Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
  • hi हिन्दी
    en Englishhi हिन्दी
The Mahamaya
buddha hongkong

पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य

Posted on दिसम्बर 18, 2020दिसम्बर 19, 2020
Advertisement

मौर्य, शाक्य,सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध, शीर्षक से सितंबर २०२० में प्रकाशित पुस्तक श्री आर. एल. मौर्य (मूल निवासी ग्राम- लोहसडा, पोस्ट- घघसरा, जनपद- गोरखपुर) की लेखनी से निकली कृति है।

कुल ६० पेज की यह पुस्तक जहां मौर्य, कुशवाहा, शाक्य एवं सैनी समाज को भगवान बुद्ध और उनके राजवंश से जोड़ने का प्रयास करती है वहीं सामाजिक जीवन के नैतिक मूल्यों तथा आचरण के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। श्री आर. एल. मौर्य ने पुस्तक को अपने छोटे भाई, पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मौर्य को समर्पित किया है जिनकी पिछले वर्ष १४ अक्टूबर २०१९ में मात्र ४६ वर्ष की उम्र में बीमारी ने प्राण ले लिया। पुस्तक ८/४०, जानकीपुरम विस्तार,निकट- भिटौली रेलवे क्रासिंग, सीतापुर रोड, लखनऊ से प्रकाशित है। पुस्तक की सहयोग राशि मात्र २० रुपए है।

पुस्तक की प्रस्तावना में लेखक आर. एल. मौर्य ने अपनी पीड़ा को व्यक्त करते हुए पुस्तक के लेखन और प्रकाशन के कारण को स्पष्ट किया है। उनका दर्द है कि मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज भगवान बुद्ध, सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य तथा सम्राट अशोक का वंशज और उत्तराधिकारी होते हुए भी उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है, उन्हें संदेह की दृष्टि से देखता है। पुस्तक में इसी भ्रम व संदेह को दूर करने का प्रयास किया गया है। लेखन के आधार ग्रन्थ मुद्राराक्षस, द लाइट आफ एशिया जैसी प्रामाणिक पुस्तकें हैं।

काफी परिश्रम पूर्वक लिखी गई उक्त पुस्तक का प्रारंभ मौर्य, कुशवाहा, शाक्य,सैनी समाज के संक्षिप्त परिचय से की गई है। ऐतिहासिक दौर में शाक्यों का नरसंहार, शाक्य वंश की शाखाएं तथा मौर्य और कुशवाहा समाज की उत्पत्ति व वंश पर प्रकाश डाला गया है। मौर्य वंश के बारे में कहा गया है कि वह भारत का मुक्तिदाता है। बौद्ध और जैन ग्रन्थों के अनुसार मौर्य क्षत्रिय थे। ईसा पूर्व छठीं शताब्दी से लेकर इस राजवंश के अवशेष मिले हैं। जूनागढ़ के शिलालेखों में चन्द्र गुप्त मौर्य की सौराष्ट्र विजय का वर्णन है। कुशवाहा समाज भी शाक्यों की एक शाखा है। बुद्ध, शाक्य वंश के कुलदीपक और सरताज हैं।

मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध

पुस्तक के पेज नं.११ से २० तक तथागत बुद्ध के जन्म, विवाह, शाक्य संघ से मतभेद तथा उनके गृह त्याग का विवरण है। लेखक के लिखा है कि राजा के पुत्र होते हुए भी सिद्धार्थ गौतम ने युद्ध का विरोध किया। अपने लिए स्वैच्छिक दंड स्वीकार किया जिसमें सुख की जगह दरिद्रता, भोग की जगह भिक्षा तथा घर की जगह बेघर हो जाना था। उनका स्वेच्छा से किया हुआ यह वह महान त्याग है जिसने दुनिया को मैत्री और करुणा के सागर बुद्ध दिया। धन्य हैं, वह माता-पिता जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया।

Related -  पुस्तक समीक्षा- विश्व इतिहास की झलक (खंड-१) भाग-३

अपनी कठिन तपस्या के दौरान सिद्धार्थ गौतम ने जाना कि ऐसा व्यक्ति नया प्रकाश और ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता,जिसका बल जाता रहा हो,जो भूख से निढाल हो,प्यासा व थका हो तथा जिसका मनोचित्त एकाग्र न हो।यहीं से बुद्ध का मध्यम मार्ग निकला है। बुद्ध के अनुसार मन ही सब चीजों का केन्द्र है। निरंतर चित्त को निर्मल बनाए रखना ही धम्म का सार है। प्रत्येक मानव को सत्य और उसके यथार्थ को जानना चाहिए। यदि मनुष्य पवित्रता के पथ पर चले, धम्म परायणता और शीलों का पालन करे सभी दुखों का अंत हो जाता है। पुस्तक में पंचशीलों का भी वर्णन है।

विद्वान लेखक ने सुन्दर सीख देते हुए लिखा है कि बुद्ध का धम्म यह कहता है कि अपना दीपक स्वयं बनो, प्रकाश दूसरों को दो, सेवा सत्कार करो। झूठ, लालच, मोह और व्यसनों का तिरस्कार करो। माता- पिता की सेवा व अपने कर्तव्यों के पालन करने की शिक्षा तथागत बुद्ध का धम्म देता है। बुद्ध का चिरंतन संदेश है कि आदमी- आदमी के बीच दीवार नहीं होना चाहिए। प्रकृति पर हर मानव का समान अधिकार है इसे बांटा नहीं जा सकता। समानता, प्रत्येक व्यक्ति को जीवित रहने की अनुमति देती है। आदमी स्वयं ही अपना स्वामी है, दूसरा कौन उसका स्वामी हो सकता है।

पुस्तक में बुद्ध वचनों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ऊंचा जीवन स्तर नहीं बल्कि ऊंचे आचरण सच्चा सुख प्रदान करते हैं। लोभ और तृष्णा रहित होकर सुखमय जीवन गुजारें। किसी को कठोर वचन न बोलें। न तो झूठ बोलें और न ही दूसरों को झूठ बोलने की प्रेरणा दें। वह व्यक्ति सबसे श्रेष्ठ, उच्च व प्रतिष्ठित होता है जो दूसरों की भलाई के लिए प्रयास रत होता है।पालि के कथन को उद्धृत करते हुए कहा गया है कि “सूर्य केवल दिन में चमकते हैं और चंद्रमा केवल रात्रि में”। बुद्ध अपने तेज़ से दिन और रात हर समय तपते रहते हैं। इसमें कुछ भी संदेह नहीं कि बुद्ध भुवन प्रदीप हैं जो समस्त लोक को प्रकाशमान कर रहे हैं।

Related -  पुस्तक समीक्षा- आंधियों में भी यह ज्योति जलती रहे...

यद्यपि पुस्तक मात्र ६० पेज की है, परंतु ज्ञान का सागर है। बुद्ध के संदेशों की संवाहक है। मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज को स्पष्ट और साफ़ पैग़ाम देती है कि सब एक हैं। बुराइयों को छोड़, अच्छाइयों की ओर निरंतर चलते रहें। समाज और राष्ट्र का कल्याण होगा।

मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध
श्री आर. एल. मौर्य

मेरी दुआ है कि उत्तर प्रदेश में रेशम विभाग में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत श्री आर. एल. मौर्य, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मालती देवी सदैव स्वस्थ रहें। उनके ऊपर मां श्रीमती अशरफा देवी तथा पिता श्री हरिहर मौर्य का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। उनके बच्चों, बेटा गौरव, बेटी नीलम, दामाद श्री राहुल मौर्य तथा पुत्र वधू शिप्रा सिंह पर बुद्ध की करुणा हो। सब का जीवन सुखमय हो।सभी प्रकार से मंगल हो। श्री आर.एल. मौर्य का सम्पर्क मोबाइल नंबर- 7054251058 है।




– डॉ. राज बहादुर मौर्य, फोटो गैलरी-संकेत सौरभ, अध्ययन रत एम.बी.बी.एस., झांसी, उत्तर प्रदेश।

5/5 (7)

Love the Post!

Share this Post

2 thoughts on “पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य”

  1. अनाम कहते हैं:
    मार्च 18, 2023 को 10:11 अपराह्न पर

    Ye book mujhe lena hai

    प्रतिक्रिया
    1. Dr. Raj Bahadur Mourya कहते हैं:
      मार्च 19, 2023 को 9:48 पूर्वाह्न पर

      भेज दूँगा, पता लिखिएगा

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (3)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Somya Khare पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Kapil Sharma पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (80)
  • Book Review (59)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

015779
Total Users : 15779
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दी