Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
  • hi हिन्दी
    en Englishhi हिन्दी
The Mahamaya

ह्वेनसांग की भारत यात्रा- उन्नाव, प्रयाग, कौशाम्बी और सुल्तानपुर…

Posted on अप्रैल 29, 2020जुलाई 13, 2020
Advertisement

महाराज हर्षवर्धन से भेंट कर ह्वेनसांग “ओयूटो” राज्य में आया। सम्भवतः यह आजकल का उन्नाव रहा होगा। उस समय यहां सम्पूर्ण देश में कोई 100 संघाराम और 3000 साधु थे। इसमें हीनयान और महायान दोनों सम्प्रदायों के भिक्षु थे। उसने लिखा है कि राजधानी में एक प्राचीन संघाराम है। यह वह स्थान है जहां पर वसुबन्धु ने कई वर्ष के कठिन परिश्रम से अनेक शास्त्रों की रचना किया था।

dandiya kheda
डौंडिया खेड़ा, उन्नाव.

नगर के उत्तर 40 ली दूर गंगा नदी के किनारे पर एक बड़ा संघाराम है जिसके भीतर अशोक राजा का बनवाया हुआ एक स्तूप 200 फ़ीट ऊंचा है। यहां बुद्ध के पद चिन्ह भी हैं। संघाराम से पश्चिम 4,5 ली की दूरी पर एक स्तूप है जिसमें तथागत भगवान् के नख और बाल रखे हुए हैं। नगर के दक्षिण-पश्चिम 4,5 ली की दूरी पर एक बड़ी आम्र वाटिका में एक पुराना संघाराम है। यह वह स्थान है जहां असंग बोधिसत्व ने विद्या अध्ययन किया था।(पेज नं 163)

आम्र वाटिका से पश्चिमोत्तर दिशा में लगभग 100 क़दम की दूरी पर एक स्तूप है जिसमें तथागत भगवान् के नख और बाल रखे हुए हैं। यहीं असंग बोधिसत्व ने निर्वाण प्राप्त किया था। उनके भग्न स्थान से लगभग 40 ली उत्तर-पश्चिम में एक संघाराम है जिसके उत्तर तरफ़ गंगा नदी बहती है। इसके भीतरी भाग में ईंटों का बना हुआ एक स्तूप लगभग 100 फ़ीट ऊंचा खड़ा है।यही स्थान है जहां वसुबन्धु बोधिसत्व का सर्वप्रथम महायान सम्प्रदाय के सिद्धांतों के अध्ययन करने की अभिलाषा उत्पन्न हुई थी।(पेज नं 165)

ह्वेनसांग वहां से चलकर “ओयमोसी”(हयमुख) राज्य में आया। लार्ड कनिंघम ने इसकी पहचान डौंडियाखेड़ा (उन्नाव) के रूप में किया है। यहां 5 संघाराम हैं, जिसमें लगभग 1,000 संन्यासी हीनयान सम्प्रदाय के सम्मतीय संस्थानुयायी निवास करते हैं। नगर के निकट ही दक्षिण- पूर्व दिशा में गंगा नदी के किनारे एक स्तूप अशोक राजा का बनवाया हुआ है। यह 200 फ़ीट ऊंचा है। इस स्थान पर बुद्ध भगवान ने तीन माह तक धर्मोंपदेश दिया था। एक दूसरा स्तूप भी है जिसमें तथागत भगवान् के नख और बाल रखे हुए हैं। इस स्तूप के निकट ही एक संघाराम बना हुआ है जिसमें 200 शिष्य निवास करते हैं। इसके भीतर बुद्ध भगवान की एक मूर्ति बहुमूल्य धातुओं से सुसज्जित है।(पेज नं 167)

Related -  पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक (भाग-१२)

यात्रा के अगले चरण में ह्वेनसांग “पोलोयीकिया”अर्थात् प्रयाग आया। यहां उसे 2 संघाराम मिले जिसमें थोड़े से संन्यासी हीनयान सम्प्रदायी निवास करते थे। राजधानी के दक्षिण-पश्चिम चंपक बाग में एक स्तूप अशोक राजा का बनवाया हुआ है। यद्यपि इसकी नींव भूमि में धंस गई है तो भी यह 100 फ़ीट से अधिक ऊंचा है। इसी के निकट ही बुद्ध देव के नख और बाल सहित एक स्तूप तथा वह स्थान जहां पर गत चारों बुद्ध बैठते और चलते थे, बना हुआ है। इस अंतिम स्तूप के निकट ही एक प्राचीन संघाराम है।(पेज नं 167,168)

यहां से आगे दक्षिण- पश्चिम दिशा में चलकर वह “कियावशंगमी” अर्थात् कौशाम्बी आया। यहां उसे 10 संघाराम मिले जो उजाड़ और सुनसान थे।ह्वेनसांग ने लिखा है कि तो भी यहां 300 संन्यासी हैं। नगर के भीतर बुद्ध देव की मूर्ति जो चन्दन की लकड़ी पर खोदकर बनायी गई है, पत्थर के सुन्दर छत्र के नीचे स्थापित है। यह उदयन नरेश की कीर्ति का द्योतक है। यहां बुद्ध के पद चिन्ह भी हैं। नगर के अंतर्गत दक्षिण- पूर्व के कोने में एक प्राचीन स्थान था। जिसका भग्नावशेष अब तक विद्यमान है। मध्य में बुद्ध देव का एक विहार और एक स्तूप तथागत भगवान् के नख और बालों सहित है। उनके स्नानगृह का खण्ड़हर अभी मौजूद है।(पेज नं 171,172) संघाराम के दक्षिण- पूर्व वाले दो खण्ड़ के बुर्ज के ऊपरी भाग में ईंटों की एक गुफा है जिसमें वसुबंधु बोधिसत्व भी रहता था। इसके निकट ही एक स्तूप अशोक राजा का बनवाया हुआ 202 फ़ीट ऊंचा है। पास में ही एक दूसरा स्तूप बुद्ध देव के नख और बालों सहित है। यहां तथागत भगवान् के पद चिन्ह भी हैं।(पेज नं 173)

raja udyan ka killa

कौशाम्बी से चलकर वह “कियाशी पोनो” नामक नगर में आया। इस स्थान की पहचान गोमती नदी के किनारे बसे “सुल्तानपुर” नगर से की गई है। इसका प्राचीन नाम “कुशपुर या कुशभवन” था।ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृत्तांत में लिखा है कि यहां नगर के पास ही एक प्राचीन संघाराम है जिसकी दीवारों की केवल नींव ही शेष है। इस स्थान के पास एक स्तूप अशोक राजा का बनवाया हुआ है। यद्यपि इसकी दीवारें टूट- फूट गई हैं तो भी यह 200 फ़ीट ऊंचा है। यहां पर बुद्ध देव ने 6 मास तक धर्मोंपदेश दिया था।इसी के निकट बुद्ध देव के पद चिन्ह भी हैं। यहीं एक स्तूप उनके नख और बालों पर बना हुआ है।(पेज नं 175)

Related -  पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक (भाग-१३)

वहां से 170 या 180 ली उत्तर दिशा में चलकर वह “पीसोकिया” अथवा “विशाखा”राज्य में आया। जनरल कनिंघम मानते हैं कि यह प्रदेश साकेत या फाहियान का सांची रहा होगा।जो ठीक अयोध्या या अवध के समान है। यहां कोई 20 संघाराम 3,000 संन्यासियों के सहित हैं जो हीनयान सम्प्रदाय की सम्मतीय संस्था का प्रतिपालन करते हैं। नगर के दक्षिण में सड़क के बांई ओर एक बड़ा संघाराम है जिसके निकट एक स्तूप 200 फ़ीट ऊंचा अशोक राजा का बनवाया हुआ है।

allahabad ashoka pillar
इलाहाबाद में प्राचीन अशोक स्तंभ -1838 में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ द्वारा डिजाइन की गई|

प्राचीन काल में बुद्ध देव ने 6 वर्ष तक यहां निवास और धर्मोंपदेश करके अनेक मनुष्यों को अपना अनुयाई बनाया था। स्तूप के निकट ही एक अद्भुत वृक्ष 6, 7 फ़ीट ऊंचा लगा हुआ है। कितने ही वर्ष व्यतीत हो गये, परंतु यह ज्यों का त्यों बना हुआ है।न घटता है और न बढ़ता है। किसी समय में बुद्ध देव ने अपने दांतों को स्वच्छ करके दातून को फेंक दिया था। वह दातून जम गई और उसमें बहुत से पत्ते निकल आए, यही वह वृक्ष है। विरोधियों ने अनेक बार इस वृक्ष को काट डाला, परंतु यह फिर पहले के समान पल्लवित हो गया। इस स्थान के निकट ही बुद्ध देव के पद चिन्ह हैं तथा नख और बालों सहित एक स्तूप भी है।(पेज नं 176)

– डॉ. राजबहादुर मौर्य, फोटो गैलरी-संकेत सौरभ (अध्ययन रत एम.बी.बी.एस.), झांसी

5/5 (1)

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (3)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Somya Khare पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Kapil Sharma पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (80)
  • Book Review (59)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

015757
Total Users : 15757
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दी