Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
  • hi हिन्दी
    en Englishhi हिन्दी
The Mahamaya
Glimpses-of-world-history

पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक, भाग-२२

Posted on अगस्त 20, 2021अगस्त 20, 2021
Advertisement

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पुस्तक विश्व इतिहास की झलक में लिखा है कि अंग्रेजी सरकार ने सन् १९२९ में मजदूर वर्ग की बढ़ती ताकत को खत्म करने के लिए एकाएक ३२ मजदूर नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ षड्यंत्र का मुकदमा चला दिया यह मुकदमा दुनिया भर में मेरठ केस में मशहूर हो गया। १९२९ में ही लाहौर के षड्यंत्र के एक मुकदमे में एक कैदी जतीन्द्रनाथ दास ने जेल में बुरे बर्ताव के कारण भूख हड़ताल कर दी। अनशन के ६१ वें दिन उनकी मौत हो गई। जतीन्द्रनाथ के आत्मबलिदान ने भारत में गहरा असर डाला।

२६ जनवरी १९३० को भारत के शहरों और गांवों की अनगिनत सभाओं में, सारे देश में स्वाधीनता की विशेष शपथ ली गई थी। इस दिन की वर्षगांठ हर साल मनाई जाती है। १९३० के सविनय अवज्ञा आन्दोलन में लगभग एक लाख लोग जेल गए थे। इसी समय लंदन में द्वितीय गोलमेज कांफ्रेंस बुलाई गई थी, जिसमें कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि नहीं गया था। मार्च १९३१ में गांधी- इरविन समझौता हुआ। इसी समय उत्तर- पश्चिम सीमा प्रांत में ख़ान अब्दुल गफ्फार खान की रहनुमाई में एक विशाल, पर शांति पसंद संगठन काम कर रहा था। यह खुदाई खिदमतगार कहलाते थे। इन्हें लाल कुर्ती दल भी कहते थे, क्योंकि यह लोग लाल रंग की कुर्ती पहनते थे। यह पठान लड़ाकू थे।

लंदन में द्वितीय गोलमेज कांफ्रेंस

१९३१ के कांग्रेस के करांची अधिवेशन में मौलिक अधिकारों और आर्थिक कार्यक्रम का प्रस्ताव पारित किया गया। १९३५ में ब्रिटिश पार्लियामेंट ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पास किया, जिसमें भारत के लिए एक नया संविधान तय किया गया। इसमें कई तरह की पाबंदियों के साथ प्रांतीय स्वशासन दिया गया था।इसी के तहत १९३७ में प्रांतीय सभाओं के चुनाव हुए। १९३७ में बरमा भारत से अलग किया गया।

Advertisement


तुर्की गणराज्य का राष्ट्रपति अपने पद की शपथ खुदा के नाम पर नहीं लेता बल्कि अपनी ईमानदारी के नाम पर लेता है। मिस्र में अल्पसंख्यकों का मुख्य वर्ग काप्टों का है। यह लोग प्राचीन मिस्रियों की औलाद माने जाते हैं। यह मिस्र की सबसे पुरानी नस्ल है और ईसाई हैं। जुलाई १९३० में दमिश्क में अरब नारियों की कांग्रेस का पहला अधिवेशन भी हुआ था। उनका एक मजबूत नारी मताधिकार संघ भी है। मुस्तबा अर्थात् जिस पर किसी प्रकार का कोई संदेह न किया जाए।

पिछले ७-८ हजार वर्षों से, नील नदी मिस्र की रगों का खून रही है। मिस्र की सारी खेती बाड़ी और जिंदगी का दारोमदार नील नदी में हर साल आने वाली बाढों पर रहता है, जिन्होंने अबीसीनिया के पठारों से खाद भरी मिट्टी लाकर इस रेगिस्तान को हरी भरी और उपजाऊ धरती बना दिया है।नील नदी के ऊपरले फैलाव सूदान में भी हैं। इसलिए मिस्र के वास्ते सूदान जीवन का आधार है।

nile river egypt

पश्चिम एशिया का खाल्दिया शहर सात हजार वर्ष पहले इतिहास में कदम रखता है। यह प्रदेश आजकल का इराक़ है। इसके बाद बेबीलोन आता है। बेबीलोन के बाद असीरिया का उदय होता है जिसकी महान् राजधानी निनेवे है। कालान्तर में ईरान के हकामनी आए, जिनकी राजधानी पर्सिपोली थी। इनमें महान् बादशाह कुरुश, दारा और जरस्क पैदा हुए। बाद में यूनान से सिकन्दर आया।इसने खुद ईरान के शाह की पुत्री के साथ विवाह किया। पश्चिम एशिया के इन तीन देशों में ही तीन महान मजहबों का जन्म हुआ। एक यहूदी मज़हब, दूसरा जरथुस्त मज़हब और तीसरा ईसाइयत।

Related -  पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक (भाग-१३)

इब्नबतूता, एक अरब यात्री था, जिसका जन्म १४ वीं सदी के शुरू में मोरक्को के शहर तंजीर में हुआ था। २१ वर्ष की उम्र में वह मोरक्को से सारे उत्तरी अफ्रीका को लांघकर मिस्र जा पहुंचा और वहां से अरब, सीरिया और ईरान गया।फिर अनातोलिया (तुर्की) और दक्षिणी रूस तथा कुस्तुंतुनिया (विजैंतिया की राजधानी) और मध्य एशिया होता हुआ भारत आया। भारत को उत्तर से दक्षिण तक लांघकर वह मालाबार और लंका जा पहुंचा और फिर चीन चला गया। वापस लौटते वक्त वह अफ्रीका में घूमता फिरा और उसने सहारा के रेगिस्तान को भी पार किया।इसकी मिसाल दुर्लभ है। इब्नबतूता ने लिखा है कि मिस्र उस समय मालदार शहर था। भारत में जॉत- पात का, सती का तथा पान सुपारी भेंट करने का रिवाज था।

Advertisement

उस समय पश्चिम एशिया में दो बड़े रेलमार्ग थे- एक बगदाद रेलवे तथा दूसरा हिजाज रेलवे। बगदाद रेलवे, बगदाद को भूमध्य सागर व यूरोप से जोड़ती है।हिजाज रेलवे अरब देश को मदीना को अलेप्पो पर बगदाद रेलवे से जोडती है। हिजाज, अरब का सबसे ज्यादा महत्व का भाग है क्योंकि यहीं पर मक्का तथा मदीना है। अरब का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान है। इसके ज्यादातर निवासी घुमक्कड़ खानाबदोश कबीले थे जो बद्दू कहलाते थे। यह लोग रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले अपने तेज ऊंटों पर बैठकर और अपने दुनिया भर में नामी सुन्दर अरबी घोड़ों पर सवार होकर रेगिस्तान की बालू पर एक छोर से दूसरे छोर तक सफ़र किया करते थे

हिजाज़ और नज्द अरब के दो मुख्य टुकड़े हैं। दक्षिण पश्चिम में यमन है जो पुराने रोमन ज़माने से अरेबिया फेलिक्स यानी मुबारक, खुशहाल अरब के नाम से मशहूर रहा है। अरब के दक्षिण पश्चिम नोक के पास अदन है। यहीं पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाले जहाज़ ठहरते हैं। ईराक का इब्न सऊद मुसलमानों के खास वहाबी सम्प्रदाय का सरदार था जिसे १८ वीं सदी में अब्दुल वहाब ने चलाया था। यह इस्लाम में सुधार का आंदोलन था। इब्न सऊद ने १९२६ में हिजाज़ की बादशाहत पर कब्जा कर लिया। १९२६ में ही उसने मक्का में विश्व इस्लामी कांग्रेस का आयोजन किया। भारत से इस इजलास में मौलाना मोहम्मद अली गए थे।

Advertisement

प्राचीन समय में यहूदियों का कोई राष्ट्रीय वतन नहीं था। उनके साथ अजनबियों जैसा व्यवहार किया जाता था। इन्हें गैटो कहकर अपमानित किया जाता था। वे येरूसलम को जाइयन कहकर बुलाते थे और उसे बहिश्त (स्वर्ग) की तरह मानते थे। जाइयनवाद, वही पुरातन पुकार है जो इन्हें येरूसलम और फिलिस्तीन की ओर खींचती है। ब्रिटिश सरकार ने नवम्बर १९१७ में एक घोषणा किया जो बाल्फोर घोषणा कहलाती है। इसमें कहा गया है कि फिलिस्तीन में एक राष्ट्रीय वतन क़ायम किया जाएगा। इस घोषणा का यहूदी कौम ने तो स्वागत किया जबकि अरब, गैर अरब, मुसलमान, ईसाई अर्थात् सारे ग़ैर यहूदियों ने विरोध किया। तभी से फिलिस्तीन की कहानी अरबों और यहूदियों के बीच लड़ाई झगडे की कहानी रही है।

बाल्फोर घोषणा Balfour declaration
बाल्फोर घोषणा

विलाप की दीवार– फिलिस्तीन में यह दीवार पुराने जमाने में हिरोद के मंदिर के परकोटे का हिस्सा थी, इसलिए यहूदियों के लिए यह पवित्र जगह है। यहूदी इसको अपने उन दिनों की यादगार मानते हैं, जब वे एक महान कौम थे। बाद में इस जगह मस्जिद बना दी गई और यह दीवार उसी की इमारत में शामिल कर दी गई। यहूदी लोग इस दीवार के पास प्रार्थना करते हैं और जोर जोर से नौहा पढ़ते हैं। इसीलिए इसका नाम विलाप की दीवार पड़ गया।

Related -  ह्वेनसांग की भारत यात्रा- नालंदा...

– डॉ. राजबहादुर मौर्य, फोटो गैलरी- डॉ. संकेत सौरभ, झांसी, उत्तर प्रदेश, भारत

5/5 (2)

Love the Post!

Share this Post

7 thoughts on “पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक, भाग-२२”

  1. कपिल शर्मा कहते हैं:
    अगस्त 25, 2021 को 9:11 अपराह्न पर

    चरण स्पर्श गुरु जी।
    बहुत ही सुंदर व्याख्या है।

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      अगस्त 26, 2021 को 9:22 पूर्वाह्न पर

      ईश्वर आपकी मदद करे, मेरी दुवा है।

      प्रतिक्रिया
  2. Dr. Sita Ram Singh कहते हैं:
    अगस्त 21, 2021 को 3:36 अपराह्न पर

    बहुत सुन्दर व्याख्या.. बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      अगस्त 21, 2021 को 5:04 अपराह्न पर

      बहुत बहुत आभार आपका, सर

      प्रतिक्रिया
  3. देवेन्द्र कुमार मौर्य कहते हैं:
    अगस्त 20, 2021 को 6:40 अपराह्न पर

    बेहद ही आकर्षक रूप से आपने विभिन्न तथ्यों को एक साथ पिरोया है।

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      अगस्त 20, 2021 को 7:32 अपराह्न पर

      बहुत बहुत धन्यवाद आपको डॉ. देवेन्द्र कुमार जी

      प्रतिक्रिया
    2. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      अगस्त 21, 2021 को 5:17 अपराह्न पर

      बहुत बहुत धन्यवाद आपको डॉ साहब

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (3)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Somya Khare पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Kapil Sharma पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (80)
  • Book Review (59)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

015705
Total Users : 15705
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दी