Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya
Glimpses-of-world-history

पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक, भाग- 22

Posted on अगस्त 20, 2021अप्रैल 6, 2024

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पुस्तक विश्व इतिहास की झलक में लिखा है कि अंग्रेजी सरकार ने सन् 1929 में मजदूर वर्ग की बढ़ती ताकत को खत्म करने के लिए एकाएक 32 मजदूर नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ षड्यंत्र का मुकदमा चला दिया यह मुकदमा दुनिया भर में मेरठ केस में मशहूर हो गया। 1929 में ही लाहौर के षड्यंत्र के एक मुकदमे में एक कैदी जतीन्द्रनाथ दास ने जेल में बुरे बर्ताव के कारण भूख हड़ताल कर दी। अनशन के 61 वें दिन उनकी मौत हो गई। जतीन्द्रनाथ के आत्मबलिदान ने भारत में गहरा असर डाला।

26 जनवरी 1930 को भारत के शहरों और गांवों की अनगिनत सभाओं में, सारे देश में स्वाधीनता की विशेष शपथ ली गई थी। इस दिन की वर्षगांठ हर साल मनाई जाती है। 1930 के सविनय अवज्ञा आन्दोलन में लगभग एक लाख लोग जेल गए थे। इसी समय लंदन में द्वितीय गोलमेज कांफ्रेंस बुलाई गई थी, जिसमें कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि नहीं गया था। मार्च 1931 में गांधी- इरविन समझौता हुआ। इसी समय उत्तर- पश्चिम सीमा प्रांत में ख़ान अब्दुल गफ्फार खान की रहनुमाई में एक विशाल, पर शांति पसंद संगठन काम कर रहा था। यह खुदाई खिदमतगार कहलाते थे। इन्हें लाल कुर्ती दल भी कहते थे, क्योंकि यह लोग लाल रंग की कुर्ती पहनते थे। यह पठान लड़ाकू थे।

लंदन में द्वितीय गोलमेज कांफ्रेंस

1931 के कांग्रेस के करांची अधिवेशन में मौलिक अधिकारों और आर्थिक कार्यक्रम का प्रस्ताव पारित किया गया। 1935 में ब्रिटिश पार्लियामेंट ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पास किया, जिसमें भारत के लिए एक नया संविधान तय किया गया। इसमें कई तरह की पाबंदियों के साथ प्रांतीय स्वशासन दिया गया था।इसी के तहत 1937 में प्रांतीय सभाओं के चुनाव हुए। 1937 में बरमा भारत से अलग किया गया।


तुर्की गणराज्य का राष्ट्रपति अपने पद की शपथ खुदा के नाम पर नहीं लेता बल्कि अपनी ईमानदारी के नाम पर लेता है। मिस्र में अल्पसंख्यकों का मुख्य वर्ग काप्टों का है। यह लोग प्राचीन मिस्रियों की औलाद माने जाते हैं। यह मिस्र की सबसे पुरानी नस्ल है और ईसाई हैं। जुलाई 1930 में दमिश्क में अरब नारियों की कांग्रेस का पहला अधिवेशन भी हुआ था। उनका एक मजबूत नारी मताधिकार संघ भी है। मुस्तबा अर्थात् जिस पर किसी प्रकार का कोई संदेह न किया जाए।

पिछले 7-8 हजार वर्षों से, नील नदी मिस्र की रगों का खून रही है। मिस्र की सारी खेती बाड़ी और जिंदगी का दारोमदार नील नदी में हर साल आने वाली बाढों पर रहता है, जिन्होंने अबीसीनिया के पठारों से खाद भरी मिट्टी लाकर इस रेगिस्तान को हरी भरी और उपजाऊ धरती बना दिया है।नील नदी के ऊपरले फैलाव सूदान में भी हैं। इसलिए मिस्र के वास्ते सूदान जीवन का आधार है।

nile river egypt

पश्चिम एशिया का खाल्दिया शहर सात हजार वर्ष पहले इतिहास में कदम रखता है। यह प्रदेश आजकल का इराक़ है। इसके बाद बेबीलोन आता है। बेबीलोन के बाद असीरिया का उदय होता है जिसकी महान् राजधानी निनेवे है। कालान्तर में ईरान के हकामनी आए, जिनकी राजधानी पर्सिपोली थी। इनमें महान् बादशाह कुरुश, दारा और जरस्क पैदा हुए। बाद में यूनान से सिकन्दर आया।इसने खुद ईरान के शाह की पुत्री के साथ विवाह किया। पश्चिम एशिया के इन तीन देशों में ही तीन महान मजहबों का जन्म हुआ। एक यहूदी मज़हब, दूसरा जरथुस्त मज़हब और तीसरा ईसाइयत।

इब्नबतूता, एक अरब यात्री था, जिसका जन्म 14 वीं सदी के शुरू में मोरक्को के शहर तंजीर में हुआ था। 21 वर्ष की उम्र में वह मोरक्को से सारे उत्तरी अफ्रीका को लांघकर मिस्र जा पहुँचा और वहां से अरब, सीरिया और ईरान गया।फिर अनातोलिया (तुर्की) और दक्षिणी रूस तथा कुस्तुंतुनिया (विजैंतिया की राजधानी) और मध्य एशिया होता हुआ भारत आया। भारत को उत्तर से दक्षिण तक लांघकर वह मालाबार और लंका जा पहुँचा और फिर चीन चला गया। वापस लौटते वक्त वह अफ्रीका में घूमता फिरा और उसने सहारा के रेगिस्तान को भी पार किया।इसकी मिसाल दुर्लभ है। इब्नबतूता ने लिखा है कि मिस्र उस समय मालदार शहर था। भारत में जॉत- पात का, सती का तथा पान सुपारी भेंट करने का रिवाज था।

उस समय पश्चिम एशिया में दो बड़े रेलमार्ग थे- एक बगदाद रेलवे तथा दूसरा हिजाज रेलवे। बगदाद रेलवे, बगदाद को भूमध्य सागर व यूरोप से जोड़ती है।हिजाज रेलवे अरब देश को मदीना को अलेप्पो पर बगदाद रेलवे से जोडती है। हिजाज, अरब का सबसे ज्यादा महत्व का भाग है क्योंकि यहीं पर मक्का तथा मदीना है। अरब का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान है। इसके ज्यादातर निवासी घुमक्कड़ खानाबदोश कबीले थे जो बद्दू कहलाते थे। यह लोग रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले अपने तेज ऊंटों पर बैठकर और अपने दुनिया भर में नामी सुन्दर अरबी घोड़ों पर सवार होकर रेगिस्तान की बालू पर एक छोर से दूसरे छोर तक सफ़र किया करते थे

हिजाज़ और नज्द अरब के दो मुख्य टुकड़े हैं। दक्षिण पश्चिम में यमन है जो पुराने रोमन ज़माने से अरेबिया फेलिक्स यानी मुबारक, खुशहाल अरब के नाम से मशहूर रहा है। अरब के दक्षिण पश्चिम नोक के पास अदन है। यहीं पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाले जहाज़ ठहरते हैं। ईराक का इब्न सऊद मुसलमानों के खास वहाबी सम्प्रदाय का सरदार था जिसे 18 वीं सदी में अब्दुल वहाब ने चलाया था। यह इस्लाम में सुधार का आंदोलन था। इब्न सऊद ने 1926 में हिजाज़ की बादशाहत पर कब्जा कर लिया। 1926 में ही उसने मक्का में विश्व इस्लामी कांग्रेस का आयोजन किया। भारत से इस इजलास में मौलाना मोहम्मद अली गए थे।

प्राचीन समय में यहूदियों का कोई राष्ट्रीय वतन नहीं था। उनके साथ अजनबियों जैसा व्यवहार किया जाता था। इन्हें गैटो कहकर अपमानित किया जाता था। वे येरूसलम को जाइयन कहकर बुलाते थे और उसे बहिश्त (स्वर्ग) की तरह मानते थे। जाइयनवाद, वही पुरातन पुकार है जो इन्हें येरूसलम और फिलिस्तीन की ओर खींचती है। ब्रिटिश सरकार ने नवम्बर 1917 में एक घोषणा किया जो बाल्फोर घोषणा कहलाती है। इसमें कहा गया है कि फिलिस्तीन में एक राष्ट्रीय वतन क़ायम किया जाएगा। इस घोषणा का यहूदी कौम ने तो स्वागत किया जबकि अरब, गैर अरब, मुसलमान, ईसाई अर्थात् सारे ग़ैर यहूदियों ने विरोध किया। तभी से फिलिस्तीन की कहानी अरबों और यहूदियों के बीच लड़ाई झगडे की कहानी रही है।

बाल्फोर घोषणा Balfour declaration
बाल्फोर घोषणा

विलाप की दीवार– फिलिस्तीन में यह दीवार पुराने जमाने में हिरोद के मंदिर के परकोटे का हिस्सा थी, इसलिए यहूदियों के लिए यह पवित्र जगह है। यहूदी इसको अपने उन दिनों की यादगार मानते हैं, जब वे एक महान कौम थे। बाद में इस जगह मस्जिद बना दी गई और यह दीवार उसी की इमारत में शामिल कर दी गई। यहूदी लोग इस दीवार के पास प्रार्थना करते हैं और जोर जोर से नौहा पढ़ते हैं। इसीलिए इसका नाम विलाप की दीवार पड़ गया।

– डॉ. राजबहादुर मौर्य, फोटो गैलरी- डॉ. संकेत सौरभ, झांसी, उत्तर प्रदेश, भारत

5/5 (2)

Love the Post!

Share this Post

7 thoughts on “पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक, भाग- 22”

  1. कपिल शर्मा कहते हैं:
    अगस्त 25, 2021 को 9:11 अपराह्न पर

    चरण स्पर्श गुरु जी।
    बहुत ही सुंदर व्याख्या है।

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      अगस्त 26, 2021 को 9:22 पूर्वाह्न पर

      ईश्वर आपकी मदद करे, मेरी दुवा है।

      प्रतिक्रिया
  2. Dr. Sita Ram Singh कहते हैं:
    अगस्त 21, 2021 को 3:36 अपराह्न पर

    बहुत सुन्दर व्याख्या.. बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      अगस्त 21, 2021 को 5:04 अपराह्न पर

      बहुत बहुत आभार आपका, सर

      प्रतिक्रिया
  3. देवेन्द्र कुमार मौर्य कहते हैं:
    अगस्त 20, 2021 को 6:40 अपराह्न पर

    बेहद ही आकर्षक रूप से आपने विभिन्न तथ्यों को एक साथ पिरोया है।

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      अगस्त 20, 2021 को 7:32 अपराह्न पर

      बहुत बहुत धन्यवाद आपको डॉ. देवेन्द्र कुमार जी

      प्रतिक्रिया
    2. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      अगस्त 21, 2021 को 5:17 अपराह्न पर

      बहुत बहुत धन्यवाद आपको डॉ साहब

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Latest Comments

  • Kamlesh mourya पर बौद्ध धर्म और उनसे सम्बन्धित कुछ जानकारियाँ और मौलिक बातें
  • Tommypycle पर असोका द ग्रेट : विजन और विरासत
  • Prateek Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Mala Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Shyam Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम

Posts

  • जून 2025 (2)
  • मई 2025 (1)
  • अप्रैल 2025 (1)
  • मार्च 2025 (1)
  • फ़रवरी 2025 (1)
  • जनवरी 2025 (4)
  • दिसम्बर 2024 (1)
  • नवम्बर 2024 (1)
  • अक्टूबर 2024 (1)
  • सितम्बर 2024 (1)
  • अगस्त 2024 (2)
  • जून 2024 (1)
  • जनवरी 2024 (1)
  • नवम्बर 2023 (3)
  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (108)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (23)
  • Memories (13)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

030719
Total Users : 30719
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2025 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com