (आन्ध्र), बम्बई के पास एलीफेंटा की गुफाओं में, वेरूल (एलोरा) व अजन्टा में बुद्ध की जातक कथाओं पर आधारित अनुकृतियां हैं। जावा के बोरोबुदुर में सारी की सारी जातक कथा पत्थर की दीवारों पर सिलसिले वार खुदी हुई है।

बुद्ध मूर्ति पूजा के विरोधी थे। वह अपने आप को देवता नहीं कहते थे और न अपनी पूजा ही कराना चाहते थे।उनका उद्देश्य उन बुराइयों से समाज का पिंड छुड़ाना था जो पोपलीला के जरिए उसमें आ गई थी। बुद्ध कहते थे, मैं अज्ञानियों को ज्ञान से तृप्त करने आया हूं।जब तक कोई मनुष्य प्राणियों के हित के लिए अपने को खपा न दे, तब तक वह पूर्ण नहीं हो सकता।मेरा मत करुणा का मत है।इसी कारण से संसार के सुखी लोग उसे कठिन समझते हैं। निर्वाण का मार्ग सबके लिए खुला है।जिस प्रकार हाथी नरकुलों की झोपड़ी को उखाड़ फेंकता है, उसी प्रकार तुम भी अपने विकारों का नाश कर दो।

मिस्र के नील कांठे में, खाल्दिया में जहां इलाम राज्य की राजधानी सूसा थी, पूर्वी ईरान के पर्सी पोलिस में, मध्य एशिया के तुर्किस्तान में और चीन की ह्वांग-हो या पीली नदी के किनारों में प्राचीन काल में एक ऊंचे दर्जे की सभ्यता थी।मोटे तौर पर यह ५,००० साल पहले की बात है। इसी काल में मिस्र के पिरामिड और गीजा के महान स्फिंक्स बने। इसके बाद मिस्र में थीबन काल आया, जब ईसा से लगभग २,००० साल पहले थीबन साम्राज्य फूला- फला और अद्भुत मूर्तियां और दीवार चित्र बनाए गए। इसी काल में लुक्सर का विशाल मंदिर बना। खाल्दिया में सुमेर और अक्कद के दो प्रदेशों में शक्तिशाली संगठित राज्य बने।खाल्दिया का उर शहर मोहनजोदड़ो के समय से ही कला की नफीस चीज़ें बनाने लगा था।

Historical place in Mohenjo-daro, Pakistan
मोहेंजो दारो, सिंध।

पिरामिड, चौकोर शंकु के आकार के विशाल स्तूप हैं जिनमें फरऊनों को दफनाया गया है। मिस्र में लगभग ४० पिरामिड हैं जो अहराम कहलाते हैं। सबसे बड़ा पिरामिड कूफू नामक फरऊन का बनवाया हुआ है। इसी में बाद में उसका शव रखा गया था। इसका आधार ७५६ फुट लम्बा तथा इतना ही चौड़ा है।इसकी ऊंचाई ४८१ फुट है। पिरामिडों में पत्थर के बहुत बड़े- बडे टुकड़े जमे हुए हैं। कूफू का पिरामिड संसार का एक आश्चर्य माना जाता है। इसके भीतर कई बड़े बड़े कमरे हैं।ईसा से पहले छठीं शताब्दी में बादशाह फरऊन कहलाते थे तूतां खामन अंतिम फरऊनों में सबसे अधिक प्रसिद्ध है।इसकी कब्र में इसकी मोमियाई निकली है जो सोने के संदूक में बंद थी।कब्र में सोने- चांदी, हाथी दांत तथा जवाहरात की अनेक बहुमूल्य चीजें भी मिली हैं।

Advertisement


करीब ७०० वर्षों के बाद खाल्दिया पर बाबुल (बाबिलन) के लोगों ने जो सामी कौम के थे, सीरिया से आकर नई हुकूमत कायम किया।ईसा से लगभग १,००० वर्ष पूर्व बाबुल का पतन हुआ तथा असीरिया के लोगों ने कब्जा जमाकर यहां निनेवा को राजधानी बनाया।इन लोगों ने वहां पर बहुत बड़ा पुस्तकालय बनाया जिसमें उस ज़माने के ज्ञान की पुस्तकों का अनुपम संग्रह था।उस ज़माने की पुस्तकें मिट्टी के सॉंचों पर लिखी जाती थीं। निनेवा के पुस्तकालय के हजारों सांचे लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखे हुए हैं।

स्फिंक्स, पत्थर की विशालकाय मूर्ति है जिसका शिर तो स्त्री का सा है, धड़ सिंह का है, जिस पर पक्षियों के से पर हैं तथा पूंछ सांप की सी है। यह मिस्र में पिरामिडों के पास ही है। जरथुस्त, प्राचीन ईरान का मज़हब था जो शुरू के वैदिक धर्म से मिलता- जुलता था। अवेस्ता इसका प्रमुख ग्रन्थ है। यूनानी इतिहास में ईरानी- आर्य शासकों के लिए शहंशाह शब्द का इस्तेमाल किया गया है। कुरु और दारा इसी वंश से थे। भारतीय- ईरानी कला की सबसे ऊंची सिद्धि आगरा का ताजमहल है। इसको देखकर ग्राउजे ने कहा था कि, ईरान की आत्मा ने भारत के शरीर में अवतार लिया है। ईरान का महान चित्रकार बिजहाद था। सीनन, उस ज़माने का मशहूर तुर्की मेमार था और बाबर ने उसी के चहेते युसूफ को यहां बुलवाया था। वस्तुत:, कला अपने जमाने की जिंदगी व सभ्यता का सच्चा दर्पण होती है।

Related -  ह्वेनसांग की भारत यात्रा - महेसाना, सौराष्ट्र तथा गिरनार...

– डॉ. राजबहादुर मौर्य, फोटो गैलरी- डॉ. संकेत सौरभ, झांसी, उत्तर प्रदेश, भारत

5/5 (1)

Love the Post!

Share this Post

4 thoughts on “पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक, भाग-१७”

  1. Durgesh Pratap Singh कहते हैं:
    जुलाई 19, 2021 को 11:48 पूर्वाह्न पर

    आपकी हर लेखनी को पढ़कर अच्छा लगता है सर, ऐसी जानकारियां मिलती हैं ऐसे शब्द मिलते हैं, (स्फिंक्स, फरऊनो) आदि जिनका उल्लेख कहीं कहीं देखने को मिलता है। इससे ही आपके ज्ञान भंडार का बोध होता है गुरु जी। कोटि कोटि प्रणाम गुरु जी 🙏🙏🙏

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      जुलाई 19, 2021 को 4:47 अपराह्न पर

      बहुत बहुत धन्यवाद आपको, दुर्गेश जी।

      प्रतिक्रिया
  2. देवेन्द्र कुमार मौर्य कहते हैं:
    जुलाई 18, 2021 को 11:14 पूर्वाह्न पर

    आपका सतत श्रम अनुकरणीय है… आपकी अभिव्यक्ति बूँद में समुद्र को भरने वाली है।

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      जुलाई 18, 2021 को 12:01 अपराह्न पर

      बहुत बहुत धन्यवाद आपको डॉ साहब।

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (3)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Somya Khare पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Kapil Sharma पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (80)
  • Book Review (59)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

015705
Total Users : 15705
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दी