Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
  • hi हिन्दी
    en Englishhi हिन्दी
The Mahamaya
kabra pahad caves

कबरा पहाड़ की गुफाएं- रायगढ़, छत्तीसगढ़

Posted on दिसम्बर 22, 2020दिसम्बर 22, 2020
Advertisement

कबरा पहाड़ के शैलाश्रय पुरातात्विक स्थल हैं जो रायगढ़ जिले से ८ किलोमीटर पूर्व में ग्राम विश्वनाथ पाली तथा भद्रपाली के निकट की पहाड़ी में स्थित हैं। यह पहाड़ घनी झाड़ियों तथा वृक्षों से घिरा हुआ दुर्गम स्थान है। यहां तक पहुंचने के लिए २ हजार फ़ीट की खड़ी चढ़ाई चढ़कर जाना पड़ता है। कबरा शैलाश्रय के चित्र गहरे लाल, खड़िया, गेरू रंग में अंकित हैं। इसमें कछुआ,अश्व तथा हिरनों की आकृतियां उकेरी गई हैं।

कबरा शैलाश्रय में जिले का अब तक का ज्ञात वन्य पशु जंगली भैंसे का विशालतम चित्र है।इसका मतलब है कि उस समय यहां पर यह जानवर पाये जाते थे। इसके साथ ही यहां पर मध्य पाषाण काल के लम्बे फलक, अर्धचंद्राकार लघु पाषाण के औजार चित्रित शैलाश्रय के निकट प्राप्त हुए हैं। यह क्षेत्र महानदी की घाटी में आता है। इस गुफा में प्राचीनतम मानव निवास के प्रमाण मिले हैं। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा विवरण में सिरपुर का जिक्र किया है। उसने लिखा है कि दक्षिण कौशल की राजधानी सिरपुर थी। बौद्ध धर्म की महायान शाखा के संस्थापक बोधिसत्व नागार्जुन का आश्रम सिरपुर में ही था।

कबरा छत्तीसगढ़ी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है- धब्बेदार। यह मझोले और छोटे ऊंचाई के सघन वृक्षों और झाड़ियों से ढका हुआ बलुआ पत्थरों का विस्तृत पहाड़ है। यहां पर वनस्पतियों के हरे- भरे कैनवास में जगह- जगह उघड़े बलुआ पत्थरों की वजह से पूरा पहाड़ दूर से धब्बेदार दिखाई देता है। स्थानीय लोग इसे गजभार पहाड़ बतलाते हैं। विरहोर रायगढ़ जिले की विशिष्ट जनजाति है। यह धरम जयगढ़ क्षेत्र में निवास करती है। यह आदिम जनजाति की श्रेणी में है। इनकी जनसंख्या लगभग ३ हजार है। घुमन्तू प्रवृत्ति के कारण यह लोग आज भी खानाबदोश जीवन जीते हैं। इनके घास फूस के घरों को टंडा कहा जाता है। गोंड, कंवर, उरांव अन्य प्रमुख जनजातियां हैं।

Related -  विरासत राजवंशों की, किन्तु विपन्नता में जीते "कोल आदिवासी"...

आदिमानव आज की तरह घर नहीं बना सकते थे। वे मौसम की मार तथा जंगली जानवरों से बचने के लिए प्राकृतिक रूप से बनी गुफाओं में रहते थे। इन्हीं गुफाओं को शैलाश्रय या चट्टानों के घर कहते हैं। गुफाओं की दीवारों पर आदिमानव उस समय जो चित्र कारी करते थे इसे ही राक पेंटिंग अथवा शैल चित्र कहा जाता है। रायगढ़ जिले के समीप बसनाझर, ओंगना, करमागढ तथा लेखापाडा की पहाड़ियों में मानव सभ्यता के शुरुआती दिनों की झलक आज भी देखी जा सकती है। ऐसा माना जाता है कि आदिम समाज समतामूलक था। भावों की जटिलताएं तथाकथित सभ्य और विकसित समाज की देन हैं।

छत्तीसगढ़ आधुनिक काल में १६ वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया। इससे पूर्व यह घने जंगलों का हिस्सा था। पहले इसे श्री पुर, रतनपुर, कौशल प्रदेश आदि नामों से जाना जाता था। यहां पर प्रागैतिहासिक मानव बसाहट के सबूत मिले हैं। दक्षिणी कौशल ही आज का छत्तीसगढ़ है। माना जाता है कि यहां पर ३६ गढ़ थे। इसी पर इसका नामकरण हुआ। जनरल कनिंघम ने इस क्षेत्र का पुराना नाम महाकौशल बताया है। मुगलकाल में इस क्षेत्र को रतनपुर राज्य कहा जाता था।

दिनांक १ नवम्बर २००० ई. को छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। नये राज्य के रूप में अभी इसने मात्र २० वर्ष पूरे किए हैं। लगभग ढाई करोड़ की आबादी का यह राज्य एक लाख, पैंतीस हजार, एक सौ चौरानबे वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसा हुआ है। यहां का विधानमंडल एक सदनीय है जिसमें ९० सीटें हैं। छत्तीसगढ़ राज्य से ११ सदस्य लोकसभा में तथा ५ सदस्य राज्यसभा में चुनकर जाते हैं। छत्तीसगढ़ भारत का एक ऐसा राज्य है जिसे महतारी (मां ) का दर्जा दिया गया है। पं. सुन्दर लाल शर्मा को छत्तीसगढ़ के गांधी कहा जाता है। वही महात्मा गांधी को २० दिसम्बर १९२० को पहली बार एक सत्याग्रह के लिए रायपुर में लाए थे।

Related -  ईश्वर के प्रिय बच्चे - "लेपचा आदिवासी" ...

गांधी जी ने रायपुर में जिस स्थान से एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था उसे ही आज़ गांधी चौक के नाम से जाना जाता है। बापू, आजकल के जनपद धमतरी के ग्राम कंडेल और कुरूद गये थे। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग २८६ किलोमीटर की यात्रा करने वाली महानदी, रायपुर के समीप धमतरी जिले में स्थित सिहावा नामक पर्वत श्रेणी से निकलती है। इसका प्रवाह दक्षिण से उत्तर की ओर है। साल का वृक्ष यहां का राजकीय वृक्ष है जो यहां पर सर्वाधिक पाया जाता है।

– डॉ. राज बहादुर मौर्य, फोटो गैलरी-संकेत सौरभ, अध्ययन रत एम.बी.बी.एस., झांसी, उत्तर प्रदेश

5/5 (3)

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (3)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Somya Khare पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Kapil Sharma पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (80)
  • Book Review (59)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

015705
Total Users : 15705
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दी