Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
  • hi हिन्दी
    en Englishhi हिन्दी
The Mahamaya
swami prasad maurya shram vibhag front

उत्तर-प्रदेश का श्रम विभाग बना मजदूर भाइयों के परिवार का सहारा

Posted on दिसम्बर 12, 2021दिसम्बर 12, 2021
Advertisement

– डॉ. राजबहादुर मौर्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, बुंदेलखंड कालेज, झांसी, फोटो गैलरी- संकेत सौरभ, एम. बी. बी. एस., झांसी (उत्तर प्रदेश), भारत।

उत्तर- प्रदेश का श्रम विभाग, प्रदेश के गरीब, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मजदूर भाइयों के परिवार का सहारा बन गया है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जबकि सरकार के श्रम मंत्रालय ने मजदूरों के दुःख और दर्द हो शिद्दत से महसूस कर उसके प्रभावी निराकरण का महाअभियान चलाया है।आज उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के द्वारा प्रदेश के मजदूर भाइयों के परिवार के कल्याण के लिए व्यापक स्तर पर कल्याण कारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

योजनाएं

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, आवासीय विद्यालय योजना, कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, कन्या विवाह अनुदान योजना, आवास सहायता योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, आपदा राहत सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना संचालित की जा रही हैं।

swami prasad maurya shri narendra modi prime minister

कुछ प्रमुख योजनाओं का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है-

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत पंजीकृत पुरुष कामगारों को ६ हजार रूपए की एकमुश्त धनराशि दी जाती है। महिला कर्मकार को संस्थागत प्रसव की स्थिति में ३ माह के न्यूनतम वेतन के बराबर धनराशि तथा १ हजार रूपए चिकित्सा बोनस दिया जाता है। शिशु के पुत्र होने की दशा में २० हजार रूपए तथा पुत्री होने पर २५ हजार रूपए दिए जाने की व्यवस्था है। जन्म से दिव्यांग बालिका होने की दशा में ५० हजार रूपए की सावधि जमा कराई जाती है।

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के २५ वर्ष से कम आयु के अधिकतम दो बच्चों को सहायता देने की व्यवस्था है। जिसमें कक्षा १ से ५ तक रूपए १५० प्रतिमाह, ६ से १० तक रूपया २०० प्रतिमाह, कक्षा ११ व १२ में २५० रूपया प्रति माह दिया जाता है।आई टी आई अथवा समकक्ष प्रशिक्षण हेतु सरकारी शुल्क के बराबर तथा स्नातक हेतु १००० रूपया, परास्नातक हेतु २ हजार, इंजीनियरिंग अथवा मेडिकल परास्नातक हेतु ८ हजार तथा शोध कार्य हेतु १२ हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाता है।कक्षा १० एवं १२ उत्तीर्ण बालिकाओं को साइकिल देने की व्यवस्था है।

Advertisement

इसके अलावा सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय प्रारम्भ किए जा रहे हैं। जिसमें पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई, आवास, भोजन सहित सारी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी।कौशल विकास मिशन द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

कन्या विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए स्वजातीय विवाह करने पर ५५ हजार रूपए तथा अन्तर्जातीय विवाह करने पर ६१ हजार रूपए अनुदान की व्यवस्था है। सामूहिक विवाह करने पर यही पैसा बढ़ाकर ६५ हजार रूपए दिया जाता है। इसके साथ ही १० हजार रूपए फुटकर खर्च के लिए भी दिया जाता है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों परिवारों को मकान बनाने हेतु १ लाख रुपए से अधिक की मदद की जाती है। पंजीकृत श्रमिकों को शौचालय निर्माण हेतु १२ हजार रूपए की धनराशि दी जाती है।

swami prasad maurya with yogi ji chief minister

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को चिकित्सा सहायता योजना के अंतर्गत भरपूर सुविधा सरकार की ओर से दी जाती है। आपदा राहत योजना के निर्माण श्रमिक को एक मुश्त १ हजार की मदद की जाती है। पेंशन योजना के तहत निर्माण श्रमिकों को सहायता दी जाती है। इसमें प्रत्येक पात्र श्रमिक को १ हजार रुपए प्रतिमाह देने का प्रावधान है। गम्भीर बीमारी सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के लिए पूरा खर्च श्रम विभाग द्वारा वहन किया जाता है।

Advertisement

मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के तहत दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर ५ लाख रूपए की धनराशि दी जाती है। पूर्ण स्थायी विकलांगता की दशा में यह राशि ३ लाख रूपए तथा आंशिक दुर्घटना पर २ लाख रुपए दिए जाने की व्यवस्था है। इसमें अपंजीकृत श्रमिक के लिए भी सहायता योजना का प्रावधान है। अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत भी पंजीकृत श्रमिकों के लिए २५ हजार रूपए की धनराशि मृतक के आश्रित को प्रदान की जाती है।

इसके अलावा अन्य कई योजनाएं भी पंजीकृत श्रमिकों के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं। अब पंजीकरण की प्रक्रिया को आन लाइन कर दिया है।पंजीकरण का पोर्टल upboc.in है। इस बार उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग की सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध है।

swami prasad maurya uttar pradesh

उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा संचालित उपरोक्त सभी योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के श्रमिक भाईयों को तथा उनके परिवार एवं बच्चों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। उद्देश्य यह भी कि श्रमिक भाई भी सम्मान और स्वाभिमान के साथ अच्छा जीवन जी सके। उन्हें, उनके परिवार तथा बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलें। बीमारी की दशा में, इलाज के अभाव में किसी का जीवन संकट में न पडे। गांव के गरीब लोगों को भी यह एहसास हो कि सरकार आपके दरवाजे तक खड़ी है। उद्देश्य यह भी है कि श्रमिक, नौजवान, किसान, महिलाओं को भी देश के विकास की मुख्यधारा से जोडा जाए। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

सामूहिक विवाह समारोह के महाआयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्रालय के द्वारा प्रदेश में श्रमिक भाईयों की बेटियों की धूमधाम से विवाह सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी भी निभाई जा रही है। यह एक अनूठी पहल है। इस पहल ने मानो मजदूर भाइयों को जीवन की बड़ी चिंता से उबार लिया है। बड़े कर्ज के मर्ज से सरकार ने उन्हें बचा लिया है। विवाह समारोह में धूमधाम, रौनक और शानो शौकत देखते ही बनता है। बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए ऐसे अनगिनत और बेहद सम्मानित लोग पहुंच रहे हैं कि कल्पना और सोच तथा पहुंच से बाहर की बात है। विधायक, सांसद और सिर्फ मंत्री ही नहीं वरन् स्वयं मुख्यमंत्री आशीर्वाद देने इन महा उत्सवों में पहुंच रहे हैं।

chief minister yogi ji with swami prasad maurya shram mantri

श्रम मंत्री, श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की भूमिका

यद्यपि इन सब पुनीत आयोजनों और महान कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार को क्रेडिट जाती है। तो भी इसमें श्रम मंत्रालय के बहुत ही कर्मठ, बिना थके लगातार कठिन साधना करने वाले यशस्वी कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का सबसे अधिक सराहनीय योगदान है। श्रम विभाग द्वारा सरकारी खर्च पर श्रमिक परिवारों की बेटियों का पूरे सम्मान के साथ वैवाहिक संस्कार हो, यह स्वामी प्रसाद मौर्य का विजन और मिशन है। श्रम विभाग के उन जिम्मेदार अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी शाबाशी दी जानी चाहिए जो अथक परिश्रम करते हैं। कभी गुमनाम सा रहने वाला श्रम मंत्रालय आज अपने सामाजिक सरोकारों तथा दायित्वों को बखूबी निभाने के लिए प्रदेश का सर्वाधिक चर्चित मंत्रालय बन चुका है।

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का लगभग चार दशक का लम्बा सामाजिक और राजनीतिक जीवन सामाजिक सरोकारों के साथ ही बीता है।घर परिवार और कुनबों की सरपरस्ती उन्होंने कभी नहीं की। दूसरों के दर्द को उन्होंने हमेशा अपना दर्द समझा और उसे साझा करने बिना किसी की परवाह किए अकेले निकल पड़े हैं। सैकड़ों लोगों से मिलने के लिए वह हजारों हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकल पड़ते हैं। अपने इसी मिशन में दिनांक ०२.०६.२०१८ से ०८.०६.२०१८ तक उन्होंने विदेश यात्रा किया। उक्त समयावधि में स्विट्जरलैंड के शहर जिनेवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की बैठक में शामिल हुए।

वर्ष २०१७ में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद श्री स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रम और सेवायोजन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। गुमनामी में रहने वाले श्रम विभाग को उन्होंने प्रदेश के श्रमिकों के कल्याण का माध्यम बनाने का निश्चय किया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत जोडकर मजदूर भाइयों के परिवार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस हेतु सबसे पहले श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम विभाग के अधिकारियों को श्रमिकों के पंजीकरण का निर्देश दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने स्वयं भी प्रदेश भर में श्रमिक अड्डों के व्यापक दौरे का कार्यक्रम बनाया और जमीनीस्तर पर स्वयं काम में जुट गए।इन सब दौरों पर निजी तौर पर और सरकारी स्तर पर भी श्री महादेव मौर्य जी माननीय मंत्री जी के साथ साये की तरह चलते हैं। बिना थके, बड़े शांत भाव से वह माननीय मंत्री जी का विशेष ख्याल रखते हैं।

swami prasad maurya shram mantri

लेबर अड्डों पर…

एक विस्तृत कार्यक्रम बनाकर, मजबूत और दूरदर्शी सोच, विजन और मिशन के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने कार्य को पूरा करने में जुट गए। उन्होंने पहले चरण में पूरे प्रदेश में लेबर अड्डों का दौरा किया तथा श्रमिक पंजीयन शिविरों का स्वयं मुआयना किया। अपनी देख रेख में पंजीकरण का वृहद अभियान चलाया। इस अवसर वह विचार गोष्ठी को संबोधित करते थे जिसमें मजदूर भाइयों को अधिक से अधिक पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित करते थे।

उनके विस्तृत दौरों पर कलम चलाना तथा उन्हें लिपि बद्ध करना चुनौतीपूर्ण कार्य है। क्योंकि संक्षिप्तीकरण विषय के साथ अन्याय करना होता है, बावजूद इसके मैंने इस पर कलम चलाई है। इस लेखन को उनके कार्यों की मात्र एक अति संक्षिप्त झलक मानना उचित होगा।

Advertisement

दौरों का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है-

जनपद- कुशीनगर

दिनांक ३० दिसम्बर २०१७ को वह जनपद कुशीनगर में श्रमिकों के बीच पहुंचे। यहां वी. पी. एस. काम्प्लेक्स, साखौपार, कुशीनगर में श्रमिकों को सहायता की चेक और पंजीकरण का प्रमाण पत्र वितरित किया। दिनांक ४ जनवरी २०१८ को जनपद बाराबंकी के, नाका सतरिक तिराहे पर निर्माण श्रमिक सदस्यता कार्यक्रम में भाग लिया तथा सर्दी से बचाव हेतु मजदूर भाइयों को २०० कम्बलों का वितरण किया।

जनपद- बरेली

दिनांक १३ जनवरी २०१८ को श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद बरेली का दौरा किया। वहां श्रम कल्याण संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पर रात्रि विश्राम कर अगले दिन, दिनांक १४ जनवरी २०१८ को वह वीसलपुर चौराहे के लेबर अड्डे पर गये तथा श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का शुभारंभ किया।

जनपद- गोरखपुर

दिनांक १८ जनवरी २०१८ को बतौर श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद गोरखपुर के लेबर अड्डे पर पहुंचे। यहां गोरखपुर शहर के खजांची चौराहे के लेबर अड्डे पर श्रमिकों के पंजीकरण शिविर एवं संगोष्ठी में भाग लिया। दिनांक ०१ फरवरी २०१८ को प्रातः ९ बजकर ३० मिनट पर ही श्रम मंत्री, श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद बस्ती के दक्षिण दरवाजा चौराहा स्थित लेबर अड्डे पर पहुंचे। यहां पर श्रम विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की सहायता राशि का उन्होंने वितरण किया तथा श्रमिक संगोष्ठी में भाग लिया।

जनपद- फतेहपुर

दिनांक ०३ फरवरी २०१८ को लखनऊ से निकलकर अलीगढ़, दिल्ली, फरीदाबाद, दिल्ली, कानपुर का तूफ़ानी दौरा करते हुए श्री स्वामी प्रसाद मौर्य दिनांक ०६ फरवरी २०१८ को प्रातः काल १० बजे जनपद फतेहपुर के लेबर अड्डे, गांधी मैदान पर पहुंच गए। यहां श्रम विभाग के द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीयन शिविर का शुभारंभ किया तथा विचार गोष्ठी को संबोधित किया। अपने ४ दिवसीय दौरे को सम्पन्न कर सायंकाल लखनऊ पहुंचे।

Advertisement

जनपद- गौतमबुद्ध नगर

दिनांक १५, १६ एवं १७ मार्च २०१८ को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली का व्यस्ततम दौरा किया। इस दौरे में जहां दिनांक १६ मार्च २०१८ को उन्होंने यू. पी. सदन में श्रम विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग के कार्यों की समीक्षा किया वहीं दिनांक १७ मार्च २०१८ को उन्होंने ल्वायड ला कालेज, ग्रेटर नोएडा के द्वारा आयोजित, इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इंटरनेशनल ह्यूमाइनीटेरियन एंड रिफ्यूजी लॉ, के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को श्री अखिलेश कुमार, श्री अनुभव अग्रवाल तथा डॉ. कविता द्वारा आयोजित किया गया था।

इसी दिन यहीं ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-१८ में श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक भाईयों के लिए संचालित योजनाओं के हित लाभ प्रमाण पत्रों का भी वितरण भी मंत्री जी ने स्वयं अपने हाथों से किया। इस अवसर पर नोयडा के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय सिंह भाटी तथा महानगर अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

swami prasad maurya shram mantri

जनपद- आगरा

दिनांक ०३ अप्रैल २०१८ को माननीय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, लखनऊ से कार द्वारा चलकर रात्रि ९ बजे सर्किट हाउस, जनपद आगरा पहुंचे। अगले दिन दिनांक ४ अप्रैल २०१८ को प्रातः ८ बजे वह एम. ए. फार्म हाउस, राजपुर चुंगी, समसा बाग रोड़, आगरा के लेबर अड्डे पर पहुंचे। यहां पर मंत्री जी ने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा पंजीकृत श्रमिकों के हित लाभ का वितरण भी किया। वह देर रात वापस लखनऊ आए।

दिनांक १६, १७, १८ एवं १९ मार्च २०१८ को श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य पुनः ने नई दिल्ली, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़ तथा मुरादाबाद जनपद का दौरा किया। इस दौरे में जहां उन्होंने अन्य अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया वहीं दिनांक १७ अप्रैल २०१८ को यू. पी. सदन में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक कर विभाग की गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। दिनांक १८ अप्रैल २०१८ को प्रवासी भारतीय केन्द्र, एम. ई. ए. १५ ए, रिजाल मार्ग चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में हिस्सा लिया।

Advertisement

जनपद- मुरादाबाद

दिनांक १८ अप्रैल २०१८ को ही माननीय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद मुरादाबाद पहुंच कर लोक निर्माण विभाग, चांदपुर में बी. ओ. सी. बोर्ड एवं श्रम विभाग के अधिकारियों तथा जिलाधिकारी बिजनौर के साथ प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक किया

जनपद- हरदोई

दिनांक १३ मई २०१८ ई. को प्रदेश के श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद हरदोई के लेबर अड्डे का दौरा किया। इसके एक दिन पूर्व वह जनपद शाहजहांपुर के दौरे पर गए थे और वहीं से रात्रि विश्राम हेतु जनपद बदायूं चले गए। प्रातः ६ बजे बदायूं के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन से चलकर ठीक प्रातः ९ बजे उनका काफिला बिलग्राम चुंगी लेबर अड्डा, जनपद हरदोई पहुंच गया। यहां पर मंत्री जी ने श्रम विभाग द्वारा संचालित पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा लाभार्थियों को विभिन्न अनुदानों का लाभ वितरण भी किया। एम.एल.सी. श्रीमती किरन मिश्रा जी का इस समारोह में सराहनीय योगदान रहा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री श्याम सुन्दर व श्री दिनेश चंद्र मिश्र के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जनपद- फिरोजाबाद

दिनांक ०९ जुलाई २०१८ ई. को (चार दिवसीय दौरा, दिनांक-९,१०,११,१२ अप्रैल २०१८) प्रातः ६ बजे अपने सरकारी आवास, लखनऊ से चलकर ठीक प्रातः काल ८ बजकर ३० मिनट पर माननीय श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद फिरोजाबाद में राम लीला मैदान चौराहे के बगल में लेबर अड्डे पर पहुंच गए। यहां पर श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मंत्री जी ने मुआयना किया तथा पालीवाल हाल नगर निगम में लाभार्थियों को हित लाभ योजना का प्रमाण पत्र वितरण किया। सहायक श्रमायुक्त, फिरोजाबाद श्री राजीव कुमार सिंह इस कार्यक्रम के आयोजक थे।

Advertisement

जनपद- आगरा

जनपद फिरोजाबाद का कार्यक्रम सम्पन्न कर मंत्री जी रात्रि विश्राम हेतु सर्किट हाउस जनपद आगरा आ गए। अगले दिन यानी दिनांक १० जुलाई २०१८ ई. को प्रातः काल ८ बजे सर्किट हाउस से चलकर वह ठीक ९ बजे प्रातः काल जनपद मथुरा के लेबर अड्डे पर पहुंच गए। यहां माननीय मंत्री जी के द्वारा श्रमिक पंजीयन शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी ने श्रमिकों के हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र भी वितरण किया। यहां सहायक श्रमायुक्त श्री प्रभात कुमार सिंह ने जिम्मेदारी संभाल रखी थी। मंत्री जी ने यहीं पर पुनः रात्रि विश्राम किया तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किया।

जनपद- बदायूं

दिनांक ११ जुलाई २०१८ को प्रातः ७ बजे सर्किट हाउस आगरा से चलकर माननीय मंत्री जी कई कार्यक्रमों को सम्पन्न करते हुए रात्रि विश्राम हेतु जनपद बदायूं आ गए। दिनांक १२ जुलाई २०१८ को प्रातः काल ९ बजे जनपद बदायूं के लेबर अड्डे पहुंच कर श्रमिक पंजीयन शिविर का मुआयना किया। श्रमिक कल्याण संगोष्ठी को संबोधित किया तथा लाभार्थियों के हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र भी वितरण किया।उप श्रमायुक्त बरेली इस कार्यक्रम के संयोजक थे।

जनपद- कन्नौज

दिनांक २२ जुलाई २०१८ ई. को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद कन्नौज में, नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के लेबर अड्डे का दौरा किया। प्रातः ६ बजे अपने सरकारी आवास, १४ कालिदास मार्ग, लखनऊ से अपनी स्टाफ कार यू. पी. -३२, बी. जी. – ७३८४ से चलकर ठीक प्रातः काल ९ बजे वह सीधे लेबर अड्डे पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का शुभारंभ किया तथा हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र वितरण किया। तत्पश्चात् यहां पर श्रमिक कल्याण गोष्ठी भी सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री वी. के. राय, अपर श्रम आयुक्त, कानपुर ने किया था।

दिनांक ०८ जुलाई २०१८ को माननीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में आई. सी. सी. एम. आर. टी. प्रेक्षागृह, सेक्टर-२५ इन्दिरा नगर में विज्ञान फाउन्डेशन के द्वारा भवन निर्माण श्रमिकों के एक दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लिया तथा समारोह को सम्बोधित किया।

swami prasad maurya shram mantri

जनपद- हापुड़

दिनांक १० अगस्त २०१८ को प्रदेश के श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य पुनः ४ दिवसीय प्रदेश भ्रमण पर निकले। दिनांक ११ अगस्त २०१८ को वह जनपद हापुड़ के, राघव रिजेन्सी, किठौर रोड, पर लेबर अड्डे पर पहुंचे। यहां पर भी मंत्री जी ने श्रमिक पंजीयन शिविर का शुभारंभ किया तथा लाभार्थियों को हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र वितरण किया। इस अवसर पर यहां पर भी माननीय मंत्री जी ने एक विचार गोष्ठी को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सहायक श्रमायुक्त हापुड़ श्री सुभाष यादव के द्वारा किया गया था।

जनपद- आजमगढ़

दिनांक ०८, ०९ एवं १० सितम्बर २०१८ को प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद बहराइच, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, मऊ तथा आजमगढ़ का दौरा किया। यात्रा के आखिरी दिन दिनांक १० सितम्बर २०१८ को वह जनपद आजमगढ़ के लेबर अड्डे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा लाभार्थियों के हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र वितरण भी किया। यहां पर एक विचार गोष्ठी को भी मंत्री जी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन उप श्रमायुक्त आजमगढ़ के द्वारा किया गया था।

जनपद- झांसी

दिनांक १९ सितम्बर २०१८ को अपने दौरों के क्रम में उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद झांसी के लेबर अड्डे का दौरा किया। प्रातः काल ८ बजकर ३० मिनट पर वह जनपद झांसी में सदर बाजार स्थित लेबर अड्डे पर पहुंच कर श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा एक विचार गोष्ठी को भी संबोधित किया। यहीं पर मंत्री जी ने मजदूरों के हित लाभ योजनाओं के प्रमाण पत्रों तथा चेकों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में झांसी सदर के भाजपा विधायक श्री रवि शर्मा भी उपस्थित थे।

Advertisement

जनपद- कानपुर

यहां से चलकर माननीय मंत्री जी ने जनपद कानपुर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। अगले दिन दिनांक २० सितम्बर २०१८ को प्रातः काल ९ बजकर ३० मिनट पर वह सेन्ट्रल पार्क शास्त्री नगर में लेबर अड्डे पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा लाभार्थियों को हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र वितरण किया। इस अवसर पर यहां पर एक विचार गोष्ठी को भी मंत्री जी ने सम्बोधित किया।

जनपद- मैनपुरी

दिनांक २८ सितम्बर २०१८ को उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद मैनपुरी के लेबर अड्डे का दौरा किया। प्रातः काल ६ बजे लखनऊ से चलकर ठीक ९ बजे मंत्री जी जनपद मैनपुरी में श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार नुमाइश पांडाल के लेबर अड्डे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा लाभार्थियों के हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र भी वितरण किया। यहां पर मंत्री जी ने विचार गोष्ठी को भी संबोधित किया।उप श्रमायुक्त, आगरा इस कार्यक्रम के आयोजक थे। यहां से सभी कार्यक्रमों को सम्पन्न कर मंत्री जी का काफिला रात्रि विश्राम हेतु जनपद आगरा के सर्किट हाउस आ गए।

Related -  स्वामी प्रसाद मौर्य : महान राजनेता, प्रेरक व्यक्तित्व

जनपद- अलीगढ़

दिनांक २९ सितम्बर २०१८ को प्रातः काल ७ बजे सर्किट हाउस आगरा से चलकर माननीय श्रम मंत्री जी प्रातः ९ बजे जनपद अलीगढ़ में लेबर अड्डे पर पहुंच गए। यहां पर कृष्णांजलि नाट्यशाला नुमाइश ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। माननीय मंत्री जी ने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा लाभार्थियों के हित लाभ योजनाओं का क्रियान्वयन जाना तथा प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया। यहां पर भी एक विचार गोष्ठी सम्पन्न हुई।उप श्रमायुक्त, अलीगढ़ इस कार्यक्रम के आयोजक थे।

swami prasad maurya shram mantri

लखनऊ

दिनांक ०२ फरवरी २०१९ को श्रम विभाग के काबीना मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद लखनऊ में सेक्टर-सी. सुशान्त गोल्फ सिटी, शहीद पथ, निकट बेस्ट प्राइस में स्थित लेबर अड्डे का दौरा किया किया। यहां पर उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा लाभार्थियों के हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र वितरण भी किया। यहां पर भी वह प्रातः काल ११ बजे पहुंच गए। इस कार्यक्रम का आयोजन उप श्रमायुक्त, लखनऊ के द्वारा किया गया था। दिनांक १५ फरवरी २०१९ को भी लखनऊ में ही मंत्री जी ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

जनपद- सहारनपुर

दिनांक २६, २७, २८ फरवरी तथा १ अप्रैल २०१९ अर्थात् ४ दिवसीय दौरा प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया। दिनांक २६ फरवरी २०१९ को लखनऊ से चलकर शाम को जनपद बिजनौर पहुंचे। यहीं पर रात्रि विश्राम किया। अगले दिन यानी २७ फरवरी को प्रातः ८ बजे बिजनौर से चलकर मीरापुर और मुजफ्फरनगर होते हुए वह दिन में १२ बजे जनपद सहारनपुर पहुंचे।

जनपद सहारनपुर में महाराजा पैलेस में श्रम विभाग द्वारा आयोजित पंजीकृत श्रमिकों के हित लाभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी दिन मंत्री जी ने सहारनपुर में ही असंगठित कर्मकार सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया। यहां पर कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी उप श्रमायुक्त, सहारनपुर ने सम्भाल रखी थी। रात्रि विश्राम मंत्री जी ने सर्किट हाउस मेरठ में किया।

जनपद- मेरठ

दिनांक २८ फरवरी २०१९ को माननीय श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद मेरठ के लेबर अड्डे का दौरा किया। यहां पर आई. आई. एम. टी. यूनिवर्सिटी कैम्पस में आयोजित श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के हित लाभ वितरण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पर कार्यक्रम का आयोजन श्री दीप्ति मान भट्ट, उप श्रमायुक्त, मेरठ के द्वारा किया गया था। यहां से चलकर मंत्री जी रात्रि विश्राम हेतु जनपद मुरादाबाद आ गए।

Advertisement

जनपद- मुरादाबाद

अगले दिन यानी दिनांक ०१ अप्रैल २०१९ को मंत्री जी ने जनपद मुरादाबाद के लेबर अड्डे का दौरा किया। यहां पर भी मंत्री जी ने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा निर्माण श्रमिकों को हित लाभ वितरण किया। यहां विचार गोष्ठी भी सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन उप श्रमायुक्त, मुरादाबाद, श्रीमती वन्दना के द्वारा किया गया था।

जनपद- कुशीनगर

दिनांक ०२ मार्च २०१९ को प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद कुशीनगर के विधानसभा क्षेत्र पडरौना में लेबर अड्डे पर पहुंचे। यहां पर भी मंत्री जी ने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र वितरण किया। यह कार्यक्रम जूनियर हाईस्कूल कोतवाली के सामने पडरौना में आयोजित किया गया था। यहां पर मंत्री जी ने जनसभा को भी संबोधित किया। श्री ए. के. सिंह, उप श्रमायुक्त, गोरखपुर तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कुशीनगर श्री मनीष कुमार सिंह ने समारोह आयोजन की जिम्मेदारी सम्भाल रखी थी।

जनपद- सिद्धार्थ नगर

चूंकि, पिछले दिनों मंत्री जी पथिक निवास, जनपद कुशीनगर, में रात्रि विश्राम हेतु ठहरे हुए थे इसलिए अगले दिन यानी दिनांक ०३ मार्च २०१९ को पथिक निवास से चलकर वह जनपद सिद्धार्थ नगर के लेबर अड्डे पर पहुंचे। यहां पुराना नौगढ़, तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जी ने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा हित लाभ योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। यहां पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया था जिसको माननीय मंत्री जी ने संबोधित किया।उप श्रमायुक्त, बस्ती श्री दिव्य प्रताप सिंह तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री लीलाधर ने समस्त आयोजन की जिम्मेदारी सम्भाल रखी थी।

Advertisement

जनपद- जौनपुर

दिनांक ०८ मार्च २०१९ ई. को उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद जौनपुर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगने वाले लेबर अड्डे का दौरा किया। प्रातः ९ बजकर ३० मिनट पर वहां पर पहुंच कर मंत्री जी ने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा श्रमिक कल्याण संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर श्रमिकों के हित लाभ योजनाओं का प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया।अपर श्रमायुक्त, वाराणसी श्री मधुर सिंह तथा सहायक श्रमायुक्त श्री कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया था।

दिनांक १७ अक्टूबर, २०२० ई. को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मिशन शक्ति अभियान एवं जन जागरूकता अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अगले दिन यानी दिनांक १८ अक्टूबर, २०२० को ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए श्रम विभाग द्वारा वर्चुअल माध्यम से मंत्री जी ने प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर महिला श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया तथा उनके लिए हित लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसी कड़ी में दिनांक २३ अक्टूबर, २०२० को भी मंत्री जी ने मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत कुल ३३४ महिला श्रमिकों व बालिकाओं को ५८ लाख रूपए का हित लाभ वितरण किया।

दिनांक ०९ नवम्बर, २०२० को माननीय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा टाटा ट्रस्ट, मुम्बई के सहयोग से उत्तर प्रदेश के १० जनपदों में श्रमिकों की सहायता हेतु मोबाइल वैन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, १४ कालिदास मार्ग पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम को भी मंत्री जी ने संबोधित किया। यह बतौर श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का अभिनव प्रयास था। यह कोविड संक्रमण का दौर था जहां मजदूर भाइयों को अधिकतम सहायता पहुंचाई गई।

swami prasad maurya shram mantri

जनपद- उन्नाव

दिनांक ३० दिसम्बर, २०२० के उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद उन्नाव में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का हित लाभ वितरित किया। उन्होंने वहां पर एक विचार गोष्ठी को भी संबोधित किया तथा श्रमिक पंजीयन शिविर का मुआयना किया।

दिनांक ०४ जनवरी, २०२१ को श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक, नवीन भवन स्थित तिलक हाल, उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में किया। इस बैठक में विभाग के सभी ज़िम्मेदार अधिकारी मौजूद थे। मंत्री जी एक एक कर बिंदु वार सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी लिया।उनकी प्रगति को परखा। ढ़िलाई बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनपद- वाराणसी

दिनांक ०९ जनवरी, २०२१ को श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद वाराणसी के मंडुवाडीह लेबर अड्डे का दौरा किया। यहां पर मंत्री जी ने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ११०० श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का हित लाभ वितरण किया। यहां पर एक विचार गोष्ठी को भी मंत्री जी ने बतौर मुख्य अतिथि क्रांतिकारी उद्बोधन के साथ संबोधित किया।

Advertisement

जनपद- हरदोई

दिनांक ११ जनवरी, २०२१ को श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद हरदोई के लेबर अड्डे का दौरा किया। यहां पर भी माननीय मंत्री जी ने श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का हित लाभ वितरण भी किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित भी किया।

जनपद- रायबरेली

दिनांक १३ जनवरी, २०२१ को श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद रायबरेली का दौरा किया तथा श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया। इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऊंचाहार, जनपद रायबरेली में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का हित लाभ वितरण भी किया। यहां पर मंत्री जी ने कुल १९ हजार, ०३७ लाभार्थी श्रमिकों को ९ करोड़, १० लाख, ३७ हजार, ९५७ रूपए की धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

उक्त धनराशि में चिकित्सा सहायता योजना के तहत ४ करोड़, ६ लाख, ४० हजार रूपए, शिशु एवं मातृत्व तथा बालिका मदद योजना के तहत २ करोड़, ५८ लाख रूपए, कन्या विवाह योजना के तहत २ करोड़, ३ लाख, १००० रूपए, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र तथा पुत्रियों को ३६३ साइकिल व छात्र वृत्ति योजना के तहत ५ लाख, ३२ हजार, २०० रूपए, मृत्यु विकलांगता सहायता योजना के तहत २२ लाख रूपए तथा अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत २ लाख, ७५ हजार रूपए की धनराशि श्रमिक भाईयों के बैंक खातों में आर टी जी एस के माध्यम से सीधे खाते में जमा कराई गई।

जनपद- रामपुर

दिनांक २९ जनवरी, २०२१ को माननीय मंत्री जी ने जनपद रामपुर के एक दिवसीय दौरे में वहां के लेबर अड्डे का दौरा किया और वहां पर श्रमिकों के पंजीकरण शिविर का मुआयना किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का हित लाभ वितरण भी किया। बतौर मुख्य अतिथि मंत्री जी ने एक जन सभा को भी संबोधित किया।

swami prasad maurya shram mantri

जनपद- मेरठ

दिनांक ३० जनवरी, २०२१ को माननीय श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद मेरठ पहुंचे। यहां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का श्रमिक हितलाभ वितरण किया।

जनपद- बुलंदशहर

दिनांक ३१ जनवरी, २०२१ को माननीय श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद बुलंदशहर का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरे में उन्होंने बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का श्रमिक हितलाभ वितरण किया। यहां पर आयोजित समारोह को भी मंत्री जी ने संबोधित किया तथा श्रमिक पंजीयन शिविर का मुआयना किया।

जनपद- एटा

दिनांक ०१ फरवरी, २०२१ ई. को मंत्री जी ने जनपद एटा का दौरा कर श्रम विभाग की समीक्षा की। यहां पर आई. टी. आई. परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का हित लाभ वितरण किया। यहां पर मंत्री जी ने कुल ११ हजार, ५१८ लाभार्थी श्रमिकों को ०८ करोड़, ८५ लाख, ७९ हजार, ६४४ रूपए की धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किए।

दिनांक ०२ फरवरी, २०२१ को श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद रायबरेली का दौरा किया। यहां के कस्बे बछरावां के मिनी इंडोर स्टेडियम, किदवई पार्क के परिसर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रमिक हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। यहां पर ३ हजार, श्रमिक परिवारों को २ करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का वितरण माननीय मंत्री जी के हाथों से किया गया। विचार गोष्ठी को भी मंत्री जी ने ओजस्वी वाणी से सम्बोधित किया।

जनपद- सीतापुर

दिनांक १० फरवरी, २०२१ को श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद सीतापुर का दौरा किया तथा वहां पर राजकीय इंटर कालेज के मैदान में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का श्रमिक हितलाभ वितरण किया। मंत्री जी ने इस अवसर पर कुल ५ हजार, ४६२ लाभार्थी श्रमिकों को ३ करोड़, ५७ लाख, ५३ हजार, २८७ रूपए की धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किए।

उक्त धनराशि में चिकित्सा सहायता योजना के तहत १ करोड़ ४२ लाख, ८२ हजार रूपए, शिशु, मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के तहत ५४ लाख, ६५ हजार २८७ हजार, कन्या विवाह योजना के तहत १ करोड़ १९ लाख, ३५ हजार रूपए,संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र तथा पुत्रियों को १९८ साइकिल, व छात्र वृत्ति योजना के तहत ११ लाख ४६ हजार रूपए तथा मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत २९ लाख २५ हजार रुपए की धनराशि का भुगतान आर टी जी एस के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा कराई गई।

swami prasad maurya shram mantri

दिनांक ११ फरवरी, २०२१ को माननीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद कुशीनगर का दौरा कर उदित नारायण डिग्री कॉलेज, पडरौना के मैदान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे जन जागरूकता एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का हित लाभ वितरण किया।कुल १३ हजार, ८१३ लाभार्थी श्रमिकों को ५ करोड़, ६० लाख, २५ हजार, ५५८ रूपए की धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।जिसकी धनराशि आर टी जी एस के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा कराई गई।

उपरोक्त धनराशि में चिकित्सा सहायता योजना के तहत ३ करोड़, ६८ लाख, ८७ हजार रूपए की धनराशि, शिशु हित लाभ योजना के तहत १५ लाख, २० हजार रूपए, मातृत्व हित लाभ योजना के तहत १० लाख, ३९ हजार, ५८ रूपए, बालिका आशीर्वाद मदद योजना के तहत, १३ लाख, ७५ हजार, रूपए, कन्या विवाह योजना के तहत ८६ लाख, ९० हजार रुपए, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र तथा पुत्रियों के ७५० साइकिल, व छात्र वृत्ति योजना के तहत २७ लाख, ६१ हजार, ५०० रूपए की धनराशि, मृत्यु विकलांगता सहायता योजना के तहत ३३ लाख रुपए, अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत ३ लाख, २५ हजार, रूपए, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के तहत २८ हजार रुपए तथा आवास सहायता योजना के तहत ०१ लाख रूपए की धनराशि का वितरण किया गया।

Advertisement

जनपद- लखीमपुर-खीरी

दिनांक १४ फरवरी, २०२१ ई. को उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग के काबीना मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद लखीमपुर-खीरी का दौरा कर श्रम विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा तथा श्रमिक पंजीयन शिविर का मुआयना किया।साथ ही विलोबी मैदान पर मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का श्रमिक हितलाभ वितरण किया। मंत्री जी ने यहां पर कुल ३ हजार, ८४४ लाभार्थी श्रमिकों को २ करोड़, २१ लाख, ८० हजार रूपए की धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किए।

उक्त धनराशि में चिकित्सा सहायता योजना के तहत ३९ लाख १६ हजार रूपए, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत ८५ लाख ६४ हजार रूपए, कन्या विवाह योजना के तहत ६१ लाख ५ हजार रूपए, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र तथा पुत्रियों को १७९ साइकिल व छात्र वृत्ति योजना के तहत ८ लाख ९५ हजार रूपए तथा मृत्यु विकलांगता व अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत २७ लाख रुपए की धनराशि का भुगतान आर टी जी एस के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की गई।

जनपद- श्रावस्ती

दिनांक ०६ मार्च, २०२१ को अपने मिशन के क्रम में श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद श्रावस्ती पहुंचे। यहां पर भी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का श्रमिक हितलाभ वितरण किया। मंत्री जी ने यहां पर कुल ११ हजार, ५१८ लाभार्थी श्रमिकों को ०८ करोड़ ८५ लाख ७९ हजार, ६४४ रूपए की धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किए।

उक्त धनराशि में चिकित्सा सहायता योजना के तहत ३ करोड़, ६० लाख ९ हजार, रूपए, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत १ करोड़, ६५ लाख ६९ हजार ८९४ रूपए, कन्या विवाह योजना के तहत ३ करोड़, ३९ लाख ९० हजार रूपए, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र तथा पुत्रियों को १३१ साइकिल, व छात्र वृत्ति योजना के तहत ५ लाख, ६० हजार ७५० रूपए, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के तहत ३६ लाख रूपए, अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत ४ लाख ५० हजार रूपए तथा आवास सहायता योजना के तहत २८ लाख रुपए की धनराशि का भुगतान आर टी जी एस के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की गई।

swami prasad maurya shram mantri

जनपद- फिरोजाबाद

दिनांक १२ मार्च, २०२१ को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद फिरोजाबाद का दौरा कर पी. डी. जैन इंटर कॉलेज के मैदान में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का श्रमिक हितलाभ वितरण किया। माननीय मंत्री जी ने कुल १२ हजार, ७४० लाभार्थी श्रमिकों को १० करोड़, ४१ लाख, ६९ हजार, ११९ रूपए की धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किए।

उक्त धनराशि में चिकित्सा सहायता योजना के तहत, ३ करोड़, १ लाख, ८ हजार, रूपए, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत २ करोड़, १० लाख, ८० हजार ८३९ रूपए, कन्या विवाह योजना के तहत ३ करोड़, ७५ लाख ६५ हजार रुपए, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र तथा पुत्रियों के लिए ७०० साइकिल, व छात्र वृत्ति योजना के तहत ३२ लाख, ३६ हजार रूपए, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के तहत १ करोड़, १ लाख रूपए, अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत १२ लाख, २५ हजार रुपए की तथा कर्मकार प्रतिकर अधिनियम, १९२३ के तहत श्रीमती सरिता पत्नी स्व. राजेश चौहान को ०८ लाख, ५४ हजार २८० रूपए की धनराशि का भुगतान आर टी जी एस के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा कराई गई।

दिनांक १३ मार्च, २०२१ को माननीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद बदायूं का दौरा कर इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का श्रमिक हितलाभ वितरण किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कुल ७ हजार, ३९१ लाभार्थी श्रमिकों को ०५ करोड़, ३० लाख, ४८ हजार, ६०० रूपए की धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किए।

Related -  सामुदायिक समरसता का चित्र

उक्त धनराशि में चिकित्सा सहायता योजना के तहत ०१ करोड़, ७३ लाख, ८० हजार रूपए, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत ९९ लाख, ८७ हजार रूपए, कन्या विवाह योजना के तहत ०२ करोड़, १६ लाख, ७० हजार रूपए, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र तथा पुत्रियों के २६७ साइकिल व छात्र वृत्ति योजना के तहत ०६ लाख, ९३ हजार, ६०० रूपए, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के तहत २० लाख रूपए तथा अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत २ लाख, ५० हजार रुपए की धनराशि का भुगतान आर टी जी एस के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा कराई गई।

Advertisement

जनपद- बांदा

दिनांक २४ मार्च, २०२१ ई. को माननीय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद बांदा का दौरा कर वहां राजकीय इंटर कालेज के मैदान में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का हित लाभ वितरण किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कुल ३ हजार, ६६० लाभार्थी श्रमिकों को १२ करोड़, ६५ लाख, ८३ हजार १५८ रूपए की धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किया।

उक्त धनराशि में चिकित्सा सहायता योजना के तहत २७ लाख, २५ हजार रूपए, शिशु, मातृत्व हित लाभ योजना के तहत ११ करोड़ ४ लाख, ४२ हजार ५५८ हजार रूपए, कन्या विवाह योजना के तहत ९१ लाख, ३० हजार रूपए, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पुत्र तथा पुत्रियों को २६७ साइकिल व छात्र वृत्ति योजना के तहत ६ लाख, २१ हजार ६०० रूपए, मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत ३६ लाख ६० हजार रूपए तथा मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के तहत ४ हजार रूपए की धनराशि श्रमिक भाईयों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया गया।

Advertisement

जनपद- सुल्तानपुर

दिनांक ४ अक्टूबर, २०२१ को प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद सुल्तानपुर का दौरा किया। यहां श्रम विभाग द्वारा कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर में आयोजित श्रमिक पंजीयन शिविर का मुआयना किया तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं का हित लाभ वितरण भी किया।

दिनांक ५ अक्टूबर, २०२१ को श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद प्रतापगढ़ का दौरा किया तथा यहां पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित हित लाभ वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया तथा विचार गोष्ठी को भी संबोधित किया।

दिनांक ३१ अक्टूबर, २०२१ को श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा ई. श्रम कार्ड पंजीकरण शिविर एवं ई. श्रम कार्ड वितरण समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली उपस्थित थे।

दिनांक ०२ नवम्बर, २०२१ को श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद कौशांबी का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरे में उन्होंने श्रम विभाग द्वारा आयोजित योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरण किया हित लाभ वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा विचार गोष्ठी को भी संबोधित किया। इसी दिन कौशांबी में ही मंत्री जी ने कल्याणी सेवा ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

दिनांक १० नवम्बर, २०२१ को माननीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विश्वेसरैया हाल, लखनऊ में श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्र रिषि दन्तोपंत ठेंगड़ी जी की १०१ वीं जयंती पर आयोजित ‘ श्रमिक समागम’ तथा श्रवण कुमार धार्मिक यात्रा पर निकले मजदूरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

swami prasad maurya shram mantri

जनपद- फतेहपुर

दिनांक ११ नवम्बर, २०२१ ई. को मंत्री जी ने जनपद फतेहपुर का दौरा कर श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का हित लाभ वितरण भी किया व श्रमिक पंजीयन शिविर का मुआयना किया। इस अवसर पर यहां पर मंत्री जी ने एक विचार गोष्ठी को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री जय कुमार सिंह, फतेहपुर के सदर विधायक श्री विक्रम सिंह, खागा की विधायक कृष्णा पासवान सहित कई विधायक भी उपस्थित थे।

जनपद- मिर्जापुर

दिनांक २७ नवंबर, २०२१ के माननीय श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनपद मिर्जापुर का एक दिवसीय दौरा किया तथा वहां पर श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत श्रमिक भाईयों के पुत्र, पुत्रियों को साइकिल एवं अन्य योजनाओं का हित लाभ का भी वितरण किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने गंगा देवी बालिका इंटर कॉलेज, अहरौरा, मिर्जापुर के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया तथा समारोह को सम्बोधित किया।

दौरों का निहितार्थ

एक श्रम मंत्री होने के नाते श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के यह दौरे दिखाते हैं कि उन्हें अपने काम के प्रति कितना लगाव तथा प्रतिबद्धता है। श्रमिकों के दुःख और दर्द को कम करने की तड़प है। जिस श्रम विभाग में वर्ष २०१७ तक केवल ३४ लाख श्रमिकों का पंजीकरण था आज श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की देखरेख और अगुवाई तथा परिश्रम की बदौलत यह पंजीकरण १ करोड़ ३५ लाख का आंकड़ा पार कर गया है। आज श्रम विभाग में १८ कल्याण कारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्रम मंत्रालय आज श्रमिक परिवारों की आशा का केन्द्र बन चुका है।

सामूहिक विवाह समारोह…

उत्तर प्रदेश में श्रम मंत्रालय के द्वारा सम्पन्न कराए जा रहे सामूहिक विवाह समारोहों का महाआयोजन अब एक महाउत्सव का रूप ले चुका है। दिनांक ०९ दिसम्बर २०१७ को परेड ग्राउंड, मेला क्षेत्र, जनपद इलाहाबाद, में २५० जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन से प्रारम्भ हुआ यह पुनीत कारवां आज विशालतम आकार ले चुका है। इस समारोह में माननीय श्री स्वामी प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

दिनांक २३ फरवरी, २०१८ को जनपद बदायूं के पुलिस लाइन मैदान पर १५१ जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में माननीय श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। दिनांक १८ मार्च २०१८ को पुनः मंत्री जी ने ग्राम- पहासा, निकट कालूखेड़ा, थाना- असोहा, जनपद उन्नाव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री विनोद कुमार मौर्य के द्वारा किया गया था।

दिनांक २४ अप्रैल २०१८ ई. को जनपद मिर्जापुर में, उप श्रमायुक्त मिर्जापुर मंडल के द्वारा गरीब श्रमिक परिवारों के ५०१ जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में माननीय श्रम मंत्री, श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने नव युगल दम्पत्तियों को सुखी और खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। यह समारोह पुतली घर, मिर्जापुर में सम्पन्न हुआ था और इसके आयोजन में मिर्जापुर सदर की माननीया विधायक शुचस्मिता मौर्य का सराहनीय योगदान रहा है।

swami prasad maurya saamuhik vivah scheme

दिनांक २९ अप्रैल २०१८ ई. को उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्रालय द्वारा, जनपद गोरखपुर में श्रमिक परिवारों के ६५१ जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम उप श्रमायुक्त, गोरखपुर मंडल के द्वारा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के विशाल कैम्पस में आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में भी माननीय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य पूरे समय उपस्थित रहे तथा वर बधुओं को अपना आशीर्वाद दिया।

दिनांक १ मई २०१८ को जनपद कानपुर नगर में प्रदेश के श्रम मंत्रालय द्वारा ४३५ जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह कानपुर शहर के सेन्टर पार्क, शास्त्री नगर में उप श्रमायुक्त, कानपुर, श्री राजेश कुमार द्वारा आयोजित किया गया था। बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य पूरे समय उपस्थित रहे तथा नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Advertisement

जनपद- मुरादाबाद

दिनांक १५ फरवरी, २०२१ को जनपद मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा श्रमिक परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यहां पर २७५४ बेटियों का पाणिग्रहण संस्कार धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उपस्थित थे। समस्त आयोजन के कर्ता धर्ता और समारोह की अध्यक्षता श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य थे। उन्ही की देखरेख में यह गरिमापूर्ण और पुनीत कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया जा सका। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री डॉ. महेंद्र सिंह जी, माननीय मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी तथा अन्य सम्मानित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जनपद- लखनऊ

दिनांक १८ मार्च, २०२१ को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की देखरेख और अगुवाई में श्रम विभाग द्वारा जनपद लखनऊ में विश्व का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों की ३ हजार, ५०७ बेटियों के विवाह समारोह का यह पुनीत अवसर था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं नव दम्पत्तियों को सुखी और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उपस्थित थे।

इस विशाल, अद्भुत और अतुलनीय आयोजन में वर बधुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए प्रदेश के माननीय विधि और न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक जी, माननीया महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, माननीय श्रम राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल पंथ जी व उत्तर प्रदेश सरकार के सम्मानित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। अपने ओजस्वी भाषण से श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सभी को मंगलमय जीवन की दुवा दी तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

जनपद- गाजियाबाद

दिनांक १५ नवम्बर, २०२१ को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा जनपद गाजियाबाद में पंजीकृत श्रमिकों की २३०६ बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की देखरेख और मुख्य आतिथ्य में संपन्न यह भव्य और विशाल समारोह जनपद गाजियाबाद के कमला नेहरू पार्क में आयोजित किया गया था। इस समारोह में सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम था क्योंकि यहां पर हिन्दू, मुस्लिम और बौद्ध धर्म के अनुयायियों की बेटियों का विवाह एक साथ परन्तु भिन्न भिन्न रश्मों रिवाज के साथ सम्पन्न हो रहा था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वर्चुअल माध्यम से नव दम्पत्तियों को सुखी और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह के सृजक और यशस्वी श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सभी नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्रालय का जिम्मा सम्भालने के साथ ही मैंने श्रम विभाग को मजबूत भाइयों के लिए शिद्दत और मजबूती के साथ जमीनी स्तर पर काम करने के लिए निर्देशित किया। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश का श्रमिक सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहा है।

swami prasad maurya shram mantri

आज इतने बड़े पैमाने पर एक साथ बेटियों का विवाह धूम धाम के साथ हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति तक सरकार की विकास योजनाएं पहुंचे और उन्हें यह एहसास हो कि सरकार हमारी है। यही सपना बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का था और यही सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का था।आज हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसी सपने को पूरा करने में जुटी हुई है।

इस अवसर पर १४८८ बेटियों की शादी हिन्दू धर्म के रीति रिवाज से, ८१२ जोड़ों की शादी इस्लामी परम्परा से तथा ६ जोड़ों की शादी बौद्ध धर्म के अनुसार सम्पन्न हुई। सरकार के द्वारा १६ करोड़, ३ लाख रुपए की धनराशि श्रमिक भाईयों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया गया। यहां लगभग २५ हजार का अपार जन सैलाब उमड़ा था। सभी के चेहरे पर प्रसन्नता थी। फिजां में खुशी थी। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वी. के. सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा तथा श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुनील भराला सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। यहां पर जनपद गाजियाबाद से १३३९ जोड़े, बुलन्दशहर से ४२६ जोड़े तथा जनपद हापुड़ से ६४१ जोड़े वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए।

Advertisement

जनपद- अयोध्या

दिनांक २६ नवम्बर, २०२१ को उत्तर प्रदेश का जनपद अयोध्या का राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान, विश्व के सबसे बड़े सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन का गवाह बना। अवसर था, उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों की ३९१५ बेटियों के भव्य और विशाल सामूहिक विवाह समारोह का। बतौर मुख्य अतिथि इस पुनीत आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं नव दम्पत्तियों को सुखी और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उपस्थित थे।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सद्भावना का अनूठा संगम कहा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास ही सामूहिक विवाह की सोच है। इसी सोच के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार श्रमिक की बेटी का कन्यादान करने आई है। कन्यादान करना मेरे लिए सबसे बड़ा पुण्य का काम है। सरकार कोरोना के दौरान भी ५४ लाख श्रमिकों के खाते में भत्ता दिया है।बाल विवाह और दहेज की प्रथा को तिलांजलि देकर समाज के प्रत्येक तबके की कन्याओं को सम्मान देने का काम हमारी सरकार कर रही है।

swami prasad maurya shram mantri

माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर संविधान दिवस की बधाई भी दिया। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा ११ जोड़ों को बुलाकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस समारोह में मुस्लिम परिवारों के १३८ जोड़ों का भी पूरे इस्लामी रीति रिवाज से निकाह सम्पन्न हुआ। अयोध्या के सांसद श्री लल्लू सिंह ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अयोध्या का ऐतिहासिक और पुरातन वैभव लौट रहा है। इस वैवाहिक समारोह में जनपद अयोध्या से १६१५ जोड़े, अमेठी से ६३१, बाराबंकी से ३७७, अम्बेडकर से ३५५ और जनपद सुल्तानपुर से ९५७ जोड़ों की शादी सम्पन्न हुई। यहां लगभग ५० हजार लोग उपस्थित थे और ३९.२६ करोड़ रुपए की धनराशि श्रमिक भाईयों के बैंक खातों में जमा कराई गई।

इस सारे आयोजन के कर्ता- धर्ता और प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की इस अवसर पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके चेहरे और हाव भाव से अतिशय प्रसन्नता झलक रही थी। अत्यधिक उल्लास में दिया गया उनका सम्बोधन मजदूर भाइयों के दिल को छू रहा था। फिजां में गजब का उत्साह और रोमांच था। सभी एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे थे। आज गरीब और मजलूम भी चिंता मुक्त हो अपनी बेटियों के हाथ पीले कर रहे थे। न आयोजन की चिंता, न भोजन की चिंता, न अतिथियों के आतिथ्य की चिंता। क्योंकि सबकी चिंता करने वाला उनका मसीहा स्वामी प्रसाद मौर्य जो था…! शायद इन्हीं पुनीत कार्यों के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस दुनिया में जन्म लिया है…!

swami prasad maurya shram mantri

जनपद- कुशीनगर में…

दिनांक २९ नवम्बर, २०२१ ई. को उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा जनपद कुशीनगर में गोरखपुर मंडल के श्रमिक परिवारों की २५०३ बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह रवीन्द्र नगर स्थित बुद्धा पार्क में बड़े धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित थे। अपने आशीर्वचनों में उन्होंने कहा कि श्रमिक राष्ट्र की नींव है, उन्हें जितना मजबूत किया जाएगा राष्ट्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। भाजपा की प्राथमिकता सूची में राष्ट्र सबसे ऊपर है। श्रमिक दिन रात राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य में लगा रहता है।

माननीय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। जनपद कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर तथा महराजगंज के श्रमिक भाईयों के परिवार यहां उपस्थित थे। इस वैवाहिक समारोह में हिन्दू, मुस्लिम तथा बौद्ध सभी धर्मों के मानने वाले परिवारों का विवाह उनके धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ। यहां लगभग ३० हजार लोगों की उपस्थिति थी।

Advertisement

जनपद- झांसी में

दिनांक ०२ दिसम्बर, २०२१ दिन वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्रालय द्वारा जनपद झांसी में श्रमिक परिवारों के बेटे और बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार,नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस समारोह में झांसी मंडल की २३० बेटियों का विवाह कन्या विवाह सहायता योजना के तहत सम्पन्न हुआ।

इसके अलावा मंत्री जी ने कन्या विवाह योजना के ३२८, मातृत्व हित लाभ योजना के १९२, शिशु लाभ योजना के २११, बालिका मदद के २३, मेधावी छात्र वृत्ति योजना के ५७, साइकिल योजना में ४५३, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के ७१, आवास योजना के ०१, निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के १८, अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत १८ लाभार्थियों सहित १६०३ लाभार्थियों को ५ करोड़, ३ लाख रुपए की धनराशि का वितरण किया। इसमें झांसी के ७५५, ललितपुर के ५६२ तथा जालौन जनपद के २८६ लाभार्थी सम्मिलित थे।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए माननीय श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘‘श्रमिक राष्ट्र का निर्माता है। मजदूरों के परिश्रम ही राष्ट्र की नींव पड़ती है। श्रमिक जितना मजबूत होगा, देश भी उतना ही अधिक मजबूत होगा।’’ उन्होंने आगे कहा कि ऐ मेरे मजदूर भाइयों पढ़ो, लिखो, आगे बढ़ो और हुक्मरान बनो।

जनपद- आगरा

दिनांक १२ दिसंबर २०२१ को जनपद आगरा में उत्तर प्रदेश के श्रम विभव द्वारा २,932 श्रमिक पुत्रियों क सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि श्री स्वामी प्रसाद मौर्य उपस्थित थे। इसके पूर्व भी श्रम विभाग द्वारा पिछले वर्ष आगरा में १२०० श्रमिक बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न हो चुका है।

निष्कर्ष

अपने आलेख को पूरा करते हुए पुनः एक बार फिर मैं यह कहना चाहता हूं कि संसदीय राजनीति सामूहिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत पर आधारित है। सभी उपलब्धियों का श्रेय सरकार को जाता है, ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार कमियों की जिम्मेदारी सरकार के शिर पर जाती है। बावजूद इसके मंत्रालयों को चलाने और चुस्त दुरुस्त रखने में विभागीय मंत्री की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। मंत्रियों का व्यक्तित्व, उनका विजन, उनकी कार्यशैली, उनका कौशल, विभाग के प्रति जिम्मेदारी सम्भालने का उनका उत्तरदायित्व, उनकी लगन, भाग- दौड़ करने की उनकी क्षमता, जनता के बीच उनकी निष्ठा, उनके स्वयं के जीवन और सामाजिक जीवन के बीच उनकी प्राथमिकताएं तथा उनके निजी जीवन की शुचिता इत्यादि मिलकर मंत्रालय की दशा और दिशा को तय करते हैं।

swami prasad maurya

एक निष्पक्ष और तटस्थ मूल्यांकन यह बताता है कि उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य उपरोक्त विवेचित मानदंडों से बहुत ऊपर हैं।उनका व्यक्तित्व चुम्बकीय है। उनमें कार्य करने की असाधारण क्षमता और जुनून है। अपार जन समूह उन्हें सुनने और देखने तथा उनसे मिलने के लिए उमड़ आता है। हजारों की भीड़ हमेशा उनके आसपास रहती है। बिना किसी को निराश किए वह सबकी सुनते हैं। उनके अंदर अपने पराए का भेद नहीं है। गरीबों, मजदूरों, मजबूरों और मजलूमों के वह रहनुमा हैं। उनका जीवन बहुत साफ सुथरा और पारदर्शी है। यही कारण है कभी गुमनामी में रहने वाला श्रम विभाग आज उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक लोकप्रिय विभाग बन गया है।

सन्दर्भ स्रोत

  • १- उत्तर- प्रदेश सरकार के श्रम विभाग, की वेबसाइट upboc.in
  • २- श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दौरों के लिए जारी होने वाले कार्यक्रम विवरण
  • ३- दैनिक समाचार पत्र, अमर उजाला के विभिन्न जनपदों के संस्करण में प्रकाशित समाचार
  • ४- दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के ई- संस्करण
  • ५- श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की फेसबुक वॉल- https://facebook.com/officialspmaurya
  • ६- मेरे स्वयं के द्वारा विभिन्न आयोजनों में की गई भागीदारी और प्रत्यक्ष अवलोकन
  • ७- श्री अजय कुमार मौर्य जी के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी और सामग्री
  • ८- श्री महादेव मौर्य जी के द्वारा उपलब्ध कराए गए माननीय मंत्री जी के लाइव भाषण
5/5 (1)

Love the Post!

Share this Post

2 thoughts on “उत्तर-प्रदेश का श्रम विभाग बना मजदूर भाइयों के परिवार का सहारा”

  1. देवेन्द्र कुमार मौर्य कहते हैं:
    दिसम्बर 13, 2021 को 9:53 पूर्वाह्न पर

    माननीय स्वामी प्रसाद जी का अथक परिश्रम और अनवरत प्रयास उनके समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व की ही अभिव्यक्ति है, लगातार लोगो के बीच रहना और उनके लिए तत्पर रहना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत की तरह है।

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      दिसम्बर 14, 2021 को 5:28 अपराह्न पर

      जी बिल्कुल सही कहा आपने डॉ साहब।

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (3)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Somya Khare पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Kapil Sharma पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (80)
  • Book Review (59)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

015705
Total Users : 15705
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दी