Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
  • hi हिन्दी
    en Englishhi हिन्दी
The Mahamaya

बहुत याद आते हैं भाई “उमाशंकर मौर्य” जी…

Posted on मार्च 20, 2020जुलाई 12, 2020
Advertisement

कभी,माननीय मंत्री,श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी के साथ साये की तरह चलने वाले भाई “उमाशंकर मौर्य” जी बहुत याद आते हैं।उनका प्रसन्नचित्त चेहरा, मिलनसार स्वभाव, मीठी बोली, सबके साथ अपनापन का रिश्ता और उन रिश्तों को निभाने की प्रतिबद्धता,हर व्यक्ति को सम्मान देने की उनकी आदत,घर पहुंचने पर यथोचित सत्कार और अभिवादन की उनकी अदा,आज भी ज़हन में तरोताजा है और भुलाए से भी नहीं भूलती है। विश्वास ही नहीं होता कि अब वह हमारे बीच में नहीं हैं। लगता है कि उनकी खनकती हुई आवाज़ कानों में गूंज रही है और वह यहीं आस -पास हैं।

यद्यपि वह मुझसे उम्र में बड़े थे, परन्तु मुझे याद नहीं पड़ता कि उन्होंने कभी मुझे डाक्टर साहब के अलावा नाम लेकर बुलाया हो। जितना वह सबको प्यार करते थे उतना ही उनके चाहने वाले उन्हें दिलो जान से चाहते थे। आज उन्हें इस दुनिया से बिदा लिए हुए पांच साल बीत चुके हैं बावजूद इसके उनकी याद आंखों को नम कर देती है। ऐसे कम लोग होते हैं दुनिया में जिनकी स्मृतियां अमिट होती हैं।श्री उमाशंकर जी ऐसे ही नेक इंसान थे।

दिनांक 13.07.1969 ई को ग्राम व पोस्ट कोर्रही सरैंया जनपद प्रतापगढ़ में उमाशंकर जी का जन्म हुआ था। उनके पिता श्री ननकूराम मौर्य तथा मां श्रीमती शिवकली मौर्या (परिनिवृत्त) थीं। दिनांक 18.03.2015 को मात्र 45 वर्ष की उम्र में ही बीमारी ने उनके प्राण ले लिए। बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उनकी पत्नी श्रीमती राजकुमारी मौर्या पर आ गई। उमाशंकर जी की पांच बेटियां तथा एक बेटा (संदीप कुमार मौर्य) है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी मौर्या जी जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। पिछले दिनों, अशोक की लाट के लोकार्पण समारोह में दिनांक 14.03.2020 को माननीय मंत्री जी के गांव चकवड़ जाते वक्त कोर्रही से गुजर रहे थे तब उमाशंकर जी को याद कर मन भारी हो गया…! हम आप को बहुत याद करते हैं…

Related -  नेकी और ईमानदारी की सीख दे गये श्री रामेश्वर प्रसाद मौर्य...

– डॉ. राजबहादुर मौर्य,झांसी



Next Post- रहस्यमयी दुनिया में जीते”सोम्पेन आदिवासी”…
Previous Post- अस्तित्व अवसान के कगार पर “अंडमानी आदिवासी”…

No ratings yet.

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • मार्च 2023 (1)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (3)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य
  • अनाम पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Somya Khare पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Govind dhariya पर धरकार समाज के बीच……

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (79)
  • Book Review (59)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

015640
Total Users : 15640
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दी