Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya
Glimpses-of-world-history

पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक (भाग-९)

Posted on मई 22, 2021मई 21, 2021
Advertisement

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पुस्तक विश्व इतिहास की झलक में लिखा है कि विश्व में प्राचीन सभ्यता के दो पालने थे- भारत और चीन। उन्होंने लिखा है कि रचना ही जीवन का चिन्ह है, दोहराना या नकल करना नहीं। भारत में मोहनजोदड़ो की सभ्यता का काल आज से पांच हजार वर्ष पूर्व का है। सर जॉन मार्शल जिनकी देख रेख में मोहनजोदड़ो की खुदाई हुई थी, उन्होंने लिखा है कि एक बात जो मोहनजोदड़ो और हड़प्पा दोनों जगहों में साफ़ तौर पर और बिना किसी भ्रम के दिखाई देती है, यह है कि जो सभ्यता इन दो स्थानों पर अभी तक प्रकट हुई है, वह नवजात सभ्यता नहीं है। बल्कि युगों पुरानी और भारत की जमीन पर रूढ़ हुई सभ्यता है। जिसके पीछे लाखों वर्षों का मानव प्रयत्न है।

सर जॉन मार्शल ने लिखा है कि ईरान, इराक़ और मिस्र के साथ साथ भारत की गिनती भी सभ्यता के उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में की जानी चाहिए, जहां सभ्यता की प्रक्रिया शुरू हुई। सिन्धु घाटी की कला और उसके धार्मिक दृष्टिकोण में अपना एक निरालापन है। हड़प्पा की दो छोटी मानव मूर्तियों में जिनके चित्र, प्लेट नम्बर १० और ११ में दिए गए हैं, मूर्ति गढ़ने की कला जिस कोमलता की पराकाष्ठा को पहुंची है, उसका जोड़ यूनान के पौराणिक काल से पहले की कृतियों में मिलना सम्भव नहीं है।

शायद पाषाण युग के बहुत पुराने जमाने में उत्तरी अमेरिका और एशिया के बीच में खुश्की का रास्ता था। यह अलास्का होकर एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप को जाता था। बाद में आने- जाने का यह रास्ता कट गया। अमेरिका में सभ्यता के तीन केन्द्र थे- मैक्सिको, मध्य अमेरिका और पेरू। ईसा से लगभग १००० साल पहले मध्य अमेरिका के तीन मुख्य राज्यों ने मिलकर एक संघ बनाया था, जिसे अब मयपान संघ कहते हैं। यह लगभग २०० वर्षों तक बना रहा। मध्य अमेरिका में मैक्सिको से आए हुए लोगों को अजटेक कहा जाता था।

अलास्का

इनका, दक्षिण अमेरिका के पेरू नामक देश के प्राचीन शासकों की उपाधि थी। इनका एक प्रकार से दैवी पुरुष माने जाते थे। पेरू में इनकाओं ने लगभग ३०० वर्षों तक राज किया। अमेरिका में मय सभ्यता की तीन किताबें अभी तक शेष हैं जिन्हें अब तक पढ़ा नहीं जा सका। मय सभ्यता क़रीब १५०० वर्षों तक कायम रही।

Related -  पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक, भाग- १५

मध्य एशिया के घुमक्कड़ों तथा लुटेरे कबीलों से अपनी रक्षा के लिए चीन ने एक बड़ी दीवार बनायी थी। चीन में दसवीं सदी में ही इंकम टैक्स लगाया गया था। जापान का नाम दाई निप्पोन चीन से ही आया है। मठवासी सम्राटों की अवधारणा जापान में थी क्योंकि वहां सम्राट भिक्षु बन जाते थे। जापान में फूजीवारा नामक घराने ने २०० वर्षों तक शासन किया। जापान में सरकारी टैक्स जमा करने वालों को दाइम्यो कहते थे, जिसका अर्थ- बड़ा नाम है। दाइम्यो, में दो मुख्य घराने थे। एक तायरा और दूसरा मिनामोतो।

रोमन कैथोलिक जगत में कार्डिनल लोग सबसे ऊंचे पादरी होते थे। इनका एक मंडल बनाया गया, जिसे पवित्र मंडल कहते थे। यही मंडल नये पोप को चुनता था। यह तरीका सन् १०५९ में जारी किया गया था और कुछ फेरबदल के साथ आज़ तक चला आ रहा है। आजकल भी किसी पोप की मृत्यु हो जाने पर यही कार्डिनल बन्द कमरे में बैठते हैं। जब तक नये पोप का चुनाव नहीं हो जाता उस बैठक से न कोई बाहर जा सकता है और न अंदर आ सकता है। जैसे ही पोप का चुनाव हो जाता है, सफेद धुवां उड़ाया जाता है ताकि बाहर इंतजार करती भीड़ को सूचना मिल जाए।

ईसाई संघ के किसी कानून या परिपाटी को भंग करने की इजाजत को डिस्पेंसेशन कहा जाता था।इंडलजेंस की बिक्री वह प्रथा थी जो मनुष्यों को सीधे स्वर्ग पहुंचाती थी। इसे पोप जारी करते थे। इसी प्रकार परगेटरी या प्रायश्चित की जगह, स्वर्ग और नर्क के बीच की कोई जगह है जहां मनुष्य को इस दुनिया में किये हुए पापों के लिए यातनाएं भोगनी पड़ती हैं। इसके बाद कहीं वह आत्मा स्वर्ग को जाती है। पोप रूपए लेकर लोगों को यह प्रतिज्ञा पत्र दे देता था कि वे परगेटरी से बचकर सीधे स्वर्ग पहुंच जायेंगे।

pope gregory VII roman empire
पोप ग्रेगरी सप्तम

फ्रेडरिक बारबोसा कहता था कि जनता का यह काम नहीं है कि वह राजा को कानून बतलावे, उसका काम तो राजा का हुक्म मानना है। फ्रेडरिक बारबोसा का पोता फ्रेडरिक द्वितीय था जिसने जर्मनी पर १२१२ से १२५० ई. तक राज किया।इसकी मृत्यु के बाद यहां पर २३ साल तक कोई सम्राट ही नहीं चुना गया। सन् १२७३ में हैप्सबर्ग का रुदोल्फ सम्राट चुना गया। यूरोप का पोप ग्रेगरी सप्तम ( पूर्व नाम- हिल्दे ब्रांदे) बहुत शक्तिशाली था। यही वह पोप है जिसके सामने यूरोप के सम्राट कांपते थे।

Related -  ह्वेनसांग की भारत यात्रा- उज्जयिनी नगरी...

– डॉ. राजबहादुर मौर्य, फोटो गैलरी – डॉ. संकेत सौरभ, झांसी (उत्तर प्रदेश), भारत

No ratings yet.

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr Amit , Assistant Professor पर सेपियन्स : पुस्तक समीक्षा / महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ
  • अनाम पर धरकार समाज के बीच……
  • Rudra पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Subhash Kumar पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Shubhi पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (89)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

017876
Total Users : 17876
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com