Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya
ratnagiri orissa

सत्य, शांति, मोक्ष और सौन्दर्य बोध की गुफाएं- उदयगिरि, खण्डगिरि और रत्नागिरी, भुवनेश्वर (उड़ीसा)

Posted on नवम्बर 7, 2020नवम्बर 6, 2020
Advertisement

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के निकट स्थित बौद्ध परिसर ललितगिरि, रत्नागिरी, उदयगिरि की पहाड़ियों पर स्थित हैं। इस जगह की खुदाई में प्राप्त कई शिलालेख,राक शिलालेख,स्तूप और बुद्ध की मूर्तियां,मगध नरेश सम्राट अशोक के बौद्ध धर्म की ओर गहरे झुकाव का परिचय देती हैं। यहां की खुदाई में कई चैत्य व स्तम्भ भी प्राप्त हुए हैं। रत्नागिरी प्राचीन काल में एक महाविहार (बौद्ध मठ) था। यह उड़ीसा के जयपुर जिले के ब्राह्मणी और विरूपा नदियों की घाटी में स्थित है। पुष्पगिरी, ललितगिरि और उदयगिरि आदि अन्य प्राचीन बौद्ध स्थल इसके पास ही हैं। भुवनेश्वर से रत्नागिरी की दूरी लगभग १०० किलोमीटर है।

उदयगिरि और खण्डगिरि की गुफाएं भुवनेश्वर से करीब ६ किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह उड़ीसा राज्य में सबसे प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। उदयगिरि का शाब्दिक अर्थ है- सूर्योदय की पहाड़ियां।यह गुफाएं अतीत में बौद्ध धर्म की शिक्षा का केन्द्र थीं। यहां पर मठों, स्तूपों, शिलालेखों तथा राक कट मूर्तियों को अलंकृत किया गया है। यह गुफाएं मोटे दाने वाली बलुआ पत्थर से निर्मित हैं।जैन धर्मावलंबी भी उदयगिरि को पवित्र स्थान मानते हैं। उदयगिरि में १८ तथा खण्डगिरि में १५ गुफाएं हैं। उदयगिरि की गुफा संख्या १ को रानी गोम्पा या रानी की गुफा कहते हैं।हाथी गुम्फा शिलालेख में इसका वर्णन कुमारी पर्वत के रूप में आता है। यह दोनों गुफाएं आमने सामने हैं।

इतिहास, वास्तुकला,कला और धर्म की दृष्टि से इन गुफाओं का विशेष महत्व है। शिलालेखों में इन गुफाओं को लेना (लेणी) कहा गया है। गुफाओं के मुंह दरवाजों जैसे हैं जहां से दिन के समय में सूरज की किरणें तथा रात में चांद की रोशनी आती है। उदयगिरि की गुफाएं लगभग १३५ फ़ीट तथा खण्डगिरि की गुफाएं लगभग ११८ फ़ीट ऊंची हैं। यह ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी की हैं। यहां पर पाये गए लेख ब्राम्ही लिपि में हैं। उदयगिरि की गुफाओं में फर्श को पत्थरों की समतल शिलाओं से बनाया गया है। उदयगिरि की गुफा संख्या २ बाजा घर गुम्फा कहलाती है जहां सामने २ विशाल स्तम्भ हैं।गुफा संख्या ३ को छोटा हाथी गुम्फा कहते हैं। इसके प्रवेश द्वार पर बहुत ही सुन्दर ६ हाथियों की मूर्तियां हैं। गुफा संख्या ४ अल्कापुरी गुम्फा है। यहां पर सिंह का एक दृश्य है। केन्द्रीय कक्ष में एक बोधि वृक्ष भी बनाया गया है।

Related -  मानवीय अस्तित्व के प्रमाण, विश्व विरासत- भीम बेटका की गुफाएं (रायसेन, म.प्र.)

गुफा संख्या ५,६,७ और ८, जय विजय गुम्फा,पनासा गुम्फा, ठकुरानी गुम्फा और पाताल पुरी गुम्फा के नाम से प्रसिद्ध हैं।गुफा संख्या ९ मंचापुरी और स्वर्ग पुरी गुफाएं हैं जो दोमंजिला हैं। यहां पर कई वास्तुकला कृतियां और शिलालेख हैं। इस गुफा में राजमुकुट पहने हुए एक व्यक्ति की मूर्ति भी स्थापित है जिसे चेदि नरेश वक्रदेव की बताया जाता है। गुफा संख्या १० गणेश गुफा है। यहां पर एक चैत्य कक्ष है। गुफा संख्या ११ को जम्बेश्वर गुफा, १२ को व्याघ्र गुफा, १३ को सर्प गुफा, १४ को हाथी गुम्फा, १५ को धनागार गुफा, १६ को हरिदास गुफा, १७ को जगम्मठ गुफा तथा १८ को रोसेई गुफा कहते हैं।इसी प्रकार खण्डगिरि में गुफा संख्या १,२ को तातोआ, ३ को अनन्त, ४ को तेन्तुली, ५ को खण्डगिरि गुफा कहा जाता है। हाथी गुम्फा शिलालेख प्राकृत भाषा में है।इसे कलिंग राज़ खारवेल ने उत्कीर्ण करवाया था।यह उसकी प्रशस्ति का शिलालेख है जिसमें १७ पंक्तियां हैं।

भुवनेश्वर भारत के पूर्व में स्थित उड़ीसा राज्य की राजधानी है। भुवनेश्वर को पूर्व का काशी भी कहा जाता है। प्राचीन काल में यह एक प्रसिद्ध बौद्ध स्थल रहा है। यहां लगभग १००० वर्षों तक बौद्ध धर्म फूला- फला।जैन धर्म भी यहां पर काफी फैला। भुवनेश्वर का राज्य संग्रहालय जयदेव मार्ग पर स्थित है। यहां पर हस्तलिखित तारपत्रों का विलक्षण संग्रह है।इसी संग्रहालय में प्राचीन हस्तलिखित पुस्तक ‘गीत गोविंद है जिसे जयदेव ने १२ वीं शताब्दी में लिखा था। भुवनेश्वर के दक्षिण में राजमार्ग संख्या २०३ पर धौली स्थित है। यही वह स्थान है जहां अशोक कलिंग युद्ध के बाद पश्चाताप की अग्नि में जला था। इसी के बाद उसने बौद्ध धर्म अंगीकार कर लिया था। अशोक के प्रसिद्ध पत्थर स्तम्भों में से एक यहीं पर है जिसमें उसके जीवन दर्शन का वर्णन किया गया है।

Related -  प्राचीन सभ्यता का जीवंत प्रदर्शन- एलोरा, एलीफेंटा और कान्हेरी गुफाएं
शांति स्तूप, धौली, भुबनेश्वर, उड़ीसा।

धौली पहाड़ की चोटी पर शांति स्तूप बना हुआ है। यहां पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। इस स्तूप से दया नदी का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। अभी हाल में हुई खुदाई में उदयगिरि में माधवपुरा महाविहार नामक एक मठ के अस्तित्व का प्रमाण मिला है।

– डॉ. राज बहादुर मौर्य, फोटो गैलरी-संकेत सौरभ (अध्ययन रत एम.बी.बी.एस.), झांसी, उ.प्र.

5/5 (1)

Love the Post!

Share this Post

1 thought on “सत्य, शांति, मोक्ष और सौन्दर्य बोध की गुफाएं- उदयगिरि, खण्डगिरि और रत्नागिरी, भुवनेश्वर (उड़ीसा)”

  1. देवेंद्र कुमार मौर्य कहते हैं:
    नवम्बर 9, 2020 को 11:23 अपराह्न पर

    अत्यंत सारगर्भित और जानकारियों से परिपूर्ण… एक लंबे अंतराल के बाद आपको लिखते देखना सुखद अनुभव है।

    प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • नवम्बर 2023 (1)
  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Aman Verma पर धरकार समाज के बीच……
  • Aman Verma पर धरकार समाज के बीच……
  • Dr Amit , Assistant Professor पर सेपियन्स : पुस्तक समीक्षा / महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ
  • अनाम पर धरकार समाज के बीच……
  • Rudra पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (90)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

019440
Total Users : 19440
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com