लगभग 35 वर्षों तक फ़ीरोज़ गाँधी कॉलेज के, राजनीति विज्ञान में रहकर प्रोफ़ेसर मधुसूदन मिश्र ने पूरी प्रतिबद्धता, समर्पण, तन्मयता और निष्ठा व ईमानदारी के साथ अध्यापन कार्य किया । उनके निर्देशन में 10 छात्रों ने विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किया और पीएचडी की उपाधि हासिल किया । इनमें से कई शोध छात्र आज प्रदेश और देश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं । महत्वपूर्ण बात यह भी है कि उनके निर्देशन में शोध कार्य करने वाला कोई भी विद्यार्थी आज बेरोज़गार नहीं है बल्कि सभी लोग शैक्षिक जगत में अपना योगदान दे रहे हैं ।
महीना: जुलाई 2026
विद्वता एवं अभिजात्यता का अनुपम संगम : प्रोफेसर हरि कृष्ण अरोड़ा
फ़ीरोज़ गाँधी कॉलेज, जनपद रायबरेली के राजनीति शास्त्र विभाग में प्राध्यापक रहे प्रोफेसर हरि कृष्ण अरोड़ा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित है । फ़ीरोज़ गांधी कॉलेज, रायबरेली उत्तर- प्रदेश में स्थित एक प्रमुख ऐतिहासिक उच्च शिक्षण संस्थान है । इसकी स्थापना 8 अगस्त, 1960 को जनपद रायबरेली के तत्कालीन सांसद और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दामाद फ़ीरोज़ गाँधी के द्वारा की गयी थी ।