Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya

गोंड समाज के साथ……

Posted on जनवरी 8, 2020जुलाई 12, 2020
Advertisement

गोंड भारत और मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है। यह मूलरूप से द्रविड़ियन परिवार के माने जाते हैं। गोंड परिवार में नाग की पूजा की जाती है। बड़ा देव,गोंडों के आराध्य हैं। ठाकुर देव उनके ग्राम देवता हैं।

करमा,सैला,भडौनी, बिरहा,कहरवा,सजनी ,सुवा तथा दीवाली गोंडो के पारंपरिक नृत्य हैं। बिदरी,बकबंधी,हरदिली,नवाखानी,जवारा,मडयी तथा छेरता गोंडो के प्रमुख त्योहार हैं। गोंड अपने दैनिक जीवन में जिस भाषा का प्रयोग करते हैं वह गोंडी कहलाती है। उत्तर- प्रदेश में यह पिछड़ी जाति में शामिल है।

मध्य – प्रदेश का ऐतिहासिक नाम ही गोंडवाना है। एक समय गोंडवाना बड़ा राज्य था। अमर शहीद महारानी दुर्गावती गोंड समाज की वीरांगना थीं, जो मध्य प्रदेश के दुर्ग, भिलाई के राजा दलपतशाह गोंड की धर्मपत्नी थीं। एक युद्ध में राजा दलपतशाह के शहीद होने के बाद रानी दुर्गावती ने स्वयं अपने राज्य दुर्ग की कमान संभाली तथा अपने पौरुष और पराक्रम से अपने राज्य का विस्तार किया। तत्कालीन समय में उनका राज्य अति संवृद्धशाली तथा खुशहाल था। कालांतर में मुगलों ने दुर्ग पर आक्रमण कर दिया। बड़ी बहादुरी के साथ लड़ते हुए रानी दुर्गावती ने अपनी कुर्बानी दी।इस युद्ध में उनका एकमात्र बेटा नारायण भी मारा गया। आज भी गोंड समाज महारानी दुर्गावती को बड़े सम्मान के साथ याद करता है।

श्री स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा ही गोंड समाज के सुख दुःख के साथी रहे हैं। समय समय पर वह उनके बीच पहुंचते हैं तथा उनकी समस्याओं के निराकरण का भरपूर प्रयास करते हैं। दिनांक 4.07.2010 को टाऊन डिग्री कॉलेज, सिविल लाइंस, जनपद बलिया में आयोजित महारानी दुर्गावती की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिस्सा लिया। उन्होंने गोंड समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि “गोंड समाज एक ऐसा समाज रहा है जिसने कभी भी अपने मान,सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया है। कभी भी जुर्म,अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जंग में गोंड समाज ने पीठ नहीं दिखाई,भले ही इसके लिए उसे कितनी ही कुर्बानी क्यों न देनी पड़ी हो। परंतु आज यह समाज गरीबी, बेरोजगारी, निरक्षरता, बीमारी एवं भूमिहीनता से ग्रस्त है। जिसका निराकरण जरूरी है।” श्री स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा उन्हें कुरीतियों से दूर रहने तथा बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।

Related -  आदिवासी अस्मिता का कला बोध - जनजातीय संग्रहालय, भोपाल (म.प्र.)

देवेन्द्र नाथ सत्यार्थी का सन् 1952 में छपा उपन्यास”रथ के पहिए” का कथानक गोंड आदिवासी जन जीवन पर आधारित है।


– डॉ. राजबहादुर मौर्य, झांसी

Next Post- धरकार समाज के बीच……

Previous Post- खंगार समाज के साथ……

No ratings yet.

Love the Post!

Share this Post

1 thought on “गोंड समाज के साथ……”

  1. पिंगबैक: धरकार समाज के बीच…… - The Mahamaya

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr Amit , Assistant Professor पर सेपियन्स : पुस्तक समीक्षा / महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ
  • अनाम पर धरकार समाज के बीच……
  • Rudra पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Subhash Kumar पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Shubhi पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (89)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

017876
Total Users : 17876
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com