Skip to content
Menu
The Mahamaya
  • Home
  • Articles
  • Tribes In India
  • Buddhist Caves
  • Book Reviews
  • Memories
  • All Posts
  • Hon. Swami Prasad Mourya
  • Gallery
  • About
The Mahamaya

अनबूझ पहेली “सेंटीनली आदिवासी”…

Posted on मार्च 11, 2020जुलाई 12, 2020

दक्षिण अंडमान द्वीप के पश्चिमी तट के समीप एक “नार्थ द्वीप” सेंटीनेल है जहां “सेंटीनली” आदिवासी जनजाति के लोग रहते हैं। यह दुनिया के आश्चर्यजनक मानव हैं जिनके बारे में शेष दुनिया के पास कोई जानकारी नहीं है। इन “नीग्रिटो” आदिवासियों से शायद आज तक कोई बाहरी मनुष्य नहीं मिल सका है। इनका जीवन एक “अनबूझ पहेली” है।

यहां न तो कभी कोई जनगणना हुई है और न कभी किसी ने इस द्वीप में जाने का साहस ही किया। सरकारी अनुमानों में उनकी संख्या लगभग 70 से लेकर 80 बतायी जाती है जबकि कुछ लोग भूमि और वनस्पति की उपलब्धता के आधार पर इनकी जनसंख्या 250 तक होने का अनुमान लगाते हैं। प्रशासन ने अनेकों बार उनसे संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया परन्तु वे सभी असफल सिद्ध हुए। सम्भवतः जीवित रहने की इच्छा शक्ति उन्हें आधुनिक सभ्यता के सम्पर्क में आने से रोक रही है।

“सेंटीनली” आदिवासियों की जितनी झलक अब तक मिल सकी है उस आधार पर लगता है कि वे ओंगी,अंडमानी और जरावों से भी कुछ और अधिक लम्बे व हष्ट -पुष्ट हैं। उनकी अद्भुत शारीरिक शक्ति का आभास उनके बहुत बड़े विशाल धनुषों तथा तीरों से मिलता है जिन्हें वे अपने लक्ष्य पर कुशलता से साधने में सफल होते हैं। एक बार सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार का एक दल स्थानीय प्रशासन के कुछ अधिकारियों के साथ “मैन इन सर्च आफ मैन” का एक वृत्त चित्र बनाने इस द्वीप के समुद्र तट के समीप पहुंचने में सफल हुआ।वे वहां बालू तट पर कुछ केले, नारियल आदि रख कर वापस नाव पर आ गए,जो समुद्र तट से करीब 200 मीटर दूर खड़ी थी। कुछ समय बाद सेंटनली लोग समुद्र तट पर आए तथा उत्तेजित हो कर उन लोगों से वापस जाने का इशारा करने लगे।

उनके क्षेत्र में इस तरह घुस आने से वह अत्यंत क्रोधित थे तथा प्रचंड रूप से अपना क्रोध व्यक्त करते हुए उनकी तरफ तीर छोड़ने लगे। एक तीर कैमरा मैन के पांव में आकर लगा। सभी लोग वापस लौट आए। सेंटनली आदिवासी लोग तीर चलाते समय अपना लक्ष्य आसमान की ओर करते हैं क्योंकि तीर परवलयिक उड़ान भरता है इसलिए उसकी गति व लक्ष्य में विशेष नियंत्रण की आवश्यकता होती है। इस आदिवासी समुदाय के जीवन की कुछ झलक कभी कभी पश्चिमी तट पर जलयान में यात्रा करते हुए मिल जाती है, किंतु आज भी उनकी दिनचर्या,रहन -सहन आदि सब कुछ एक पहेली बनी हुई है।

-डॉ.राजबहादुर मौर्य,झांसी


Next Post- इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया ‘श्री अजय कुमार मौर्य’ ने…

Previous Post- अस्तित्व के संकट से जूझ रहे “ओंगी आदिवासी”…

No ratings yet.

Love the Post!

Share this Post

1 thought on “अनबूझ पहेली “सेंटीनली आदिवासी”…”

  1. पिंगबैक: इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया 'श्री अजय कुमार मौर्य' ने... - The Mahamaya

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About This Blog

This blog is dedicated to People of Deprived Section of the Indian Society, motto is to introduce them to the world through this blog.

Latest Comments

  • Tommypycle पर असोका द ग्रेट : विजन और विरासत
  • Prateek Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Mala Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Shyam Srivastava पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम
  • Neha sen पर प्रोफेसर (डॉ.) ज्योति वर्मा : विद्वता, साहस और ममत्व का अनुपम संगम

Posts

  • अप्रैल 2025 (1)
  • मार्च 2025 (1)
  • फ़रवरी 2025 (1)
  • जनवरी 2025 (4)
  • दिसम्बर 2024 (1)
  • नवम्बर 2024 (1)
  • अक्टूबर 2024 (1)
  • सितम्बर 2024 (1)
  • अगस्त 2024 (2)
  • जून 2024 (1)
  • जनवरी 2024 (1)
  • नवम्बर 2023 (3)
  • अगस्त 2023 (2)
  • जुलाई 2023 (4)
  • अप्रैल 2023 (2)
  • मार्च 2023 (2)
  • फ़रवरी 2023 (2)
  • जनवरी 2023 (1)
  • दिसम्बर 2022 (1)
  • नवम्बर 2022 (4)
  • अक्टूबर 2022 (3)
  • सितम्बर 2022 (2)
  • अगस्त 2022 (2)
  • जुलाई 2022 (2)
  • जून 2022 (3)
  • मई 2022 (3)
  • अप्रैल 2022 (2)
  • मार्च 2022 (3)
  • फ़रवरी 2022 (5)
  • जनवरी 2022 (6)
  • दिसम्बर 2021 (3)
  • नवम्बर 2021 (2)
  • अक्टूबर 2021 (5)
  • सितम्बर 2021 (2)
  • अगस्त 2021 (4)
  • जुलाई 2021 (5)
  • जून 2021 (4)
  • मई 2021 (7)
  • फ़रवरी 2021 (5)
  • जनवरी 2021 (2)
  • दिसम्बर 2020 (10)
  • नवम्बर 2020 (8)
  • सितम्बर 2020 (2)
  • अगस्त 2020 (7)
  • जुलाई 2020 (12)
  • जून 2020 (13)
  • मई 2020 (17)
  • अप्रैल 2020 (24)
  • मार्च 2020 (14)
  • फ़रवरी 2020 (7)
  • जनवरी 2020 (14)
  • दिसम्बर 2019 (13)
  • अक्टूबर 2019 (1)
  • सितम्बर 2019 (1)

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Disclaimer

Sitemap

Categories

  • Articles (105)
  • Book Review (60)
  • Buddhist Caves (19)
  • Hon. Swami Prasad Mourya (23)
  • Memories (13)
  • travel (1)
  • Tribes In India (40)

Loved by People

“

030201
Total Users : 30201
Powered By WPS Visitor Counter
“

©2025 The Mahamaya | WordPress Theme by Superbthemes.com