Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya

पक्ष सामाजिक परिवर्तन का

Posted on दिसम्बर 16, 2019जुलाई 7, 2020
Advertisement

समाज की जैविक एकता का विचार राजनीति से यह प्रश्न पूछता रहा है कि क्या सामूहिक सामाजिक गतिविधियों को राजनीति के माध्यम से एक आध्यात्मिक, धार्मिक या सांस्कृतिक उद्देश्य दिया जा सकता है?

राजनीति का मूल प्रयोजन जीवन को केवल संरक्षित करना ही नहीं वरन एक अच्छे जीवन को सुनिश्चित करना भी है। यही व्यक्तित्व के मूल्यांकन का आधार है। स्वामी प्रसाद मौर्य की भगवान बुद्ध के सद्धर्म पथ में गहरी आस्था है। बुद्ध के ति-शरण, पंचशील और अष्टांगिक मार्ग उनके व्यक्तित्व में समाहित हैं। सम्राट अशोक उनके प्रेरक हैं। परंतु इसके साथ ही उनकी धार्मिक आस्था यथास्थिति वादी नहीं वरन् परिवर्तन वादी है। उनके धार्मिक विचार सामाजिक परिवर्तन से आबद्ध हैं।

समाज के दर्द,कशिश और वेदना ने उन्हें क्रांति की भाषा बोलने के लिए विवश किया है। सामाजिक अन्याय का आक्रोश उनकी भाषा शैली में देखा जा सकता है। मूलतः अपनी आक्रोश की अभिव्यक्ति में वह उस व्यक्ति तथा समाज की वेदना व दर्द को आवाज देते हैं जो चिरकाल से अपमान, शोषण ,अन्याय और ज़लालत सहकर भी मूक है,या तो डर वश या अज्ञान वश। स्वामी प्रसाद मौर्य ने धार्मिक भेदभाव तथा धर्मांधता का हमेशा कड़ा विरोध किया है। उनके धर्म और आस्था के विचारों में भाग्य वादिता और चमत्कार का कोई स्थान नहीं है।
चिंतन की यह धारा ऐसा प्रयत्न करना चाहती है जिससे सामाजिक परिवर्तन तथा अन्तर्निभरता से एक साथ निबटा जा सके। यहां जो भी पारम्परिक स्थितियां सामाजिक जीवन को स्थिरता प्रदान करती हैं, उन्हें संदेह की दृष्टि से देखा जाता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने परिवेश में उन सभी प्रश्नों को उठाया जो समाज में अलगाव पैदा करते हैं।दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझो, इस उसूल को उन्होंने हमेशा निभाया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुनर्जागरण किया है सोते हुए समाज का, ज्योति जलाई है गहन अन्धकार में, समाज को प्रेरित किया है शिक्षा, संगठन और संघर्ष के लिए। अपने हक़ की लड़ाई सिर उठाकर लड़ो,सिर झुकाकर नहीं,यह उनका प्रेरक कथन है। उनकी कर्म चेतना ने समाज को गहनता से प्रभावित किया है। यह अनायास ही नहीं है कि एक बार जो उनके संपर्क में आता है वह उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता।

Related -  राजनीति विज्ञान/ समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 26)

–  डॉ राजबहादुर मौर्य, झांसी

 

Next Post- स्वामी प्रसाद मौर्य की व्यापक लोकप्रियता के कारण

Previous Post- यात्राओं का परिवेश तथा परिप्रेक्ष्य

5/5 (1)

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr Amit , Assistant Professor पर सेपियन्स : पुस्तक समीक्षा / महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ
  • अनाम पर धरकार समाज के बीच……
  • Rudra पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Subhash Kumar पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Shubhi पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (89)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

017859
Total Users : 17859
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com