Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya

भारत की ऐतिहासिक धरोहर- बेडसा, कोण्डाने, जुन्नर, शिवनेरी तथा लेण्याद्रि गुफाएं

Posted on जुलाई 4, 2020जुलाई 19, 2020
Advertisement

बेडसा गुफाएं

मुम्बई- पुणे रेलमार्ग पर बड़गांव स्टेशन से 6 मील की दूरी पर स्थित “बेडसा” की गुफाएं महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक हैं।

बेडसा गुफाएं
अशोक कालीन स्तम्भ, बेडसा गुफाएं

पुणे से लगभग 45 किलोमीटर दूर,मावल तालुका में स्थित इन गुफाओं का निर्माण ईसा पूर्व पहली सदी में किया गया था यहां पहाड़ी पर कार्ले और भाजा के गुफा मंदिरों के समान ही बौद्ध गुफाएं हैं।कार्ले की गुफाओं से इनकी दूरी लगभग 10 मील है। बेडसा की गुफाओं की गणना गुहा वास्तुकला के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में की जाती है।इन गुफाओं में चट्टान को काटकर कुछ तालाब और एक स्मारक स्तूप भी बनाया गया है। यहां पर दो पूरी और दो अधूरी गुफाएं हैं। ढलान पर बनी सीढ़ियों की एक श्रृंखला के माध्यम से वहां पर पहुंचा जा सकता है।

बेडसा गुफाएं
बौद्ध स्तूप, बेडसा गुफाएं

“बेडसा” की गुफाओं के मुख मंडप में दो बड़े स्तम्भ हैं जिन पर अशोक कालीन स्तम्भों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह स्तम्भ अष्टकोणीय हैं। यहां पर मानव एवं पशु दोनों की आकृतियों का सफल शिल्पांकन किया गया है। गुहा के मुख्य द्वार का पूरा भाग वेदिका अलंकरण से सुसज्जित है तथा शिल्प कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। चैत्य शाला के अंदर का मंडप 45 फुट 6 इंच लम्बा एवं 21 फ़ीट चौड़ा है। इस चैत्य शाला के समीप ही आयताकार विहार है।उसके चौकोर मंडप का पिछला भाग वृत्ताकार है तथा तीनों ओर चौकोर कोठरियां बनी हुई हैं। यहां पर स्थित चैत्य स्तम्भों की ऊंचाई 25 फ़ीट है। चैत्य में अंदर जाने के लिए तीन प्रवेश द्वार हैं।

कोण्डाने गुफाएं

कोंडाना गुफाएं
कोण्डाने बौद्ध गुफाएं

“कोण्डाने” गुफाएं मुम्बई के लोनावाला से 33 किलोमीटर उत्तर में तथा कार्ले की गुफाओं से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित हैं। राक- कट इन गुफा समूहों में 16 बौद्ध गुफाएं हैं जो लगभग 2 हजार साल पुरानी हैं। महाराष्ट्र के, रायगढ़ जिले के कर्जत तहसील के पास निर्मित इन गुफाओं की खूबसूरत निर्माण कला अद्भुत है। ईसा पूर्व पहली शताब्दी में निर्मित यह गुफाएं उस प्राचीन जीवन शैली की झलक दिखलाती हैं जिसका अनुपालन बौद्ध लोग करते थे।

Related -  उदयगिरि की गुफाएं- विदिशा (मध्य-प्रदेश)

चट्टानों को काटकर बनाई गई इन प्राचीन गुफाओं में अनेक मूर्तियां, स्तूप, विहार और चैत्य शामिल हैं। यह मूर्तियां और स्तूप बौद्ध वास्तुकला के प्रतिनिधि हैं। यहां पास में “उल्हास” नदी बहती है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 60 मीटर है। पास में ही कुछ आदिवासी बस्तियां हैं। ग्रामीण क्षेत्र में एक वान विहार है जहां पर ठहरने की व्यवस्था है। बदलापुर रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी लगभग 7 किलोमीटर है।

जुन्नर गुफाएं

Junnar Caves, Pune
जुन्नर बौद्ध गुफाएं

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित “जुन्नर” गुफाएं भी अपने अतीत में इतिहास को संजोए हुए हैं। यह गुफाएं तीन भागों में बंटी हुई हैं- मनमोदी हिल्स समूह, गणेश लेना समूह तथा तुलजा लेना समूह। मनमोदी हिल्स समूह तथा गणेश लेना समूह अपनी वास्तुकला और डिजाइन के लिए प्रसिद्ध हैं जबकि तुलजा लेना समूह चैत्य, विहार और कक्ष के लिए जाना जाता है। तुलजा गुफा में सर्पुल के चारों ओर 12 अष्टकोणीय स्तम्भों से घिरा हुआ चैत्य गृह है। इसकी खुदाई ईसा पूर्व पहली शताब्दी की है। इस बौद्ध गुफा समूह में 11 गुफाएं शामिल हैं। यहां पर अब एक “तुलजा” देवी का मंदिर बना दिया गया है।

जुन्नर गुफाएं बौद्ध कालीन भिक्षुओं के रहने का स्थान मानी जाती हैं। पुरातत्व वेत्ता स्व. विष्णु श्रीधर वाकणकर मानते हैं कि यह गुफाएं 2 हजार वर्ष पूर्व निर्मित की गई हैं। गुफाएं दक्षिण- पूर्व से उत्तर- पश्चिम तक चट्टान के चेहरे के साथ चलती हैं जो दक्षिण-पश्चिम के सामने आती हैं। जुन्नर से २ किलोमीटर दक्षिण- पश्चिम में “शिवनेरी” की गुफाएं बनी हुई हैं। यहां पर भी 60 गुफाओं का समूह है जिनकी खुदाई पहली शताब्दी ईसा पूर्व में की गई है।

Related -  माडा तथा बादामी की गुफाएं

लेण्याद्रि गुफाएं

Lendyadri Caves
लेण्याद्रि बौद्ध गुफाएं

जुन्नार से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर “लेण्याद्रि” गुफा स्थित हैं। यहां पर 30 बौद्ध गुफाओं की श्रृंखला है। यहां की गुफ़ा संख्या 7 को छोड़कर बाकी सभी अन्य गुफाएं बौद्ध धर्म की हीनयान शाखा से संबंधित हैं। यहां पर बने ज्यादातर कमरे बौद्ध भिक्षुओं द्वारा साधना स्थल के रूप में प्रयोग किए जाते थे।लेण्याद्रि गांव “कुकडी” नदी के पास बसा हुआ है। इस गुफा तक पहुंचने के लिए 321 सीढियां चढ़ना पड़ता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के द्वारा संरक्षित इस स्मारक में एक अष्टविनायक मंदिर भी है।

– डॉ. राज बहादुर मौर्य, फोटो गैलरी-संकेत सौरभ (अध्ययनरत एम. बी.बी.एस.) झांसी (उ.प्र.)

Previous Post- अतीत के वैभव का खजाना – जोगेश्वरी, मण्डपेश्वर तथा महाकाली की गुफाएं

Next Post- प्राकृतिक सौंदर्य के साथ इतिहास बोध- बाघ की गुफाएं(म.प्र.)

5/5 (4)

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr Amit , Assistant Professor पर सेपियन्स : पुस्तक समीक्षा / महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ
  • अनाम पर धरकार समाज के बीच……
  • Rudra पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Subhash Kumar पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Shubhi पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (89)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

017850
Total Users : 17850
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com