Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
  • hi हिन्दी
    en Englishhi हिन्दी
The Mahamaya

दृष्टि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की…

Posted on दिसम्बर 31, 2019जुलाई 10, 2020
Advertisement

बीसवीं शताब्दी के प्रवेशद्वार पर भारत में एक महानतम व्यक्तित्व का आविर्भाव होता है।उसे उनके अनुयायी प्यार से बाबा साहेब कहते हैं। देश ने उन्हें भारत रत्न से अलंकृत कर, उनके अवदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। धर्म के क्षेत्र में वह बोधिसत्व हैं। दुनिया ने उन्हें ज्ञान का प्रतीक माना है। वह व्यक्ति बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर हैं। विगत 6 दशकों से उन पर गहन चर्चा और बहस होती रही है। वर्तमान शताब्दी को भी अभी बाबा साहेब के चिंतन,लेखन और दर्शन से जूझना है। वर्ष 1960 के दशक से ही भारत में लाखों-करोडों लोगों की दर्शन – दृष्टि ने अम्बेडकरवाद के चश्में से देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक तथा संवैधानिक परिदृश्य को देखा है और उन लोगों को भी परखा है जोअम्बेडकर वाद के कट्टर विरोधी रहे हैं।

अभी बाबा साहेब और उनके उत्तराधिकारियों के प्रश्नों के जवाब सभी को देने हैं।अनेक भाषाओं में उपलब्ध बाबा साहेब डॉ .अम्बेडकर का और अम्बेडकर वाद पर समालोचना साहित्य आज़ बड़े – बड़े पुस्तकालयों का आकार ले चुका है। बावजूद इसके एक व्यक्ति और विचारक के रूप में बाबा साहेब डॉ .अम्बेडकर का सांगोपांग तथा मनोवैज्ञानिक अध्ययन अभी लिखा जाना बाकी है।
बाबा साहेब डॉ .अम्बेडकर ने भारत की सामाजिक व्यवस्था में उन प्रश्नों से लोहा लिया जो ईश्वर को मानवीय देवता बना कर मानवीय गरिमा को क्षतिग्रस्त करता है तथा जिसको अपनी अधीनता में रख कर आनंदित अनुभव करता है।

अम्बेडकर वाद उस पाखंड के विरुद्ध ऐसी प्रतिक्रिया है जो अन्याय, अत्याचार तथा शोषण को किसी भी स्तर पर उचित ठहराने के लिए विवेकीकरण की अन्तर्दृष्टि पैदा करता है। बाबा साहेब का चिंतन उसको जड़ से उखाड़ रहा है।वह कहते हैं कि यह एक ऐसा अन्याय या गलती है जिसका ठीक किया जाना जरूरी है। इसे ठीक करने की कसौटी वही धार्मिक आदर्शों की परम्परा है जिसकी आलोचना से वह अपनी चिंतन यात्रा आरम्भ करते हैं।

Related -  स्वामी प्रसाद मौर्य की व्यापक लोकप्रियता के कारण

बाबा साहेब डॉ .अम्बेडकर के परि निर्वाण के पश्चात् पूरे देश में उनके प्रति समर्पित, निष्ठावान तथा प्रतिबद्ध कार्य- कर्ताओं ने बाबा साहेब के आंदोलन को आगे बढ़ाया। हजारों- हजार मिशनरी साथियों ने अविवाहित रहकर, घर- परिवार त्याग कर निस्वार्थ भाव से अपने जीवन को बाबा साहेब के मिशन को समर्पित कर दिया। उत्तर भारत में भी बाबा साहेब के कारवां को आगे बढ़ाने का गम्भीर प्रयास हुआ।

स्वामी प्रसाद मौर्य उन समर्पित मिशनरी कार्यकर्ताओं में एक हैं। अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में कोई भी वर्ष उनका ऐसा नहीं रहा जब उन्होंने बाबा साहेब के जन्मोत्सव कार्यक्रम में, उनकी प्रतिमा के शिलान्यास तथा उदघाटन कार्यक्रम में, उनके नाम पर विद्यालयों की स्थापना दिवस समारोह में भागीदारी न की हो। आज भी उनके ओजस्वी भाषणों में बाबा साहेब के चिंतन की झलक मिलती है। यदि स्वामी प्रसाद मौर्य के उपरोक्त कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया जाय तो यह एक ग्रंथ हो सकता है।

अंततः यह मानना होगा कि अम्बेडकर वाद एक ऐसा सामाजिक संदेश है जिसका औचित्य निर्विवाद है। यहां मानव अस्तित्व का एक अर्थ है। जिसमें कला, विज्ञान, दर्शन, इतिहास, अर्थ शास्त्र सभी समाहित हैं। क्योंकि क्या है? और “क्या होना चाहिए? “इस शाश्वत तनाव से मानव जीवन कभी मुक्त नहीं हो सकता। एक समूह को प्यार करने के बदले पूरी मानव जाति को प्यार करना अधिक अच्छी भावना है। स्वामी प्रसाद मौर्य इसके श्रेष्ठ उदाहरण हैं।

– डॉ.राजबहादुर मौर्य, झांसी
दि. 31 दिसम्बर, 2019 ई.

Next Post-जन्म दिन की अशेष बधाइयां…माननीय श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी

Previous Post- विरासत और उत्तराधिकार सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का..

5/5 (1)
Related -  शैक्षिक दृष्टि का पुनर्नियोजन

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (3)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Somya Khare पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Kapil Sharma पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (80)
  • Book Review (59)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

015779
Total Users : 15779
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दी