Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
  • hi हिन्दी
    en Englishhi हिन्दी
The Mahamaya

मणिपुर के आदिवासी…

Posted on अप्रैल 17, 2020जुलाई 12, 2020
Advertisement

भारत की पूर्वी सीमा पर स्थित मणिपुर राज्य 22,327 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। मणिपुर का प्राचीन नाम” कंलैपाक्” है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक मणिपुर की कुल जनसंख्या 27,21,756 थी जिसमें 11,67,422 आदिवासियों की आबादी है।

मणिपुर के पूर्व में म्यांमार, उत्तर में नगालैंड, पश्चिम में असम और मिजोरम तथा दक्षिण में म्यांमार और मिजोरम है। मणिपुर की सीमा रेखा कुल 854 किलोमीटर है जिसमें 352 किलोमीटर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है। राज्य चारों तरफ से घिरी पहाड़ियों के बीच की घाटी में है। राज्य का 9/10 भाग पहाड़ियां हैं जिसमें राज्य की कुल 58.9 प्रतिशत जनसंख्या रहती है। 41.1 प्रतिशत पर्वतीय आबादी है। यहां की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। घाटी और पर्वत राज्य के दो प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र हैं।

घाटी को चावल का कटोरा कहा जाता है। इंफाल यहां की राजधानी है। स्वास्थ्यप्रद जलवायु और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को मणिपुर बार बार आने के लिए लुभाता है। राज्य से लोकसभा में दो और राज्य सभा में एक प्रतिनिधि होता है। 21 जनवरी, 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और 60 निर्वाचित सदस्यों वाली विधानसभा गठित की गई। इसमें से 19 अनुसूचित जन जाति और 1 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मणिपुर में लम्बे समय तक राजाओं ने शासन किया है। यहां के राजवंशों का लिखित इतिहास 33 ई से पाखंगबा के राज्याभिषेक के साथ शुरू होता है। राजा कियाम्बा, खागेम्बा, चराइरोंबा, गरीब निवाज,भाग्यचंद्र और गंभीर सिंह यहां के राजा थे।

मणिपुर में 33 प्रकार की जनजातियां निवास करती हैं जो मुख्यत: दो बड़े समूहों- नागा और कुकी में बंटी हुई हैं। यह मंगोली नस्ल के हैं। कुकी तिब्बत- बर्मी भाषा परिवार से ताल्लुक रखते हैं।यह मिजोरम के मिजो लोगों से तथा म्यांमार के चिंह लोगों से मिलते- जुलते हैं। मणिपुर की भाषा “मितई” अथवा “मणिपुरी” है। यह रोमन लिपि में लिखी जाती है। यहां एक भाषा और बोली जाती है जिसे “लियांगमेई” कहते हैं। यह वर्ण संकर भाषा है जिसका जन्म असम के कछार में बोली जाने वाली भाषाओं के सम्पर्क से हुआ है। मणिपुर के लोगों का मुख्य भोजन चावल, मछली और मांस है। मणिपुर की जनजातियों में एमोल, अनल, चिरु, छोटे, गांगटे, इनपुरी, हमार, खरम, खोइबू, कोइरांव, क़ौम, लैमकंग, लियंगमई, माओ, मरम, मैरिंग, माटे, मोनसांग, मेयोन, पेट्थ, पुमई, पुरम, राल्टे, रोमई, सिम्टे, सुटी, तंखुल, ताराओ, थाडाओ, थंगाल, वफाई, जिमी और जो हैं।

Related -  कबरा पहाड़ की गुफाएं- रायगढ़, छत्तीसगढ़

आज मणिपुर के पास अपना समृद्धिशाली लोक साहित्य है। यहां के लेखक “न्गनगोम” की कविता में अंग्रेजों द्वारा किए गए धोखे का विलाप है। आपसी नस्ली टकराव, तथाकथित स्वतंत्रता सेनानियों के अविश्वसनीय आधार, भारतीय सेना के हाथों मानवाधिकार उल्लंघन तथा मणिपुरियों के अपने भ्रष्ट चरित्र लेखन में परिलक्षित होते हैं। मणिपुर में वर्ष भर त्योहार मनाये जाते हैं। यह यहां के निवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक आकांक्षाओं का प्रतीक है।लाई हारोबा, रास लीला, चिराओबा, निंगोल चाक कुबा, रथ यात्रा, ईद-उल-फितर, इमोइनु, गान- नागी, लुई – नगाई, ईद -उल- जुहा, योशांग (होली), मेरा होचोंगबा, दुर्गा पूजा, दिवाली, कुट तथा क्रिसमस यहां के लोगों के मुख्य त्योहार हैं।

देश के अन्य हिस्सों में रह रहे आदिवासियों की तरह मणिपुर के आदिवासियों के साथ एकजुटता हमारी जरुरत है।

डॉ. राजबहादुर मौर्य, झांसी


Next Post-

Previous Post- बोड़ो आदिवासी समुदाय…

5/5 (1)

Love the Post!

Share this Post

1 thought on “मणिपुर के आदिवासी…”

  1. पिंगबैक: Tribes of Manipur. - The Mahamaya

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seach this Site:

Search Google

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Posts

  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (3)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Latest Comments

  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Somya Khare पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 40)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Kapil Sharma पर राजनीति विज्ञान / समाज विज्ञान, महत्वपूर्ण तथ्य (भाग- 39)
  • Dr. Raj Bahadur Mourya पर पुस्तक समीक्षा- ‘‘मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा एवं तथागत बुद्ध’’, लेखक- आर.एल. मौर्य

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (80)
  • Book Review (59)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (22)
  • Memories (12)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

015705
Total Users : 15705
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2023 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दी