Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya

गरासिया जनजाति

Posted on अप्रैल 22, 2020जुलाई 12, 2020
Advertisement

गरासिया राजस्थान की एक प्रमुख आदिवासी क़ौम है। राजस्थान में सिरोही, उदयपुर और पाली जिलों में मुख्य रूप से इनका निवास है। सिरोही जिले की आबूरोड और पिण्डवारा तहसीलों में गरासियों की बहुसंख्यक आबादी रहती है।

“गरासिया’ शब्द की उत्पत्ति के बारे में विभिन्न मत हैं। कुछ विद्वान मानते हैं कि इस शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के “ग्रास’ शब्द से हुई है जिसका अर्थ है चारा या जीवन निर्वाह के साधन। एक अन्य मत के अनुसार ‘गरासिया’ का अर्थ है “पहाड़ों पर रहने वाला मनुष्य।” एक दूसरे मत के अनुसार ‘गिरासिया “का मतलब है- गिरा हुआ या अपमान झेला हुआ। एक मत यह भी है कि यह चौहानवंशी राजपूतों के वंशज हैं। वास्तव में गरासिया को भीलों का ही एक उप समूह कहा जा सकता है। यह लोग भी तीर- कमान रखते हैं।

जनगणना में गरासियों की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं- गरासिया, राजपूत गरासिया और भील गरासिया। होलंकी, सोहाल, बासियां, रोडारा इत्यादि गरासिया आदिवासियों के गोत्र हैं। प्रत्येक गोत्र का कोई न कोई संस्थापक होता है, जिसके नाम पर गोत्र चला। ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार राजाओं के आने से पहले गरासिया सिरोही, पिण्डवाड़ा और आबू रोड के पहाड़ी इलाकों में रहते थे, जहां उनका स्थानीय शासन था। इस पूरे पहाड़ी क्षेत्र को “भाखर” कहते हैं और यह गरासियों का इलाका था।

गरासिया जनजाति आज भी परम्पराओं में जीती है। उनकी महिलाएं एक खास पोशाक पहनती हैं जो घाघरा और ऊपरी वस्त्र झूटा से मिलकर बनती है। यह कमर पर बांधा जाता है। गरासिया पुरुष एक हाथ में चांदी का कड़ा पहनते हैं। यह जनजाति मुख्य रूप से मांसाहारी है। मक्का और गेहूं भी खाते हैं। फल,शब्जियां और दालें सीमित मात्रा में खाते हैं। पुरुष बाजार से शराब खरीद कर पीते हैं। अंतर्जातीय और बहिरगोत्रीय विवाहों का प्रचलन है। महिलाओं के लिए विवाह का प्रतीक चूड़ा होता है। तलाक होने या विधवा अथवा विधुर होने की स्थिति में स्त्री तथा पुरुष दोनों पुनर्विवाह कर सकते हैं। स्त्री के पुनर्विवाह को नाता कहते हैं। इस समाज में पुरुष उत्तराधिकार का प्रचलन है। महिलाएं सामाजिक दायित्व निभाने के साथ ही दिहाड़ी मजदूरी भी करती हैं। शादी ब्याह में लड़की का मामा पंडित की भूमिका निभाता है।

Related -  झलक, आदिवासी समुदाय के साहित्य की...

गरासियों के लिए भूमि मुख्य आर्थिक संसाधन है। अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं। दिहाड़ी मजदूरी भी करते हैं। यहां आपसी झगड़े पंच निबटाते हैं। पंचों के प्रमुख को पटेल कहते हैं। यह पद वंशानुगत होता है। शिव,आबू माता,अबा जी आदि उनके प्रमुख देवी-देवता हैं।भोपा धार्मिक विशेषक होता है। जो उनका पुजारी और ओझा होता है। होली, दीवाली,राखी, गणगौर आदि इनके प्रमुख त्योहार हैं। बैसाख पूर्णिमा को लगने वाला बैसाखी उनका प्रमुख मेला है जहां लड़के और लड़कियां अपना जीवन साथी चुनते हैं।

गरसियों की अपनी स्वतंत्र भाषा है जो वे अपने समुदाय के बीच बोलते हैं। परंतु इस भाषा की अपनी लिपि नहीं है। कुछ लोग इसे देवनागरी लिपि में लिखते हैं।गरासियों में लोककथाओं और लोकगीतों की एक समृद्ध परम्परा है। विशेष अवसरों के लिए उनके पास अलग-अलग गीत हैं। मेलों और त्यौहारों के अवसर पर पुरुष और महिला मिलकर साथ में ढोलक की थाप पर नृत्य करते हैं। गरासिया जनजाति में मृत्यु के बाद भांजा चिता को आग देता है।आज भी यह समुदाय गरीबी से जूझ रहा है।

डॉ. राजबहादुर मौर्य, झांसी

Next Post –
Previous Post –

No ratings yet.

Love the Post!

Share this Post

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr Amit , Assistant Professor पर सेपियन्स : पुस्तक समीक्षा / महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ
  • अनाम पर धरकार समाज के बीच……
  • Rudra पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Subhash Kumar पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व
  • Shubhi पर शुभि यादव : प्रतिभा और प्रेरक व्यक्तित्व

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (89)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

017819
Total Users : 17819
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com